• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विजयादशमी पर आनुष्ठानिक कार्यक्रमों में लीन रहे गोरक्षपीठाधीश्वर योगी

Writer D by Writer D
15/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विजयादशमी में पावन पर्व पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ लोक कल्याण की भावना से शुक्रवार पूरे दिन आनुष्ठानिक कार्यक्रमों में लीन रहे।

गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी पर्व का शुभारंभ शक्ति मंदिर में आदिशक्ति की आराधना और श्रीनाथ जी (भगवान शिव के अवतार गुरु गोरक्षनाथ) के विशिष्ट पूजन अनुष्ठान से हुआ।

गोरक्षपीठाधीश्वर के विशेष परिधान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परंपरा का अनुसरण करते हुए विधि विधान से श्रीनाथ जी की पूजा-आराधना की। ततपश्चात मंदिर में प्रतिष्ठित सभी देव विग्रहों का विशिष्ट पूजन किया। मुख्यमंत्री ने करबद्ध होकर श्रीनाथ जी और सभी देव विग्रहों की परिक्रमा भी की। इस दौरान नाथपंथ के परंपरागत विशेष वाद्य यंत्र नागफनी, शंख, ढोल, घंट, डमरू की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्ति सागर में हिलोरें ले रहा था।

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी।

विजयादशमी के विशिष्ट पूजन के क्रम में सीएम योगी ने मंदिर की गौशाला में गोपूजन किया। गोमाता के माथे पर तिलक लगाकर और माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। पूजनोपरांत मुख्यमंत्री ने गोमाता को प्रेम और श्रद्धाभाव से पूड़ी, गुड़, चना खिलाकर उनकी सेवा की। गोसेवा के प्रति सीएम योगी कितने संवेदनशील हैं और उनका इससे कितना आत्मीय लगाव है,यह इसका प्रमाण हैं।

गोरखनाथ मंदिर में तिलकोत्सव कार्यक्रम।

एक छोटे गोवंश को पूड़ी खिलाते हुए उन्होंने पूड़ी के छोटे छोटे टुकड़े कर दिए ताकि उस नन्हे गोवंश को खाने में तकलीफ न हो। मुख्यमंत्री काफी देर तक उसे स्नेह से दुलारते भी रहे। गोरक्षपीठाधीश्वर ने भीम सरोवर का पूजन कर इसमें रहने वाली मछलियों को चारा (लाई) भी खिलाया।

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी।

विजयादशमी पर्व पर दोपहर में गोरखनाथ मंदिर के तिलक हाल में पारंपरिक तिलकोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाकर प्रणाम किया।

गोरखनाथ मंदिर में तिलकोत्सव कार्यक्रम।

गोरक्षपीठाधीश्वर ने भी तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। सबसे पहले पीठ से जुड़े योगी, संत, पुजारी, पुरोहित आदि ने मंगल पाठ के बीच योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाया। उसके बाद गृहस्थ श्रद्धालुओं ने। आशीर्वाद लेने वालों में मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, सुरजनाथ, प्रेमनाथ, रामेंद्रनाथ, रुद्रनाथ, रामनाथ, शांतिनाथ, गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजेश कुमार सिंह, सांसद रविकिशन शुक्ल, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, बिपिन सिंह, शीतल पांडेय, मंदिर सचिव द्वारिका तिवारी आदि शामिल रहे।

Tags: "Vijayadashami 2021cm yogiCM Yogi Newscm yogi tilakotsavDussehra 2021Gorakhnath TempleGorakhpur Imagesgorakhpur newsGorakhpur Photosgorakshpeethadhishwarlatest gorakhpur newsLatest Gorakhpur PhotographsLatest Gorakhpur photoslatest newstilakotsavtilakotsav in gorakhnath templeup newsVijayadashamiYogi AdityanathYogi Newsगोरक्षपीठाधीश्वरविजयादशमी शोभायात्रा
Previous Post

One Plus 9 पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, फटाफट देखें कहां मिल रहा है सस्ते फोन

Next Post

कुर्सी पर रस्सियों से बंधे नजर आए कोहली, फैंस ने जमकर किया ट्रोल

Writer D

Writer D

Related Posts

Nag Panchami
Main Slider

नाग पंचमी पर घर में ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और नियम

11/08/2026
Raksha Bandhan-Grahan
Main Slider

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें राखी बांधने का शुभ समय

11/08/2026
Shivratri
Main Slider

सावन शिवरात्रि पर संतान सुख के लिए करें ये खास उपाय

11/08/2026
Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
Next Post

कुर्सी पर रस्सियों से बंधे नजर आए कोहली, फैंस ने जमकर किया ट्रोल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी के सख्त निर्देश, सर्द रातों में कोई न सोए खुले में

23/12/2023

आज पीएम मोदी की काशी में शाह देंगे चुनावी रणनीति को धार

12/11/2021
Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत

26/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version