• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कान्हा की नगरी से संवरेगा ‘गोपाल वन’

Writer D by Writer D
26/07/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Krishna

Krishna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में एक दिन (9 जुलाई) में 37.21 करोड़ से अधिक पौधे रोपने वाला यूपी विशिष्ट वनों की भी स्थापना कर रहा है। इसके लिए अलग-अलग प्रभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 27 जुलाई को गोपाल की नगरी मथुरा में ‘गोपाल वन’ (Gopal Van) की स्थापना का मुख्य आयोजन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय आयोजन को उत्सव के रूप में मनाने का निर्देश देने के साथ ही इसमें जनप्रतिनिधियों, गोपालकों, संतों व स्कूली बच्चों की भी सहभागिता पर जोर दिया है। मथुरा में मुख्य आयोजन के पश्चात पूरे प्रदेश में गोपाल वन स्थापित किया जाएगा।

मथुरा के देवरहा बाबा आश्रम में होगा गोपाल वन (Gopal Van) का मुख्य आयोजन

गोपाल वन का मुख्य आयोजन मथुरा के राल में छठीकरा गोवर्धन रोड स्थित ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा गोशाला में होगा। यहां चारा प्रजाति का पौधरोपण होगा। इसके उपरांत ‘गोशाला में वन के संवर्धन’ को लेकर संगोष्ठी भी होगी। इसमें स्कूली बच्चों की भी सहभागिता रहेगी। मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोपाल वन (Gopal Van) की स्थापना में संत समाज व गोपालकों को जोड़ने का निर्देश दिया है।

2025 में भी विशिष्ट पौधरोपण की स्थापना कर रही योगी सरकार

हर वर्ष की भांति योगी सरकार इस वर्ष भी विशिष्ट वाटिका स्थापित कर रही है। अभी तक एकलव्य वन, त्रिवेणी वन, ऑक्सी वन, शक्ति वन, सहजन भंडारा कार्यक्रम, त्रिवेणी वन आदि स्थापित किया जा चुका है। वहीं 2025 के वर्षा काल में अटल वन, गोपाल वन, पवित्र धारा पौधरोपण, भाई-बहन पौधरोपण, शौर्य वन, एक पेड़ गुरु के नाम पौधरोपण के साथ ही औद्योगिक इकाइयों की भागीदारी से पौधरोपण व उनके संरक्षण पर भी विभाग का जोर है।

7608 गोआश्रय स्थलों में स्थापित होगा गोपाल वन (Gopal Van)

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में 6613 अस्थायी गोआश्रय स्थल, 387 वृहद गोसंरक्षण केंद्र, 305 कांजी हाउस तथा शहरी क्षेत्र में 303 कान्हा गोआश्रय स्थल सहित कुल 7608 गोआश्रय स्थल संचालित हैं। इन सभी स्थलों में गोपाल वन (Gopal Van) की स्थापना भी की जाएगी। पूरे वर्षकाल में यहां भी पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही इसके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान रहेगा। सरकार ने इसके अतिरिक्त निजी गोपालकों से भी अनुरोध किया है कि वे भी पौधे लगाएं।

… इसलिए मथुरा में गोपाल वन (Gopal Van) की स्थापना के मुख्य आयोजन पर रहा योगी सरकार का जोर

भगवान श्रीकृष्ण को गोपाल कहा जाता है। वे गायों की देखभाल व पालन करते थे। गाय निस्वार्थ भाव से बहुत कुछ देती है। मथुरा को गोपाल की नगरी कहा जाता है, इसलिए गोपाल वन के राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन की जिम्मेदारी मथुरा वन प्रभाग को सौंपी गई है। योगी सरकार ने निर्णय लिया कि गोशाला परिसर में निवास कर रहे पशुओं को छाया व चारा उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत प्रत्येक गोशाला परिसर में गोपाल वन की स्थापना की जाए। महाभियान के तहत यह आदेश जारी किया गया है कि प्रत्येक गोशाला में गोपाल वन की स्थापना की जाए, जिसमें स्थल की उपलब्धता के अनुरूप छायादार व चारा प्रजातियों का रोपण किया जाए।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर विशिष्ट वनों की स्थापना हो रही है। विशिष्ट वनों की स्थापना के लिए अलग-अलग प्रभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कान्हा की नगरी में गोपाल वन Gopal Van) को लगाने, उसे समृद्ध करने और संरक्षित करने की जिम्मेदारी मथुरा वन प्रभाग की है। इसे देखते हुए 27 जुलाई को मथुरा में राज्य स्तरीय भव्य आयोजन कर देवरहा बाबा आश्रम में गोपाल वन स्थापित किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ ही स्कूली बच्चों, समाज के अनेक वर्गों का भी सहयोग रहेगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
– रजनीकांत मित्तल, प्रभागीय वनाधिकारी, मथुरा वन प्रभाग

Tags: Yogi News
Previous Post

मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रामीण अंचलों में पेयजल, जलनिकासी और सड़कों के निर्माण को दी जाए गति

Next Post

कृषि प्रधान राज्यों के लिए नई उम्मीद- साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
Main Slider

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने माँ कामाख्या देवी के दरबार में टेका माथा

12/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

12/05/2026
Vijay Mishra
Main Slider

पूर्व विधायक विजय मिश्रा को तगड़ा झटका, 46 साल पुराने हत्या मामले में दोषी करार

12/05/2026
CM Yogi
Main Slider

नवनिर्वाचित असम सरकार के शपथ ग्रहण में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

12/05/2026
Samajwadi Party
Main Slider

सपा की बांदा जिले की जिला कार्यकरिणी समेत सभी प्रकोष्ठ भंग

12/05/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

कृषि प्रधान राज्यों के लिए नई उम्मीद- साय

यह भी पढ़ें

Monkeys

बंदर के खौफ से बुजुर्ग महिला छत से गिरी, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

24/02/2021
Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर करें इन नियमों का पालन, मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद

01/03/2024
Swatantradev

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने सुंदर पाठ कर जरूरतमंदों में वितरित किया भोजन

25/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version