• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस साल दिवाली के अगले दिन नहीं होगी गोवर्धन पूजा, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
21/10/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
Govardhan Puja

govardhan puja

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आमतौर पर हर साल दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) का त्योहार मनाया जाता है. लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा. इस साल सूर्यग्रहण दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर 2022 को लगने जा रहा है जिसके चलते  गोवर्धन पूजा का त्योहार दिवाली के अगले दिन नहीं बल्कि 26 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा. इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर 2022 को है. गोवर्धन पूजा को भगवान श्रीकृष्ण की ओर से इंद्र देव को पराजित किए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है

गोवर्धन पूजा कार्तिक माह की शुक्ल प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन कई तरह की चीजें पकाई जाती हैं और भगवान कृष्ण को अर्पित की जाती हैं. तो आइए जानते हैं इस साल गोवर्धन पूजा का समय, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) शुभ मुहूर्त

गोवर्धन पूजा बुधवार, अक्टूबर 26, 2022 को
गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त – सुबह 06 बजकर 36 मिनट से सुबह 08 बजकर 55 मिनट तक

अवधि – 02 घण्टे 18 मिनट्स

प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 25, 2022 को शाम 04 बजकर 18 मिनट से शुरू
प्रतिपदा तिथि समाप्त – अक्टूबर 26, 2022 को शाम 02 बजकर 42 मिनट पर खत्म

गोवर्धन पूजा नियम और विधि (Govardhan Puja Niyam & Vidhi)

गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन बनाकर उसे फूलों से सजाया जाता है. पूजा के दौरान गोवर्धन पर धूप, नैवेद्य, दीप फूल और फल आदि चढ़ाए जाते हैं.

इस दिन गोबर से गोवर्धन जी को लेटे हुए पुरुष के रूप में बनाया जाता है. नाभि की जगह पर मिट्टी का दीया रखा जाता है. इस दीपक में दूध,दही, गंगाजल, शहद और बताशे आदि डाले जाते हैं. फिर इसे बाद में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है.

पूजा करने के बाद गोवर्धन जी की सात बार परिक्रमा लगाई जाती है. परिक्रमा के वक्त हाथ में लोटे से जल गिराते हुए और जौ बोते हुए परिक्रमा की जाती है.

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा भी की जाती है. इस मौके पर मशीनों और कारखानों की पूजा की जाती है.

गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) पर अन्नकूट 

गोवर्धन पूजा के मौके पर अन्नकूट का आयोजन भी किया जाता है. अन्नकूट का मतलब है अन्न का मिश्रण. इसे भोग के रूप में भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाया जाता है.कुछ जगहों पर इस दिन बाजरे की खिचड़ी और पूड़ी भी बनाई जाती है. पूजा के बाद इन सभी चीजों को प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है.

गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) कथा

गोवर्धन (Govardhan Puja)पूजा करने के पीछे धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण इंद्र का अभिमान चूर करना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाकर गोकुल वासियों की इंद्र से रक्षा की थी. माना जाता है कि इसके बाद भगवान कृष्ण ने स्वंय कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन 56 भोग बनाकर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का आदेश दिया दिया था. तभी से गोवर्धन पूजा की प्रथा आज भी कायम है और हर साल गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्योहार मनाया जाता है.

Tags: Govardhan Pujagovardhan puja 2022govardhan puja importancegovardhan puja kathagovardhan puja muhurtgovardhan puja puja
Previous Post

UPSSSC ने जारी की PET 2022 की आंसर-की, ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का भी मौका

Next Post

पीएम मोदी ने बाबा केदार का किया रुद्राभिषेक, शंकराचार्य समाधि पर चढ़ाए फूल

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
pm modi

पीएम मोदी ने बाबा केदार का किया रुद्राभिषेक, शंकराचार्य समाधि पर चढ़ाए फूल

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे में सुरक्षा में चूक देश के साथ साजिश : सीएम योगी

06/01/2022
Anand Bardhan

चारधाम हेली सेवाओं के अगले चरण से पहले सुरक्षा और ढांचे को मजबूत किया जाए : मुख्य सचिव

06/07/2026
Jahangir Khan

TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, STF ने भागने की कोशिश की नाकाम

08/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version