• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार का किसानों पर तीनों बिल थोपना बर्दाश्त नहीं : अजय लल्लू

Writer D by Writer D
17/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
ajay kumar lallu

ajay kumar lallu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस की 19 को आयोजित किसान महापंचायत में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आने की तैयारियों को लेकर मथुरा पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अजय लल्लू ने आज कहा कि केंद्र की सरकार संसद के संख्या बल के आधार पर किसानों पर जबरन तीन बिल थोपना चाहती हे कांग्रेसी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी प्रदेश अध्यक्ष शहर के कि स्थानीय होटल में पत्रकारों से रूबरू थे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार संख्या बल के आधार पर किसानों से उनके हक छीनने वाले यह तीनों बिल थोपना चाहती है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी नेता राहुल गांधी ने इन बिलों का संसद में भी विरोध किया और पंजाब व हरियाणा में ट्रैक्टर रैली के माध्यम से किसानों को उनके हितों के साथ सरकार द्वारा किये जा रहे खिलवाड़ के प्रति जागृत किया।

संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मां की जलती चिता में फेंका

पिछले 84 दिनों से चल रहे आंदोलन में 200 से ज्यादा किसान शहादत दे चुके हैं। 300 से अधिक लोगों ने गिरफ्तारी दी हैं। पश्चिमी उप्र के 27 जिलों की 134 पंचायतों में कांग्रेस नेताओं ने महापंचायतों के माध्यम से किसानों के संघर्ष को आगे बढाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि सरकार बनने के साथ दस रोज में गन्ना किसानों के बकाये का ब्याह सहित भुगतान कराने का वायदा करने वाले मुख्यमंत्री आज चार वर्ष पूरे होने पर भी ब्याज तो क्या मूलधन का भी गन्ना किसानों को भुगतान नहीं करा पाये हैं। धान की रिकॉर्ड खरीद का दावा करने वाली सरकार के धान क्रय केन्द्रों पर बिचैलियों का ही धान खरीदा गया जिससे किसानों को औने-पौने दामों पर धान बेचने को विवश होना पड़ा। यही स्थिति आलू किसानों की भी रही।

बाजारों में आलू का मूल्य नहीं मिला और लागत से अधिक कोल्ड स्टोर का भाड़ा हो गया तो किसानों को आलू विधानसभा के सामने फैंकने पड़े, जिसमें भी सरकार ने किसानों के खिलाफ अपराधिक मुकदमे दर्ज करा दिये। इससे स्पष्ट है कि केन्द्र और प्रदेश सरकार किसानों को उनके हितों से वंचित कर इसका लाभ अपने निजी पूंजीपतियों को पंहुचाना चाहती है जिसके लिये कांग्रेस संघर्षरत है।

विश्वविद्यालयों को ब्रिज कोर्सेस शुरू करने की करनी होगी पहल : प्रो. राजीव कुमार

इस मौके पर महेश पाठक, प्रदीप माथुर, दीपक चैधरी, उमेश शर्मा, मोहन सिंह, गिरधारीलाल पाठक, नीलम कुलश्रेष्ठ, शालू अग्रवाल, आबिद हुसैन, मलिक अरोड़ा, भूरी सिंह जायस, मुकेश धनगर, महेश रावत, डॉ. आशुतोष भारद्वाज, मनोज गौड़, विक्रम वाल्मीकि, सुनील उपाध्याय, प्रताप सिंह, विनेश सनवाल, अशोक चकलेश्वर, प्रकाश शर्मा, रीतेश पाठक, बिहारीलाल आदि मौजूद थे।

Tags: ajay kumar lallucongressKisan andolanmathura newsup news
Previous Post

संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मां की जलती चिता में फेंका

Next Post

ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने सुनी व्यापारियों की ज्वलंत समस्याएं

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी मांगने के बजाय अब रोजगार देने वाले… यूपी राइज में दिखी युवा नवाचार की ताकत

12/10/2026
Next Post
shrikant sharma

ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने सुनी व्यापारियों की ज्वलंत समस्याएं

यह भी पढ़ें

Navratri

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Yogi

कोलकाता के उद्यमी बोले- योगी का अपराधमुक्त यूपी कह रहा सफलता की नई कहानी

17/01/2023
जो बिडेन Joe Biden

टाइम मैगजीन ने बाइडन और कमला को दिया सम्‍मान, ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना गया

11/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version