• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान आंदोलन के बिखरने के सपने देखना छोड़ दे सरकार : टिकैत

Writer D by Writer D
11/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rakesh Tikait

Rakesh Tikait

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य राकेश टिकैत ने बुधवार को केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वह किसान मोर्चा के टूटने और आंदोलन के बिखरने के सपने देखना छोड़ दे।

श्री टिकैत ने कुंडली बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को चेताया कि वह जाति-धर्म के नाम पर किसान को बांटने की साजिश बंद करे। उन्होंने कहा कि किसान की कोई जाति नहीं होती है। किसान 36 बिरादरी में हैं और किसी ना किसी रूप से हर बिरादरी खेती से जुड़ी है , इसलिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का यह षडयंत्र यहां नहीं चलेगा।

उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली में लाख से अधिक ट्रैक्टरों पर तीन लाख आदमी पहुंचे और किसी की साइकिल की हवा तक नहीं निकाली गई। यह अनुशासन नहीं तो क्या था। सरकार बताए कि रातोंरात लोगों को कैसे लालकिला तक पहुंचा दिया गया। इसकी निष्पक्ष एवं स्वतंत्र एजेंसी से जांच हो, तो सारी हकीकत लोगों के सामने होगी। उन्होंने कहा कि किसान किसी सूरत में रोटी को पूंजीपतियों की तिजौरी में कैद नहीं होने देंगे। इसके लिए किसान संघर्ष करने को तैयार हैं।

यूपी : डीजीपी एचसी अवस्थी ने तीन पीपीएस अफसरों का किया तबादला

उन्होंने कहा कि अब की चार 40 लाख ट्रैक्टर आएंगे और दिल्ली को बता देंगे कि यह किसी एक इलाके का नहीं पूरे देश का आंदोलन है। संयुक्त मोर्चा के सदस्य देशभर में घूम-घूम करके किसानों का आंदोलन खड़ा कर चुके हैं और अब इसे व्यापक रूप दिया जाएगा ताकि सरकार के कान पर जूं रेंगे और वह किसान की बात को सुने। उन्होंने दोहराया कि तीन कृषि कानून रद्द हों, एमएसपी पर गारंटी कानून बने, पराली और बिजली विधेयक वापस ले और निर्दोष लोगों की रिहाई की जाए। इससे कम में किसान बात करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसान के साथ-साथ देश के गरीब, मजदूर और आमजन की है।

उन्होंने हरियाणा की खाप पंचायतों का उनके मदद और सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

इस मौके पर भाकियू राजेवाल के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि प्रदेश की सरकार पर किसानों को दबाव बनाना होगा तभी वह किसानों की बात सुनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने दुष्यंत चौटाला को इसलिए वोट दिया था कि वह किसानों की बात उठाएंगे। लेकिन अब सत्ता में चिपक गए हैं। उन्होंने किसानों का आहवान किया कि वह चौटाला के साथ निर्दलीय विधायकों पर भी दबाव बनाएं, ताकि हरियाणा की सरकार गिरे। तब गुराजत के केंद्र में बैठे दो नेताओं (प्रधानमंत्री और गृहमंत्री) को पता चलेगा कि किसान की ताकत क्या होती है।

Tags: Kisan andolanNational newsRakesh Tikait
Previous Post

किसान आंदोलन की पवित्रता पर सवाल

Next Post

ठोको नीति के चलते पुलिस बेकसूर जनता को ठोक रही है : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

ठोको नीति के चलते पुलिस बेकसूर जनता को ठोक रही है : अखिलेश

यह भी पढ़ें

turmeric

वैवाहिक जीवन में भर जाएंगी खुशियां, करें ये उपाय

01/05/2026
MLA Vijay Mishra

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर गायिका ने लगाया बलात्कार का आरोप, मुकदमा दर्ज

18/10/2020
हैदराबाद में कैमरों से निगरानी

कैमरों से निगरानी के मामले में भारत का ये दुनिया में 16वें नंबर पर

24/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version