• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर प्राणि उद्यान से बढ़ेगा पर्यटन, छात्रों का भी होगा ज्ञानवर्धन : योगी

Writer D by Writer D
27/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 25915.42 लाख रूपये की लागत से 121.342 एकड़ क्षेत्रफल में शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान का लोकार्पण करने के बाद कहा कि गोरखपुर में बने पहले चिड़ियाघर से इस क्षेत्र में पर्यटन का विकास होगा तथा छात्रों का ज्ञानवर्धन भी होगा।

श्री योगी ने शनिवार को गोरखपुर में काकोरी कांड के नायक शहीद अशफक उल्ला खां की स्मृति में बने प्राणि उद्यान का लोकार्पण किया और कहा कि यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान का प्रतीक है और इसके बनने से पूर्वी उत्तर प्रदेश की हृदयस्थली गोरखपुर में पर्यटन का एक बडा केन्द्र बनेगा क्योंकि कि पिछले चार वर्षो में सड़क मार्ग, हवाई कनेक्टविटी बढी है। इसलिए यहां कुशीनगर में आने वाले बौद्ध पर्यटक भी आयेंगे।

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान, गोरखपुर का लोकार्पण करते #UPCM श्री @myogiadityanath जी… https://t.co/Tva05fbJZy

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) March 27, 2021

उन्होंने लोगों से अपील की कि चिडियाघर के रखरखाव में सहयोग करें और जानवरों को गोंद लें। उन्होंने प्रशासन अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूली बच्चों के लिये विशेष पैकेज तैयार करें तकि बच्चों का ज्ञानबर्धन हो सके।

श्री योगी ने कहा कि गोरखपुर का यह प्राणी उद्यान अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेगा, इसका नामकरण भारत माता के महान सपूत काकोरी काण्ड के नायक शहीद अशफाक उल्ला खां नाम पर रखा गया है। गोरखपुर और काकोरी काण्ड के नायको का बड़ा अटूट संबंध है। काकोरी काण्ड की पूरी भूमिका के नायक पंडित राम प्रसाद विस्मिल थे। अशफाक उल्ला खां चन्दशेखर आजाद ठाकुर रोशन सिंह समेत सभी क्रान्तिकारी पंडित राम प्रसाद विस्मिल के साथ थे जिनका नाम बड़े सम्मान के साथ हर भारतीय लेता है।

कानपुर पुलिस कमिश्नरी में पांच और वाराणसी में दो डीसीपी नियुक्त

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने पंडित राम प्रसाद विस्मिल को गोरखपुर जेल में बन्द रखा था और यहीं उन्हें फांसी की सजा सुनाई गयी। प्रदेश सरकार ने पंडित राम प्रसाद विस्मिल का गोरखपुर जेल में भब्य स्मारक तैयार किया है और ठाकुर रोशन सिंह पंडित राम प्रसाद विस्मिल अशफाक उल्ला खां का स्मारक शाहजहांपुर में भी बनेगा। उन्होंने महान सपूतो के प्रति श्रद्धान्जलि अर्पित कर नमन किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान तीसरा है! इससे अलावा लखनऊ एवं कानपुर में प्राणी उद्यान स्थापित है। यह प्राणी उद्यान स्वस्थ्य मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धन पयर्टन एवं रोजगार का बेहतर माध्यम है प्रकृर्ति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का भाव है वन्य जीवो की क्षति मानव जीवन को भी पहुचती है। गोरखपुर प्राणी उद्यान में नई चीजे दी गई है यहां 7 डी थियेटर भी बना है जहां वन्य जीवो की अदभूत दुनिया का सजीव आनन्द लेते हुए आप स्वयं वर्ष हिमपात जैसी प्राकृर्तिक घटनाओं को वास्तविक रूप से महसुस कर सकते है। इस प्राणी उद्यान में वन्य जीवो के लिए अलग अलग बाड़े बने है जिसमे वन्य जीव घूम रहे है।

बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर सीपी ए. सतीश गणेश ने संभाला कार्यभार

उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क के साथ स्कूली बच्चों को अलग अलग समय में निःशुल्क भ्रमण कराया जाये और उन बच्चों को वन्य जीवों के बारे में जानकारी प्रदान की जाये उन्होंने यह भी कहा कि जो विद्यालय वन्य जीवों को गोद ले उनका नाम रजिस्टर में दर्ज किया जाये।

Tags: cm yogigorakhpur newsShaheed Ashfaq Ulla Khan Zoological Parkup newsYogi News
Previous Post

दक्षिण काेरिया के रक्षा मंत्री शू वोक पहुंचे मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की नगरी

Next Post

नकली गुटका बनाने की फैक्ट्री पर STF का छापा, भारी मात्रा में सुगंधित सुपारी जब्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Next Post
fake gutka factory

नकली गुटका बनाने की फैक्ट्री पर STF का छापा, भारी मात्रा में सुगंधित सुपारी जब्त

यह भी पढ़ें

Road Accident

सड़क किनारे बैठे 6 बरातियों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, 6 की मौत

09/07/2022
Garmin launches new smartwatch Forerunner 55 to give equal competition to Apple

Apple को बराबर टक्कर देने Garmin ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच Forerunner 55

25/06/2021
Ahoi Ashtami

अहोई अष्टमी के दिन गलती से भी न करें ये काम, खंडित हो जाएगा व्रत

13/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version