• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए शैक्षिक संस्थानों की मदद लेगी सरकार

Writer D by Writer D
19/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Food processing

Food processing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार खाद्य प्रसंस्करण (Food Processing) को पूरे देश में पहले पायदान पर लाने और इसे बढ़ाने के लिए खाद्य प्रसंस्करण के पाठ्यक्रम चलाने वाले शैक्षिक संस्थानों और कॉलेज की मदद लेगी। साथ ही इन संस्थानों और खाद्य प्रसंस्करण का अनुभव रखने वालों का थर्ड पार्टी पैनल तैयार करेगी, ताकि इसके जरिये प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ाया जा सके। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानों और सूक्ष्म, लघु उद्योग को बढ़ाने के साथ गांव स्तर पर रोजगार सृजित करना है क्योंकि खाद्य प्रसंस्करण के उद्योग ज्यादातर रूरल एरिया में स्थापित किये जाते हैं। सकी मुख्य वजह उन्हे आसानी से कच्चा माल मिलना है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिस तरह प्रदेश कृषि उत्पादों में देश में अग्रणी स्थान रखता है, इसी तरह खाद्य प्रसंस्करण जो वर्तमान में देश में तीसरे स्तर (टरटीयरी) पर 6 प्रतिशत है, इसे 20 प्रतिशत तक ले जाएं।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बैठक में कहा कि खाद्य प्रसंस्करण कृषि और उद्योग के बीच की अति महत्वपूर्ण कड़ी है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग देश के खाद्य बाजार का 32 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण के कई उद्योग उद्यमियों द्वारा स्वयं या वित्तीय संस्थाओं से धनराशि प्राप्त करके स्थापित किए जाते हैं। यह खाद्य प्रसंस्करण नीति के तहत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे लाभ नहीं ले पाते। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए लागू नई नीति के माध्यम से अधिक से अधिक उद्यमियों को इससे जोड़े जाने के प्रयास शुरू हो गये हैं।

थर्ड पार्टी पैनल तैयार करेगा प्रसंस्करण को बढ़ावा देने की कार्ययोजना

वहीं प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अब योगी सरकार खाद्य प्रसंस्करण में अनुभव रखने वाले, पाठ्यक्रम चलाने वाले कॉलेज और संस्थानों की मदद लेगी। ऐसे में प्रदेश में कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण को बढ़ाने और इसे अन्य राज्यों के साथ देशों में बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग को नोडल और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। वहीं थर्ड पार्टी पैनल तैयार किया जा रहा है, जो प्रसंस्करण को बढ़ाने की नई कार्ययोजना को तैयार करेगा।

Tags: Food ProcessingLucknow News
Previous Post

सीएम धामी करेंगे चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

Next Post

इस मेडिसिनल प्लांट की करें खेती, किसानों को मिलेगा 5 साल तक मुनाफा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
Stevia

इस मेडिसिनल प्लांट की करें खेती, किसानों को मिलेगा 5 साल तक मुनाफा

यह भी पढ़ें

Board Exams

जारी हुई UP Board 10वीं-12वीं की डेटशीट, 24 मार्च को है पहला एग्जाम

08/03/2022
arrested

गौ तस्करों से मुठभेड़ में तीन तस्कर घायल, 25 पशु बरामद

22/10/2022
share market

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

11/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version