• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेपी नड्डा का कांग्रेस पर वार बोले ‘कांग्रेस जितनी नफरत करेगी उतना ही और अधिक लोग मोदी का समर्थन करेंगे’

Desk by Desk
26/10/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि, कांग्रेस पिएम नरेन्द्र मोदी की आलोचना करेगी, उतना ही और अधिक लोग मोदी का समर्थन करेंगे’।

नड्डा ने कहा, ‘निराशा और बेशर्मी का गठजोड़ काफी खतरनाक होता है। कांग्रेस के पास ये दोनों ही है। जहां पार्टी में बेटा घृणा, क्रोध, झूठ और आक्रामकता की राजनीति का जीवंत प्रदर्शन करता है तो वहीं माता दिखावे की शालीनता का प्रदर्शन और लोकतंत्र पर खोखली बयानबाजी कर इसका पूरक बनती है।’

यह भी पढ़ें-  अयोध्या : महंत परमहंस दास ने 15 दिन बाद आमरण अनशन किया समाप्त

भाजपा अध्यक्ष की ये टिप्पणी सोनिया गांधी की ओर से लिखे लेख के मद्देनजर आई है। इस लेख में सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी राज में लोकतंत्र को खोखला किया जा रहा है। इसके जवाब में नड्डा ने विपक्षी नेताओं को आपातकाल की याद दिलाई और कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पर कांग्रेस कभी भी दूसरों पर दबाव नहीं बना सकती।

उन्होंने कहा, कांग्रेस का आवाज दबाने का दशकों से इतिहास रहा है। इसे हमने आपातकाल के दौरान भी देखा। इसके बाद राजीव गांधी की कांग्रेस सरकार ने भी प्रेस की आजादी को कमजोर करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्र मीडिया सदैव ही कांग्रेस को चुभता है।

नड्डा ने महाराष्ट्र में शिव सेना-नीत गठबंधन सरकार को कांग्रेस के आशीर्वाद से चलने वाली सरकार बताया और कहा, ”क्रूर राज्य शक्ति के इस्तेमाल की प्रयोगशाला को देखना चाहता है, तो वह कांग्रेस के आशीर्वाद से चलने वाली महाराष्ट्र सरकार को देखे जहां विपक्ष को परेशान किया जा रहा है और बोलने की आजादी पर अंकुश लगाया जा रहा है। राज्य चलाना छोड़कर महाराष्ट्र सरकार सब कुछ कर रही है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गरीबी में जन्म लेने के बाद देश के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करने वाली ”महान शख्सियत के प्रति एक खानदान और वंश की गहरी नफरत जितनी ऐतिहासिक है, उतना ही ऐतिहासिक है भारत के लोगों का नरेन्द्र मोदी के लिए अपार प्यार, समर्थन और आशीर्वाद।

उन्होंने कहा, जितना ही कांग्रेस झूठ बोलेगी और जितनी ही इनकी नफरत बढ़ेगी, उतना ही और अधिक लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चाहेंगे और उनका समर्थन करेंगे। नड्डा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी पलटवार किया। गांधी ने पंजाब में किसानों द्वारा विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाए जाने संबंधी मीडिया की रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया था कि यह पंजाब में प्रधानमंत्री के प्रति लोगों का गुस्सा दर्शाता है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में विजयादशमी के दिन प्रधानमंत्री का पुतला जलाया जाने की घटना कांग्रेस प्रायोजित थी। उन्होंने कांग्रेस नेता पर निकृष्ट और समाज को बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, पंजाब में जो कुछ भी हो रहा है वह राहुल गांधी के इशारों पर किया जा रहा है। पंजाब में प्रधानमंत्री का पुतला जलाने का शर्मनाक ड्रामा राहुल गांधी द्वारा निर्देशित है लेकिन यह अनपेक्षित नहीं है।

नड्डा ने नेहरू-गांधी परिवार पर कभी भी प्रधानमंत्री कार्यालय की इज्जत न करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कांग्रेस से यही उम्मीद की जा सकती है। नेहरू-गांधी खानदान ने कभी भी प्रधानमंत्री पद और प्रधानमंत्री के कार्यालय की गरिमा का सम्मान नहीं किया है। 2004-2014 के बीच भी ऐसा ही देखने को मिला था जब कांग्रेस की यूपीए सरकार के शासनकाल में प्रधानमंत्री पद को संस्थागत तरीके से कमजोर किया गया था।

Tags: bjpBJP presidentcongressJP naddapm modi
Previous Post

IPL 2020 : पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Next Post

तेजस्वी के ‘बाबू साहेब’ वाले बयान पर RJD को देनी पड़ी सफाई

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post

तेजस्वी के 'बाबू साहेब' वाले बयान पर RJD को देनी पड़ी सफाई

यह भी पढ़ें

madras high court

जब रैलियां हो रही थीं, तब क्या चुनाव आयोग अधिकारी दूसरे ग्रह पर थे : हाईकोर्ट

26/04/2021

सावन से पहले PM मोदी काशी को देंगे सौगात, दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन

07/07/2021
PM Kisan Nidhi

जारी होने वाली है पीएम किसान की 13वीं किस्त, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

16/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version