• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर गांव में तेज इंटरनेट उपलब्ध कराएगी सरकार : मोदी

Writer D by Writer D
30/06/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार हर गांव को तेज गति वाला इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिये काम कर रही है। उन्होंने वैश्विक निवेशकों से डिजिटल और प्रौद्योगिकी खंड में अवसरों का उपयोग करने और भारत में निवेश के लिए आगे आने को भी कहा। मोदी ने मौजूदा समय को प्रौद्योगिकी का युग करार दिया और महामारी के दौरान तकनीक के लाभ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी तथा नवोन्मेष में आगे और निवेश करना महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री ने प्रौद्योगिकी कंपनी बॉश इंडिया के नये  स्मार्ट  परिसर का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से वृद्धि करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और पिछले दो साल में निवेश बढ़ा है। मोदी ने कहा कि आज हमारा स्टार्टअप परिवेश दुनिया में सबसे बड़ा है। इसका श्रेय युवाओं को जाता है। प्रौद्योगिकी दुनिया में वास्तव में कई अवसर हैं।  उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक गांव में उच्च गति का इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।

मोदी (pm modi) ने कहा कि डिजिटल इंडिया के हमारे दृष्टिकोण में सरकार के हर पहलू के साथ प्रौद्योगिकी को एकीकृत करना शामिल है। मैं दुनिया से इन अवसरों का उपयोग करने और हमारे देश में निवेश करने का आग्रह करूंगा।  प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत और बॉश इंडिया दोनों के लिये विशेष वर्ष है। भारत आजादी के 75 साल मना रहा है जबकि बॉश भारत में अपनी मौजूदगी का शताब्दी समारोह मना रहा है। उन्होंने कहा कि यह नया स्मार्ट परिसर निश्चित रूप से भविष्य के उत्पाद और समाधान तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।   उन्होंने इस मौके पर अक्टूबर, 2015 में जर्मनी की तत्कालीन चांसलर एंजेला मर्केल के साथ बॉश कारखाने की अपनी यात्रा को भी याद किया।

एके शर्मा से एशियाई विकास बैंक के कंट्री डायरेक्टर केनिची योकोयामा ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री ने कहा कि सौ साल पहले, बॉश जर्मनी की कंपनी के रूप में भारत आई और वह जितनी जर्मन है, उतना ही भारतीय। यह जर्मन इंजीनियरिंग और भारतीय ऊर्जा का बेजोड़ उदाहरण है।   उन्होंने कहा,   मैं बॉश से भारत में और अधिक करने के बारे में सोचने और अगले 25 साल के लिये लक्ष्य निर्धारित करने का आग्रह करता हूं…।

बॉश इंडिया ने बयान में कहा कि वह भारत में अपनी एआईओटी (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आॅफ थिंग्स) गतिविधियों का विस्तार कर रही है। इसके लिये वह अदुगोडी में अपने मुख्यालय को स्पार्क नामक एक नये स्मार्ट परिसर में बदल रही है, जिसे स्पार्क एनएक्सटी कहा जा रहा है। कंपनी ने कहा कि पिछले पांच साल में कंपनी ने परिसर के विकास में 800 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसमें 10,000 कर्मचारी काम कर सकते हैं। बयान के अनुसार, यह 76 एकड़ में फैला भारत में बॉश का पहला स्मार्ट परिसर है। इसमें सहयोगियों, आगंतुकों के लिये पर्यावरण और सुरक्षा आधारित कई स्मार्ट समाधान हैं।

Tags: delhi newsNational newspm modi
Previous Post

एके शर्मा से एशियाई विकास बैंक के कंट्री डायरेक्टर केनिची योकोयामा ने की मुलाकात

Next Post

सरकार निर्यात बढ़ाने को लेकर एमएसएमई की कर रही  मदद : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Surrendered Naxalite women walked the ramp.
Main Slider

हथियार छोड़े, हुनर को चुना; रैंप पर पूर्व नक्सली महिलाओं ने बिखेरा जलवा

14/08/2026
THDC Tunnel Accident: Army takes charge of rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: सेना ने संभाला रेस्क्यू अभियान, लापता तीन श्रमिकों की तलाश जारी

14/08/2026
THDC Tunnel: CM Dhami holds review meeting with officials.
उत्तराखंड

THDC Tunnel Accident: CM धामी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, रेस्क्यू अभियान में तेजी के निर्देश

14/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने पौड़ी में सड़क और पुल निर्माण के लिए मंजूर किए 6.76 करोड़

14/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

14/08/2026
Next Post
PM Modi

सरकार निर्यात बढ़ाने को लेकर एमएसएमई की कर रही  मदद : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

cm yogi

अयोध्या को देंगे सीएम योगी तोहफा, 12 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

09/06/2021
bookies

सट्टेबाज को रंगे हाथ पुलिस ने दबोचा, नगदी और सट्टे की पर्ची बरामद

10/01/2021
UP has become a dream destination for industry-business.

उद्योग-व्यापार के लिए यूपी बना ड्रीम डेस्टिनेशन

28/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version