• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सतत विकास से बनी गोरखपुर की नई पहचान : CM योगी

Writer D by Writer D
11/08/2026
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विकास कार्यों की श्रृंखला से अब बदलता गोरखपुर दिखाई दे रहा है। यहां का हर मार्ग फोरलेन से जुड़ रहा है। बड़े पैमाने पर फ्लाईओवर और ओवरब्रिज बन रहे हैं। सतत हो रहे विकास कार्यों और इससे आई जीवन सुगमता से गोरखपुर की नई पहचान बनी है। सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक के जीवन में सुगमता हो।

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार पूर्वाह्न गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बंधा तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। नेताजी सुभाषचंद्र नगर में एसटीपी के समीप स्थित मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में बहुत पहले से लोग रह रहे थे। कई स्कूल भी यहां बने हुए हैं। पर, मार्ग संकरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। भारी वाहन इधर नहीं आ पाते थे। करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से लगभग दो किलोमीटर तक इस सड़क के बन जाने से अनेक समस्याओं का समाधान हो गया है। इससे लोगों का आवागमन सुगम हुआ है। साथ ही जलभराव की समस्या भी समाप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह सड़क, आवागमन को सुगम बनाने का एक बेहतरीन मार्ग है।

वाराणसी, लखनऊ या नेपाल जाने के लिए शहर में अंदर जाने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा तक नवनिर्मित सड़क का महत्व बताते हुए कहा कि इस मार्ग की कनेक्टिविटी से अब वाराणसी, लखनऊ, नेपाल, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर आदि स्थानों पर जाने वालों को शहर के अंदर जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्हाेंने कहा कि राजघाट से होते हुए हाबर्ट बंधा-माधोपुर तटबंध फोरलेन हो रहा है। डोमिनगढ़ में फ्लाईओवर भी बनेगा। लोग यहां से होते हुए डोमिनगढ़ फोरलेन बाईपास पकड़कर कालेसर जाकर लखनऊ मार्ग पर पहुंच जाएंगे। ऐसे ही नेपाल, सोनौली की तरफ जाना हो तो महेसरा होकर जाने की सुविधा मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा गोरखपुर के लोगों के लिए सरकार की तरफ से बहुत सारी सुविधाएं दी जा रही हैं।

सड़क लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों को सावन शिवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ से सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

समारोह में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच याेगी ने फीता काटकर किया सड़क का लोकार्पण

जनसभा को संबोधित करने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग के ग्रीन सिटी मोड़ स्थित नवनिर्मित सड़क के प्रारंभिक स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकार्पण शिलापट्ट का भी अनावरण किया। लोकार्पण के बाद वह इसी मार्ग से सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए जनसभा स्थल तक पहुंचे।

स्थानीय नागरिकों ने किया मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत

ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा तक चौड़ी और सुदृढ़ सड़क की सौगात मिलने से आह्लादित स्थानीय नागरिकों ने लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया। सड़क लोकार्पण करने के बाद जनसभा स्थल जाने के दौरान करीब दर्जनभर स्थानों पर लोगों ने जयकारा लगाकर और फूल बरसाकर मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन किया एवं विकास के इस उपहार के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री के स्वागत में दो हाथियों को भी सजाकर मार्ग के किनारे खड़ा किया गया था।

सुगम आवागमन के साथ जलनिकासी का भी हुआ इंतजाम

1.8 किमी की लंबाई में करीब 70 करोड़ करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग- 24 (सोनौली नौतनवां गोरखपुर) से निकलकर यह सड़क ग्रीन सिटी, पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक जाती है। सड़क निर्माण की इस परियोजना से ग्रीन सिटी और इस मार्ग से जुड़ी अन्य कई कॉलोनियों के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिली है। साथ ही सड़क के दोनों तरफ ड्रेन का निर्माण होने से जलनिकासी का भी समुचित इंतजाम हो गया है।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

राहुल गांधी को झारखंड के छात्रों की चीख सुनाई नहीं पड़ रही: बृजेश पाठक

Next Post

मजदूरों के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उप्र की 8 सहकारी चीनी मिलों को मिला उत्कृष्ट दक्षता पुरस्कार

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Next Post
SP's protest over workers' issues

मजदूरों के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

यह भी पढ़ें

छठ पर्व Chhath Puja

जानिए ‘नहाय खाय’ से लेकर ‘सूर्योदय के अर्घ्य’ के बारे में सबकुछ

18/11/2020
ayush

वकील के साथ मड़ियांव थाने पहुंचा आयुष, दर्ज करवाया अपना बयान

17/03/2021
Rahul Narvekar

राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर चुने गए

09/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version