• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर निर्माणधीन पल का ढांचा गिरा, चार मजदूर घायल

Writer D by Writer D
24/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मऊ
0
Structure under construction collapses

Structure under construction collapses

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़हलगंज-दोहरीघाट के बीच मऊ जनपद में सरयू नदी पर निमार्णाधीन पुल का ढांचा गिर जाने से चार मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर असम के रहने वाले हैं। तीन मजदूरों का इलाज बड़हलगंज के अस्पताल में चल रहा है। एक मजदूर को गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

एनएचएआई के देखरेख में निर्माणाधीन फोरलेन जेपी एसोसिएट द्वारा बनाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम दोहरीघाट के पास कम्पनी के एमडी राकेश शर्मा व सीनियर वाइस प्रेसीडेंट राजीव शर्मा की देखरेख में ब्रिज का पहला सेग्मेंट मशीन से चढ़ाया जा रहा था। सेग्मेंट को स्टील की बनी मोटी रस्सियों के सहारे बांधकर चढ़ाया जाता है। इसी दौरान अचानक वह सेग्मेंट नीचे गिर गया। जिसके चपेट में आकर बहारूल आलम (20) पुत्र बनचुंगिया, मुस्तफा (23) पुत्र मुख्तार अली, साहब अली (21)  पुत्र खालिद, मिनास मिर्जा (22) पुत्र मुस्तफा सभी निवासी बंगोई, असम बुरी तरह घायल हो गए।

आग की लपटों में जलकर चार वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घायलों को आनन-फानन में बड़हलगंज स्थित दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मिनाश मिर्जा की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। सभी घायलों के कमर में ज्यादा चोट है। चिकित्सकों की मानें तो घायल मजदूरों को ठीक होने में छह महीने तक का समय लग सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना अप्रशिक्षित लोगों से कार्य कराने का परिणाम है।

जेपी एसोसिएट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजीव शर्मा का कहना है कि दुर्घटना अचानक घटी। फिर भी कारणों का पता लगाया जाएगा। यदि कहीं लापरवाही हुई है तो दोषी को दंडित किया जाएगा। एचआर मैनेजर की देखरेख में घायलों का इलाज हो रहा है। इलाज का पूरा खर्च कम्पनी वहन करेगी। अनट्रेंड एजेंसी से कार्य कराने के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि नामचीन कम्पनी फोरलेन का निर्माण कर रही है। सभी अनुभवी कर्मचारियों की देखरेख में काम हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने मां मधु को बताया नानी

एनएचएआई के परियोजना निदेशक श्रीपाठक के अनुसार हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। पुल पर अंडर ट्रायल काम चल रहा है। प्राथमिक जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं दिख रही है। कार्यदायी एजेंसी से रिपोर्ट मांगी जा रही है। घायलों का उचित इलाज कराया जा रहा है।

Previous Post

आग की लपटों में जलकर चार वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

एसआईटी योगी सरकार के लिए सुरक्षा कवच बन गई है : संजय

Writer D

Writer D

Related Posts

Multani Mitti
Main Slider

मानसून में चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मिट्टी

04/07/2026
Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

03/07/2026
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026
Mahakumbh-2025 received National e-Governance Award for Innovation
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ-2025 को नवाचार हेतु मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार

03/07/2026
Next Post
संजय सिंह sanjay singh

एसआईटी योगी सरकार के लिए सुरक्षा कवच बन गई है : संजय

यह भी पढ़ें

Joe Biden

साइकिल से गिरे राष्ट्रपति, हादसे के बाद कहा- मैं …

19/06/2022
Rashtriya Prerna Sthal

राष्ट्र प्रेरणा स्थल म्यूजियम के क्यूरेशन का काम पूरा, प्रधानमंत्री करेंगे 25 दिसंबर को उद्घाटन

23/12/2025
Sridhar

विदेश में लाखों की नौकरी छोड़ आखिर कौन है श्रीधर, क्या करते हैं वे जानिए

23/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version