• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों के हित में सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए : नरोत्तम मिश्रा

Desk by Desk
27/09/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Narottam Mishra

Narottam Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किसानों के कल्याण के लिये केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लिये जा रहे 7 निर्णयों को किसानों के हित में महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बताया।

श्री मिश्रा ने जिले के बसई में आयोजित जन-समस्या निवारण शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बसई में 5 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। श्री मिश्रा ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को जीरो प्रतिशत पर ऋण उपलब्ध करा रही है। अब किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनांतर्गत दो किश्तों में 2-2 हजार की राशि जमा कराई जा रही है।

दिल्ली : नाले में मिला युवती का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

श्री मिश्रा ने शिविर का शुभारंभ गौ-पूजन से किया। उन्होंने शिविर में विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत ट्रांसफार्मरों को तीन दिन में बदलने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजस्व नामांकन, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण के लिये विशेष शिविर भी आयोजित किये जायें। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान सरकार ने गरीब परिवारों को तीन माह का खाद्यान्न और पुनः दो माह का खाद्यान्न प्रदाय किया। उन्होंने बसई में चार करोड़ 14 लाख की लागत के निर्माण एवं विकास कार्यो का भूमि-पूजन और एक करोड़ 56 लाख की लागत के निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया।

उन्होंने शिविर में ग्राम सांकुली के पर्वत सिंह अहिरवार की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को 4 लाख रूपये, लखनपुर ग्राम पंचायत के बागपुरा निवासी विजय सहरिया की मृत्यु होने पर दो लाख रूपये, बसई के परमानंद अहिरवार की कैंसर से मृत्यु पर उनकी पत्नी गिरजाबाई अहिरवार को दो लाख रूपये की राशि प्रदाय की। शिविर में स्ट्रीट वेण्डर लोन योजना के तहत हितग्राहियों को भी 10-10 हजार रूपये की ब्याजमुक्त ऋण राशि प्रदाय की गई।

विनय कटियार बोले- अयोध्या जीत गए, अब मथुरा व काशी की बारी

श्री मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत् मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज 77 लाख किसानो के खाते में दो-दो हजार रूपये की राशि जमा कराई गई है। यह राशि एक वर्ष में दो किश्तों में दो-दो हजार रुपये के मान से जमा की जायेगी। उन्होंने बताया कि दतिया जिले के एक लाख 23 हजार किसानों के खाते में यह राशि जमा की गई है।

श्री मिश्रा ने बसई के एक दिवसीय प्रवास के दौरान क्षेत्र के नागरिकों के लिए करोड़ों रूपये की सौगातें दीं, जिसमें बसई में मैरिज गार्डन हेतु चार लाख, बसई में सामुदायिक पार्क हेतु 20 लाख, मुख्य मार्ग से जनकपुर गौ-शाला की ओर एप्रोच रोड़ निर्माण हेतु 14 लाख, गौ-शाला की एप्रोच रोड हेतु 12 लाख, ग्राम गंधारी में गौ-शाला, चारागाह के निर्माण हेतु 53 लाख, ककोड़ा में गौ-शाला व चारागाह निर्माण हेतु 53 लाख, सततोन में गौ-शाला व चारागाह निर्माण हेतु 53, राजगढ़ मोहल्ला नयाखेड़ा में गौ-शाला, चारागाह निर्माण हेतु 53, रिपटा से कुडेलन मोहल्ला की ओर एप्रोच रोड निर्माण हेतु 12 लाख की सौगातें दी।

Tags: 'Shiv-Jyoti' Express‘शिव-ज्योति’ एक्सप्रेस24ghante online.comChief Minister Kisan Samman NidhiNational newsself-reliant Madhya Pradeshshivraj singh chauhanआत्मनिर्भर मध्य प्रदेशमुख्यमंत्री किसान सम्मान निधिशिवराज सिंह चौहान
Previous Post

असंभव कार्य को संभव करना हमारी सरकार की पहचान : शिवराज

Next Post

कांग्रेस सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए : शिवराज

Desk

Desk

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए : शिवराज

यह भी पढ़ें

Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: मुस्लिम पक्ष को लगा झटका, हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इंकार

01/05/2023
Two umpires withdrew from IPL 2021 tournament

IPL 2021 से खिलाड़ियों के बाद अब दो अंपायर ने वापस लिया अपना नाम

29/04/2021
Anandiben

आनंदीबेन ने गर्भवती महिलाओं को ‘पोषण पोटली’ देकर पूरी की गोदभराई की रस्म

16/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version