• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देवस्थानम बोर्ड और गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने संबंधी निर्णय बदलेगी सरकार

Writer D by Writer D
14/03/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
उत्तराखंड कैबिनेट cm tirath singh rawat

उत्तराखंड कैबिनेट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून।  उत्तराखंड की भाजपा सरकार के अठारह मार्च को चार साल पूरे होने के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों को रद्द करने के बाद अब पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के देवस्थानम बोर्ड और गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने संबंधी निर्णयों को भी बदला जा सकता है।

इस बारे में हालांकि, नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने साफ कुछ नहीं कहा लेकिन इस बात के संकेत दिए कि संबंधित पक्षों को सुनकर जनता की आवाज पर ही कोई निर्णय लिया जाएगा। यहां संवाददाताओं से बातचीत में, मुख्यमंत्री रावत ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि वह पंडा समाज समेत सभी संबंधित पक्षों को बुलाएंगे, उनकी भावनाओं को जानेंगे और उनकी बात सुनकर ही कोई फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोई क्या कह रहा है, इस पर उनका ध्यान नहीं जाता। उन्होंने कहा,   जनता के हित में क्या है, और जनता क्या कह रही है, यह महत्वपूर्ण है। पार्टी क्या कह रही है, यह महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि उसे तो राजनीतिक रोटियां सेंकनी हैं। हम जनता के प्रतिनिधि हैं, जनता की आवाज को सुनकर ही निर्णय किया जाएगा।

ममता की सुरक्षा में चूक को लेकर बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारी निलंबित, DM का तबादला

चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड बनाए जाने का चारधामों सहित अन्य मंदिरों के तीर्थ पुरोहित और पंडा समाज भी भारी विरोध करते रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों ने वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के जरिए उत्तराखंड उच्च न्यायालय में इसे रद्द किए जाने की मांग को लेकर एक याचिका भी दाखिल की गयी है।

इस माह की शुरुआत में गैरसैंण में राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गैरसैंण को प्रदेश का तीसरा मंडल (कमिश्नरी) बनाए जाने का अल्मोड़ा समेत वे जिले विरोध कर रहे हैं जिन्हें इनमें शामिल किया गया है। इस संबंध में वहां के विधायकों की नाराजगी की बात भी सामने आई है।  इसके अलावा, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी कोविड मुक्त जांच रिपोर्ट लाने से छूट दे दी। उन्होंने कहा कि कुंभ केवल उत्तराखंड का नहीं है और इसलिए यहां कोविड से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी को आने की अनुमति होनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि कुंभ में आने के लिए निगेटिव कोविड रिपोर्ट लाने की जरूरत नहीं है।

सीएम योगी ने सोनभद्र को दिया नए मेडिकल कॉलेज का तोहफा

इससे पहले, भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे। इस संबंध में शनिवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने जारी अपने आदेश में कहा कि 18 मार्च को विधानसभाओं में प्रस्तावित कार्यक्रमों को  अपरिहार्य कारणों  से निरस्त कर दिया गया है।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 18 मार्च को अपनी सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हर विधानसभा में भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की थी। नौ मार्च को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह तीरथ सिंह रावत प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने।

Tags: cm tirath singh rawatNational newsUttrakhand News
Previous Post

ममता की सुरक्षा में चूक को लेकर बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारी निलंबित, DM का तबादला

Next Post

इन्श्योरेंस के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने वाले गिरोह के चार लोग गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post
arrested

इन्श्योरेंस के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने वाले गिरोह के चार लोग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

10 killed in drone attack on football field

फुटबॉल मैदान पर ड्रोन हमला, नाबालिग सहित 10 की मौत

25/07/2024
सुशांत केस Rhea Chakraborty

बिहार पुलिस ने बताया- घर से गायब हैं रिया चक्रवर्ती

30/07/2020
cm yogi

शहर में इस बार न हो जलभराव : सीएम योगी

08/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version