• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार सकारात्मक चर्चा के लिए तैयार, उम्मीद है सदन में सार्थक चर्चा होगी : योगी

Writer D by Writer D
17/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
up monsoon session

up monsoon session

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सकारात्मक चर्चा को तैयार हैं। सीएम योगी ने कहा कि सभी लोग मिलकर सकारात्मक कार्यवाही को आगे बढ़ाएं।

सीएम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष गांव, गरीब, महिलाओं व विकास के हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। हमें उम्मीद है कि सदन में सार्थक चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि यूपी देश का पहला राज्य है, जिसने 7 करोड़ कोरोना टेस्ट पूरे कर लिए हैं। 6 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने वाला भी यूपी पहला राज्य है। जनता से जुड़े इन मुद्दों पर चर्चा के लिए ही मानसून सत्र बुलाया गया है। राष्ट्रगान के बाद सीएम योगी ने सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव रखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में दिवंगत विधायक सुरेश श्रीवास्तव, औरैया विधायक रमेश चंद्र दिवाकर, नवाबगंज विधायक केसर सिंह, सलोन रायबरेली के विधायक दल बहादुर कोरी व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के साथ ही नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भी दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, देवबंद में बनेगा ATS कमांडो सेंटर

बसपा दल के नेता गुड्डू जमाली, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने भी दिवगंत विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। उधर, सपा विधायक व एमएलसी सत्र के पहले दिन बैलगाड़ियों से विधानभवन जा रहे थे जिन्हें पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। सपा नेता पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण सरकार का विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं ने विधानभवन के सामने भी प्रदर्शन किया। सपा विधायकों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। एक हाथ में राष्ट्रध्वज और एक हाथ में समाजवादी पार्टी का झंडा लिए बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का विरोध कर रहे थे।

मानसून सत्र से पहले विपक्ष ने किया प्रदर्शन, कोई बैलगाड़ी से तो कोई रिक्शे से पहुंचा सदन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले का यह अंतिम सत्र है। योगी सरकार अपने कार्यकाल के आखिरी अनुपूरक बजट में सरकारी कर्मचारियों की मानदेय बढ़ाए जाने समेत 5 चुनावी प्रमुख प्रस्ताव को पेश कर सकती है। 24 अगस्त तक चलने वाले कुल 7 दिन के इस सत्र में 4 दिन अवकाश रहेगा। यानी सिर्फ 3 दिन ही विधान भवन में चर्चा होगी।

Tags: cm yogiLucknow Newsup monsoon sessionup monsoon session 2021up news
Previous Post

योगी सरकार का बड़ा फैसला, देवबंद में बनेगा ATS कमांडो सेंटर

Next Post

दो ट्रेलरों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, चार लोग जिंदा जले

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
Next Post
massive road accident

दो ट्रेलरों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, चार लोग जिंदा जले

यह भी पढ़ें

rahul- vaidya grand reception

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने किया रोमांटिक डांस, सामने आई ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरें

17/07/2021
Hyundai की छोटी कार पर आया ₹1.43 लाख का डिस्काउंट, ₹5.55 लाख है कीमत, फीचर्स भी धांसू

Hyundai कार खरीदने का मौका, डिस्काउंट ₹1.43 लाख, फीचर्स फुल लोडेड

08/01/2026
फडनवीस Fadnavis

फडनवीस के बयान पर महाराष्ट्र विस में हंगामा, विधानसभा में गूंजा- ये सरकार खूनी है

09/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version