• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त, पूंजीपति ‘मित्र’ मुनाफा कमाने में मस्त : राहुल

Writer D by Writer D
21/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi राहुल गांधी

राहुल गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए तंज कसा है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को मुनाफा पहुंचा रही है। राहुल ने केंद्र सरकार पर महंगाई दर बढ़ने को लेकर ट्वीट किया है और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ”खाद्य पदार्थ का महंगाई दर 11.1% पार! लेकिन मोदी सरकार सेंट्रल PSU कर्मचारियों का DA बढ़ाने की बजाय फ्रीज कर रही है। सरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त, पूंजीपति ‘मित्र’ मुनाफ़ा कमाने में मस्त!”

खाद्य पदार्थ का महंगाई दर 11.1% पार!

लेकिन मोदी सरकार सेंट्रल PSU कर्मचारियों का DA बढ़ाने की बजाय फ्रीज कर रही है।

सरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त,
पूँजीपति ‘मित्र’ मुनाफ़ा कमाने में मस्त!

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 20, 2020

गुरुवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया था, राहुल ने एक चार्ट शेयर करते हुए लिखा था, ये मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड है, देश कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे, जीडीपी दर में सबसे पीछे है। इससे पहले राहुल ने कहा था कि बैंक मुसीबत में हैं और जीडीपी भी। ये विकास है या विनाश?

गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य मिशन मोड पर किया जाए : योगी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो चार्ट शेयर किया था, उसमें भारत की जीडीपी -10.3 फीसदी है, जबकि पाकिस्तान की जीडीपी 0.4 फीसदी है. जीडीपी ग्रोथ में बांग्लादेश नंबर वन पर है, जिसका जीडीपी ग्रोथ रेट 3.8 फीसदी है। इसके बाद म्यामांर की जीडीपी ग्रोथ रेट 2.0 फीसदी, चीन की जीडीपी ग्रोथ रेट 1.9 फीसदी है।

बता दें कि 19 नवंबर को सरकार ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (CPSE) के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में होने वाली वृद्धि पर 30 जून 2021 तक रोक लगा दी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से लगाई गई इस रोक का असर 339 केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 14.5 लाख से अधिक कर्मचारियों पर पड़ेगा।

Tags: central governmentCoronaviruseconomyGDP growthIndia News in HindiLatest India News UpdatesModi governmentrahul gandhirahul gandhi covid 19अर्थव्यवस्थाकोरोना वायरसजीडीपीमोदी सरकारराहुल गांधी
Previous Post

दिल्ली में कोरोना के 6608 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5.17 लाख के पार

Next Post

आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, जानें डीजल की कीमत अपने शहर में

Writer D

Writer D

Related Posts

Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: पैसों के दुरुपयोग पर होगी सख्ती दण्डात्मक कार्यवाही: केशव प्रसाद

28/05/2026
Next Post

आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, जानें डीजल की कीमत अपने शहर में

यह भी पढ़ें

suicide

विभागीय अफसर पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर की आत्महत्या,  नोट में लिखा अधिकारी का नाम

24/03/2021
sonu sood

सोनू सूद से फैन ने कहा- मैं आपके लिए जान भी दे सकता हूं

10/11/2020
Chris Gayle

राजस्थान ने दर्ज की पंजाब के खिलाफ आसान जीत,

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version