• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट्रोल- डीजल पर ‘मोदी टैक्स’ वापस ले सरकार : कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा

Desk by Desk
16/02/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
मोदी टैक्स Pawan Kheda

मोदी टैक्स

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच, कांग्रेस ने मंगलवार को पेट्रोलियम उत्पादों पर करों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया है कि पिछले छह वर्षो में सरकार ने करों के माध्यम से 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जबकि एक आम आदमी पीड़ित है।

इसे ‘मोदी टैक्स’ करार देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम पिछले 6.8 वर्षो में लगाए गए इस अतिरिक्त मोदी टैक्स को तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं।

यह अपने आप पेट्रोल की कीमत 61.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 47.51 रुपये प्रति लीटर तक कम कर देगा। हर आम भारतीय इस की राहत का तुरंत हकदार है। उन्होंने कहा, पिछले 6.8 वर्षो में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाकर 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। मई 2014 में अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल थी और दिल्ली में पेट्रोल 71.51 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 57.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था।

श्वेता तिवारी की बेटी पलक की फिल्मों में एंट्री, हॉरर फिल्म में लगाएंगी रोमांस का तड़का

उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 54.41 डॉलर प्रति बैरल थी और फिर भी आज, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 89.29 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल की कीमत 79.70 रुपये प्रति लीटर है। पिछले छह वर्षो में अतिरिक्त उत्पाद शुल्क के रूप में मोदी टैक्स को पेट्रोल व डीजल के लिए क्रमश: बढ़ाकर प्रति लीटर 23.78 रुपये और डीजल पर 28.37 रुपये कर दिया गया है। यह डीजल पर प्रति लीटर 820 प्रतिशत और पेट्रोल पर 258 प्रतिशत की वृद्धि है।

खेड़ा ने कहा कि हम किसी भी क्षेत्र में सरकार के 20 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का परिणाम नहीं देख रहे हैं। चाहे वह कृषि क्षेत्र हो, एमएसएमई हो, या सरकारी कर्मचारी या कोई अन्य क्षेत्र हो। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इकोसिस्टम ने हमेशा लोगों को भावनात्मक रूप से अपने कब्जे में रखने की कोशिश की है।

खेड़ा ने कहा कि वे कौन सी भावनाएं हैं जिनके माध्यम से वे भारत को व्यस्त रखने की कोशिश करते हैं? क्रोध! घृणा! डर! उनकी रणनीति अनुमान लगाने योग्य है, इन भावनाओं को उत्पन्न करो और खलनायक बनाओ। इसके लिए, वे पौराणिक कथाओं से, इतिहास के अपने संस्करण से, वैश्विक आयोजनों से उधार लेंगे, जिसका हमारे साथ कुछ भी लेना-देना नहीं है। वे खलनायक बनाते रहेंगे, जिनके खिलाफ हमारी सामूहिक भावनाओं को निर्देशित किया जा सकता है।

Tags: 'Modi tax''मोदी टैक्स'backCongress spokespersonCongress spokesperson Pawan KhedaDemandPawan Khedapetroleum productsकांग्रेस प्रवक्तापवन खेड़ापेट्रोलियम उत्पादोंमांगवापस
Previous Post

नए कृषि कानूनों से छोटे और सीमांत किसानों को होगा ज्यादा फायदा : पीएम मोदी

Next Post

पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
नीतीश कुमार nitish kumar

पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें

grahpravesh

ग्रह प्रवेश करते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें, बनी रहेगी सदा खुशहाली

18/09/2021
UP Vidyut Utpadan Nigam

उप्र विद्युत उत्पादन निगम को पारीक्षा तापीय परियोजना के लिये मिलेगा सस्ता कोयला

10/03/2023
Three thugs were arrested and sent to jail

नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

29/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version