• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास में जो सबसे पीछे और नीचे हैं, सरकार  उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : शिवराज

Writer D by Writer D
29/01/2021
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
शिवराज चौहान Shivraj Chauhan

शिवराज चौहान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जो विकास में सबसे पीछे और सबसे नीचे हैं, उनका कल्याण राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है।

श्री चौहान सहरिया, बैगा तथा भारिया जनजातियों की महिलाओं को आहार अनुदान योजना के अंतर्गत आहार भत्ते की राशि सिंगल क्लिक से अंतरण के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा संबोधित कर रहे थे। मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 2 लाख 19 हजार 258 हितग्राहियों के खाते में 21 करोड़ 92 लाख 58 हजार रूपए की राशि अंतरित की। इस मौके पर जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह तथा प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल भी उपस्थित थीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी खजाने पर भी पहला हक इन वर्गों का है। जनजातीय समाज मूलत: सीधे-सरल लोगों का समाज है, जो‍ विकास की दौड़ में पीछे रह गए। धरती के हर संसाधन पर जितना हक दूसरों का है, उतना ही पिछड़ी जनजातियों का भी है। इसीलिए आपके हक का पैसा आपके खाते में भेज रहे हैं।

किसानों के प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट

श्री चौहान ने आहार अनुदान योजना के प्रभाव आंकलन पर अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल द्वारा कराए गए अध्ययन पर केन्द्रित पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा अति पिछड़ी जनजातियों को आहार अनुदान राशि का भुगतान नहीं किया गया था। हमने सरकार का गठन होते ही सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति की महिलाओं को आहार अनुदान की राशि उनके खाते में जारी करना आरंभ कर दिया है। इस वर्ष अब तक 2 लाख 22 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 226 करोड़ रूपए से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है। अब प्रतिमाह इन खातों में राशि जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार को जनजातीय भाइयों और बहनों की विशेष चिंता है। हमें गरीब के लिए रोटी, कपड़ा और मकान की व्यवस्था करनी है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई हो या दवाई की व्यवस्था, रोजगार के अवसर हो या राशन की व्यवस्था या फिर सबके लिए पक्के मकान बनाने का विषय हो, राज्य शासन हर पहलू पर लगातार कार्य कर रहा है।

डीजीसीए का बड़ा फैसला: अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 28 फरवरी तक रहेंगी निलंबित

श्री चौहान ने कहा कि जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को जेईई, नीट और क्लेट जैसी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग और चयन पर आर्थिक सहायता की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अगले कुछ वर्षों में हर घर में नल से जल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने भारिया, बैगा और सहरिया बहनों को स्व-सहायता समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इससे आय में वृद्धि के रास्ते खुलेंगे, जिसका उपयोग बहनें अपने परिवार के बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा में कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय परिवारों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। साहूकारों के शोषण से मुक्त कराने के लिए कानून बना दिया गया है। प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों में साहूकारों द्वारा जनजातीय भाइयों-बहनों को नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किए बिना जो ऋण दिए गए हैं उन्हें अब नहीं चुकाना होगा।

अयोध्या में बन रही मस्जिद में नमाज पढ़ना ‘हराम’ है : ओवैसी

मुख्यमंत्री ने आहार अनुदान राशि का अपने और अपने परिवार के लिए सदुपयोग करने का आव्हान किया। श्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिवपुरी, मण्डला, छिंदवाड़ा जिले के हितग्राहियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सहरिया बहुल ग्राम सेसई सड़क भी गए हैं, बैगाचक भी गए और पातालकोट भी। बैगाओं की संवेदनशीलता अद्भुत है। वे इसलिए हल नहीं चलाते कि पृथ्वी माँ के सीने में घाव हो जाए। भारिया जनजाति के साफ-स्वच्छ घरों का आकर्षण अदभुत है और सहरिया तो शेर के साथ रहने वाली जनजाति है।

श्री चौहान ने कहा कि उनकी एक बार फिर पातालकोट आने की इच्छा है। छिंदवाड़ा की सावित्री बाई ने चर्चा में बताया कि वे मजदूरी करती हैं। योजना के तहत नियमित रूप से राशि प्राप्त होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पातालकोट की यात्रा के बाद ही आहार अनुदान योजना पर विचार आरंभ हुआ था।

महोबा कांड: निलंबित IPS मणिलाल पाटीदार पर इनाम बढ़ाकर 1 लाख किए जाने कवायद शुरू

श्री चौहान ने शिवपुरी जिले के ग्राम सेसई सड़क की सुमित्रा बाई सहरिया से बातचीत में घर-परिवार, आय के स्त्रोत, बच्चों की पढ़ाई और शासकीय योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। अन्य उपस्थित व्यक्ति द्वारा वार्तालाप के बीच जानकारी देने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ‘भाई-बहन के बीच बातचीत है – बीच में कोई नहीं बोलेगा’। श्री चौहान ने सुमित्रा बाई को कहा कि यह पैसा विशेष रूप से परिवार की पोषक सामग्री के लिए दिया जा रहा है। पैसे का सदुपयोग करें और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

श्री चौहान से मण्डला जिले की ग्राम पंचायत देवदरा की सीमा भारतिया ने चर्चा में बताया कि वे मण्डला जाकर मजदूरी करती हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जो कक्षा 9वीं, 10वीं में पढ़ रहे हैं। सीमा ने बताया कि आहार अनुदान योजना से परिवार के भरण-पोषण में मदद मिली है। राशन कार्ड नहीं है-यह सुनकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल सीमा भारतिया का राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार देवदरा मण्डला की ही मुन्नी बाई से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता पर आवास निर्माण के निर्देश दिए।

Tags: mp newsshivraj singh chauhan
Previous Post

29 जनवरी राशिफल : आज इन 5 राशि वालों का अच्छा बीतेगा दिन

Next Post

परिवार व समाज को आवेश एवं क्रोध के कारण होने वाले अपराधों से रोकें  : आनंदीबेन

Writer D

Writer D

Related Posts

Pankaj Kumar Pandey
Main Slider

नंदा की चौकी पुल सुरक्षित, सिर्फ एप्रोच रोड धंसी; जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई: सचिव पीडब्ल्यूडी

28/07/2026
Nanda ki Chauki
Main Slider

धामी सरकार की त्वरित कार्रवाई: नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

28/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने किया युवाओं से खिलवाड़, भाजपा बना रही पेपर लीक पर कड़ा कानून: मुख्यमंत्री

28/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

28/07/2026
CM Yogi
Main Slider

गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

28/07/2026
Next Post
Anandiben

परिवार व समाज को आवेश एवं क्रोध के कारण होने वाले अपराधों से रोकें  : आनंदीबेन

यह भी पढ़ें

siddaramaiah

कोदवा समुदाय भड़काऊ बयान मामले में सिद्दारमैया पर मामला हुआ दर्ज

09/01/2021
Road Accident

घर में घुसा बेकाबू ट्रक, किसान की मौत

05/10/2022
AK Sharma

एके शर्मा ने बाराबंकी के 33/11 के0वी0 उपकेन्द्र बडेल व जेपी नगर का किया औचक निरीक्षण

13/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version