• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Be Alert! आपकी बातें सुन रहा Smart TV, फटाफट करें ये काम

Desk by Desk
22/11/2025
in Tech/Gadgets
0
Smart TV

Smart TV

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आप भी घर में एंटरटेनमेंट के लिए SmartTV का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए. क्योंकि आपके बेडरूम या हॉल में लगा टीवी आपकी पर्सनल बातें रिकॉर्ड कर सकता है और कंपनी के सर्वर तक भेज सकता है. यह हम नहीं बल्कि सरकार कह रही है. भारत सरकार के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने एक चौंकाने वाला अलर्ट जारी किया है. I4C का कहना है कि गलत प्राइवेसी सेटिंग्स की वजह से आपका Smart TV आपकी निजी बातचीत सुन सकता है, रिकॉर्ड कर सकता है और इंटरनेट कनेक्ट होते ही ये डेटा कंपनी के क्लाउड सर्वर तक भेज सकता है. यानी आपका एंटरटेनमेंट डिवाइस आपकी जासूसी भी कर सकता है. सरकार ने यूजर्स को तुरंत Smart TV की सेटिंग्स चेक करने और प्राइवेसी फीचर्स को सही तरीके से कॉन्फिगर करने की सलाह दी है.

 Smart TV कैसे सुनता है?

आजकल Smart TV में एडवांस्ड वॉइस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी मिलती है. वॉइस कमांड के लिए टीवी को हमेशा लिसनिंग मोड में रहना पड़ता है. यही वजह है कि टीवी का माइक्रोफोन बैकग्राउंड में भी लगातार एक्टिव रहता है. आप ओके गूगल, हे टीवी, या चैनल सर्च करो या फिर अपने घर में सामान्य बातचीत- स्मार्ट टीवी पूरी आवाज कैप्चर करता है. और अगर टीवी इंटरनेट से जुड़ा है तो ये आवाज का डाटा कंपनी के क्लाउड सर्वर तक पहुंच सकता है. अगर आप पूछें कि ऐसा किस मकसद से होता है तो इसके जरिये- वॉइस एनालिसिस एड टारगेटिंग, कंज्यूमर बिहेवियर स्टडी या कुछ और जिसकी जानकारी आपको खुद भी नहीं होती.

सिर्फ माइक नहीं कैमरा भी एक्टिव हो सकता है

कुछ हाई-एंड Smart TV में फेशियल रिकग्निशन फीचर भी मौजूद है. मतलब- टीवी आपके चेहरे को स्कैन कर सकता है, उम्र और जेंडर के आधार पर पर्सनलाइज्ड विज्ञापन दिखा सकता है. किसके कमरे में बैठकर क्या देख रहे हैं, कितनी देर देख रहे हैं, घर में कितने लोग हैं, ये तमाम तरह की जानकारी भी टीवी ट्रैक कर सकता है और प्राइवेसी सेटिंग्स गलत हों तो, यह पूरा डेटा कंपनी के सर्वर तक जा सकता है.

सबसे बड़ा खतरा

आज भारत में Smart TV की बिक्री काफी तेजी से बढ़ रही है और IoT डिवाइस पर साइबर अटैक के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं. आपके स्मार्ट टीवी की गलत सेटिंग्स का मतलब है कि निजी बातचीत लीक, परिवार की लोकेशन / आदतें पता चलना, हैक होने पर घर का डिजिटल सेटअप कंट्रोल होना, पहचान और जानकारी की चोरी हो सकती है. यानी आपके घर की प्राइवेसी और सुरक्षा दोनों दांव पर है.

बचाव कैसे करें?

I4C और Cyberdost द्वारा बताए गए उपायों की बात करें तो इस खतरे से बचने के लिए
स्मार्ट टीवी सेटअप करते ही प्राइवेसी सेटिंग्स चेक करें
वॉइस रिकग्निशन फीचर डिसेबल करें (जब तक जरूरी न हो)
माइक्रोफोन और कैमरा एक्सेस बंद रखें
अनचाहे डेटा-शेयरिंग ऑप्शन्स ऑफ करें
टीवी को इंटरनेट से सिर्फ जरूरत पर कनेक्ट करें
लोकेशन सर्विस बंद रखें
अजनबी या नकली ऐप्स टीवी में इंस्टॉल न करें

और याद रखें कि हर स्मार्ट डिवाइस सुविधा भी देता है और खतरा भी. लेकिन आपकी सुरक्षा आपकी सेटिंग्स पर निर्भर है.

ध्यान रखें कि अगर आप या आपके किसी परिचित के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो साइबर हेल्पलाइन: 1930 पर तुरंत संपर्क करें और cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हैं. ऐसा होने पर बिल्कुल देर न करें. साइबर अपराध जितनी जल्दी रिपोर्ट किया जाए, रिजॉल्व होने की संभावना उतनी ज्यादा रहती है. तो अपने घर में स्मार्ट टीवी रखें लेकिन स्मार्ट इस्तेमाल करें, क्योंकि डिजिटल दुनिया में आपकी सुरक्षा आपकी जागरूकता है.

Tags: smart tv
Previous Post

TrueCaller का डोला सिंहासन! सरकार शुरू करने जा रही खास सर्विस

Next Post

Flipkart की बड़ी सेल, गैजेट्स पर धमाकेदार डील्स

Desk

Desk

Related Posts

Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
Next Post
Flipkart Black Friday Sale की घोषणा, स्मार्टफोन-लैपटॉप पर मिलेगा धमाकेदार डिस्काउंट

Flipkart की बड़ी सेल, गैजेट्स पर धमाकेदार डील्स

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

दो बच्चियों के शव बरामद, मचा हड़कंप

29/08/2022
French companies

उत्तर प्रदेश से व्यापारिक संबंध मजबूत करेगा फ्रांस

19/12/2022
ट्रंप के छोटे भाई का निधन

ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version