Main Sliderनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

सरकार समस्या का हल निकले, हम बातचीत के लिए तैयार हैं : टिकैत

आंदोलन पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार बातचीत से इस समस्या का हल निकाले। उन्होंने कहा कि हम बातचीत के लिए तैयार हैं, किसान मोर्चा के जो 40 संगठनों की 30 सदस्यों की कमेटी है उससे सरकार बात करे।

वहीं, उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की किसान सम्मान महापंचायत में गौरव टिकैत ने कहा कि समस्या का समाधान निकलने तक किसानो की दिल्ली में मोर्चाबंदी जारी रहेगी।

वहीं, भाकियू नेताओं द्वारा लगातार राजनीतिक नेताओं को मंच नहीं देने की घोषणाओं के बावजूद इस महापंचायत में रालोद नेता जयंत चौधरी ने मंच साझा किया।

चंबल सेंचुरी में लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़-पौधे जल कर खाक

दिल्ली पुलिस ने 44 एफआईआर दर्ज की हैं और किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में 122 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस पीआरओ ईश सिंघल ने कहा कि हमने अपनी वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी है। इसे कोई भी देख सकता है। पुलिस ने किसी को भी अवैध रूप से हिरासत में नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

हरियाणा के जींद जिले के खटकड़ टोल पर गत 38 दिनों से केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में तीन फरवरी को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल होंगे।

आज का बजट ‘ खोदा पहाड़ और निकली चुहिया’जैसा साबित हुआ : सुरजेवाला

इस दौरान अधिक भागीदारी जुटाने के लिए किसान नेताओं ने अलग-अलग टीमें बनाई गई है। यहां प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने बताया कि राकेश टिकैत के कार्यक्रम में भारी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button