• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना की तीसरी लहर से सरकार पूरी तरह तैयार : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
24/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
cm yogi in gonda

cm yogi in gonda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय लगता था कि कोरोना महामारी एक बड़ी आबादी को अपनी चपेट में ले लेगी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना से जंग में सार्थक परिणाम मिलने लगे हैं।

वह सोमवार को जनपद में कोविड-19 प्रबंधन की समीक्षा के बाद पत्रवार्ता को संबोधित कर रहे थे। बताया कि जनप्रतिनिधियों को कोविड अस्पताल गोद लेने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी निर्धारित कार्यक्रम के तहत करीब 10:50 बजे पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पहुंचे। वहां से सीधे पुलिस लाइन के सभागार में अधिकारियों से कुछ देर वार्ता करने के बाद कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेट कोरोना नियंत्रण कक्ष पहुंचे और निरीक्षण कर जायजा लिया।

संक्रमित मरीजों की दर 0.9 प्रतिशत

मुख्यमंत्री ने जायजा लेने के बाद मुख्यालय के जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में संक्रमित मरीजों की दर 0.9 प्रतिशत है। उन्होंने जिला चिकित्सालय स्थित पोस्ट कोविड वार्ड को अत्यधिक क्रियाशील व उसकी क्षमता बढ़ाने के लिए कहा।

ट्रेस व टेस्ट के मंत्र को किया अंगीकार

योगी ने कहा कि हम लोगों ने ट्रेस और टेस्ट के मंत्र को अंगीकार किया। निगरानी व मोहल्ला समितियों का गठन करके गांव-गांव में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ दवा वितरण का काम किया। प्रदेश में जांच कराने की क्षमता को विकसित करने का काम किया गया। अब प्रत्येक दिन प्रदेश में तीन लाख से अधिक टेस्ट हो रहे हैं।

प्रदेश में 80 हजार वेंटिलेटर व ऑक्सीजन युक्त बेड

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की पहली लहर में प्रदेश के 36 ऐसे जनपद थे, जहां एक भी वेंटिलेटर व ऑक्सीजन युक्त बेड नहीं था। आज की स्थिति में सभी जनपदों में ऑक्सीजन युक्त वेंटिलेटर मौजूद है। कोरोना की दूसरी लहर में पूरे प्रदेश में 80 हजार वेंटिलेटर व ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध कराने का काम किया गया है। वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की सराहना की।

कोरोना की तीसरी लहर से सरकार पूरी तरह तैयार

योगी ने कोरोना की तीसरी लहर पर कहा कि अब सरकार पूरी तरह से तैयार है। यह लहर आने से पहले हर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल को 100 बेड अतिरिक्त उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रदेश भर में जिन अभिभावकों के बच्चे 12 वर्ष से कम आयु के हैं, उनका टीकाकरण प्राथमिकता के साथ किया जाना जरूरी है।

मीडिया को ब्रीफ करने के बाद मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के पंतनगर स्थित परेड सरकार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों को गांव में जागरूकता व गैर प्रदेशों से आए व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर क्षेत्र के एक गेहूं क्रय केंद्र का भी निरीक्षण कर खरीद व्यवस्था की हकीकत का जायजा लिया।

वहीं, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती के जिलाधिकारियों के साथ कोरोना की स्थिति की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कोरोना की जांच दर बढ़ाने तथा वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Tags: corona in gondacorona in uttar pradeshgonda newsLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindiyogi adityanath gonda visit
Previous Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से 28 यात्री घायल, CM योगी ने जताया दुख

Next Post

सब्जी विक्रेता की मौत मामले में कोतवाल लाइन हाजिर, आरोपी सिपाही फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
death of vegetable seller

सब्जी विक्रेता की मौत मामले में कोतवाल लाइन हाजिर, आरोपी सिपाही फरार

यह भी पढ़ें

Leather Jacket

लेदर की जैकेट को घर में धोते समय तो इन बातों का रखें ध्यान

15/10/2025

जेपी नड्डा का कांग्रेस पर वार बोले ‘कांग्रेस जितनी नफरत करेगी उतना ही और अधिक लोग मोदी का समर्थन करेंगे’

26/10/2020
Road Accident

अनियंत्रित ट्राला कार को टक्कर मारते हुए घर में घुसा, एक बच्चे की मौत

03/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version