• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यसभा हंगामे पर सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मोदी के 8 मंत्रियों ने विपक्ष पर बोला धावा

Writer D by Writer D
12/08/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में हुए हंगामे को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जंग जारी है। गुरुवार को पहले विपक्ष ने मार्च निकालकर सरकार पर निशाना साधा और अब सरकार की ओर से पलटवार किया गया। केंद्र की ओर से कहा गया है कि राज्यसभा चेयरमैन को इस पूरी घटना की जांच कर विपक्षी सांसदों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।

गुरुवार दोपहर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी, मुख्तार अब्बास नकवी, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर, अर्जुन मेघवाल, वी. मुरलीधरन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मॉनसून सत्र के दौरान सड़क से संसद तक विपक्ष ने अराजकता फैला रखी है। पूरे विपक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए।

सामने आया राज्यसभा में विपक्षी सांसदों-मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो

सरकार द्वारा विपक्ष पर किए गए 8 बड़े हमले…

  1. पहले से ही सत्र बर्बाद करने का तय कर चुका था विपक्ष, इसलिए सदन में काम नहीं करने दिया।
  2. कोरोना, महंगाई, कृषि बिल पर सरकार चर्चा को तैयार थी, विपक्ष पेगासस पर अड़ा रहा।
  3. 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार ने दर्जनों बिल बिना चर्चा के पास किए, हमने चर्चा करने की कोशिश की।
  4. जिन 6 सांसदों को सस्पेंड किया गया था, वो शीशा तोड़कर सदन में आना चाहते थे। इस दौरान महिला मार्शल को चोट लगी।
  5. 9 अगस्त को टेबल पर चढ़कर हंगामा किया गया, रूलबुक को चेयर की ओर फेंका गया, ये एक कातिलाना हमला था।
  6. विपक्ष की महिला सांसदों ने ही लेडी मार्शल के साथ धक्का-मुक्की की, वीडियो फुटेज में ये साफ हुआ।
  7. कोई भी बाहरी सुरक्षाकर्मी सदन में नहीं आए, सिर्फ 30 सुरक्षाकर्मी जो सदन के ही हैं, वो मौजूद थे।
  8. विपक्ष सिर्फ अपनी बात कहने और डिविजन के वक्त शांत रहा, बाकि पूरे समय हंगामा किया गया और चेयर का अपमान किया गया।

केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने आरोप लगाया कि विपक्ष पहले से ही सत्र को बर्बाद करने की कोशिश में जुटा था। हमने विपक्ष से चर्चा करने के लिए अपील की थी, मंत्रियों का परिचय करवाने के लिए भी शांति रखने की अपील की थी। सरकार की ओर से महंगाई, कोरोना संकट, कृषि मसलों पर चर्चा के लिए मंजूरी दी गई थी।

राहुल गांधी का आरोप, बोले- पहली बार राज्यसभा में सांसदों की पिटाई हुई

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 तक यूपीए के कार्यकाल के दौरान कई ऐसे बिल थे जो बिना किसी चर्चा के पास किए गए। विपक्ष की ओर से झूठा आरोप लगाया गया है कि सरकार चर्चा नहीं कर रही है। जब कुछ सांसदों को सस्पेंड किया गया, तब कुछ सांसदों ने शीशा तोड़कर सदन में घुसने की कोशिश की। सरकार ने सोमवार तक सदन चलाने की बात स्वीकार की थी।

राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर विपक्ष पर तीखा वार किया। पीयूष गोयल ने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष का व्यवहार पूरे सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है। विपक्ष किसी भी तरीके से सदन को नहीं चलाने देना चाहता था।

पीयूष गोयल ने कहा कि 9 अगस्त को विपक्ष द्वारा हंगामा किया गया, रूल बुक को चेयर की ओर फेंका गया। पीयूष गोयल ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता की ओर से चेयर पर कातिलाना हमला किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष के सांसदों द्वारा महिला मार्शल के साथ धक्का-मुक्की की गई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मार्शल, सुरक्षाकर्मी सिर्फ सदन और चेयर की सुरक्षा कर रहे थे। वह किसी पक्ष के नहीं थे, लेकिन उनके साथ भी विपक्ष के नेताओं द्वारा बदतमीजी की गई। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रियों की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले विपक्ष के नेताओं ने एक मार्च निकाला था और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Tags: bjp press conferencedelhi newsNational newspress conferencerajyasabha news
Previous Post

BSF काफिले पर आतंकियों ने किया हमला, कोई हताहत नहीं

Next Post

सारा को स्टेप मदर करीना कपूर ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

tulsi
Main Slider

तुलसी के पौधे के पास न रखें ये वस्तुएं, घर से चली जाएंगी मां लक्ष्मी

15/06/2025
Face Pack
Main Slider

इन फेसपैक से स्किन को मिलेगी रंगत, जानें बनाने का तरीका

15/06/2025
Unwanted Hair
Main Slider

अनचाहे बालों से ऐसे पाएं छुटकारा

15/06/2025
Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

15/06/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सिपाहियों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

14/06/2025
Next Post

सारा को स्टेप मदर करीना कपूर ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

यह भी पढ़ें

Farmer protest

आज भूख हड़ताल पर रहेंगे किसान, केजरीवाल भी करेंगे उपवास

14/12/2020
arrested

दो किलो गांजे के साथ मादक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

07/03/2021
Pitru Paksha 2020

श्राद्ध करते समय इन बातों का रखें जरूर और विशेष ध्यान

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version