• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यपाल गुरमीत सिंह के नाम नया कीर्तिमान, सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाया

Writer D by Writer D
06/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Governor Gurmeet

Governor Gurmeet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड में आज सोमवार का दिन एक और इतिहास रचने वाला है। प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) (Governor Gurmeet) ने राज्य के सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के 1,755 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 1,756 दिनों के सेवाकाल के साथ यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (Governor Gurmeet) का व्यक्तित्व सैन्य कठोरता और मानवीय संवेदनाओं का एक दुर्लभ उदाहरण है। एक फरवरी 1956 को पंजाब के अमृतसर जिले के जलाल उस्मान गांव में जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने अपनी प्राथमिक शिक्षा सैनिक स्कूल कपूरथला से की। उनके पिता मोहिंद्र सिंह और उनके बड़े भाई भी भारतीय सेना और वायुसेना के माध्यम से देश की सेवा कर चुके हैं, जिससे उन्हें देशभक्ति का संस्कार विरासत में मिला।

लगभग 40 वर्षों के अपने गौरवशाली सैन्य कॅरिअर में उन्होंने भारतीय सेना के डिप्टी आर्मी चीफ जैसे प्रतिष्ठित पदों पर सेवा दी। चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा वार्ता, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों का उनका अनुभव उनके व्यापक रणनीतिक ज्ञान को दर्शाता है। उनके साहस और नेतृत्व के लिए उन्हें चार राष्ट्रपति पुरस्कारों परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।

विकास और जन-सेवा का विजन

राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से ही, उन्होंने उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया है। वे केवल एक प्रशासक नहीं बल्कि एक मार्गदर्शक के रूप में प्रदेश की जनता से जुड़े हैं। खुद को सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों का संरक्षक मानते हैं। उनके कार्यों में गुरु नानक देव और गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाओं करुणा, सरलता और ईमानदारी की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

उत्तराखंड के राज्यपालों का कार्यकाल

राज्यपाल का नाम कार्यकाल कुल दिन
सुरजीत सिंह बरनाला 09/11/2000 से 07/01/2003 790 दिन
सुदर्शन अग्रवाल 08/01/2003 से 28/10/2007 1,755 दिन
बीएल जोशी 29/10/2007 से 05/08/2009 647 दिन
मार्ग्रेट अल्वा 06/08/2009 से 14/05/2012 1,013 दिन
डॉ. अजीज कुरैशी 15/05/2012 से 07/01/2015 968 दिन
डॉ. केके पॉल 08/01/2015 से 25/08/2018 1,326 दिन
बेबी रानी मौर्य 26/08/2018 से 08/09/202 1,110 दिन
ले. जन. गुरमीत सिंह 15/09/2021 से 06/07/2026 1756 दिन

 

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Next Post

Indian Air Force में नौकरी का गोल्डन चांस! अग्निवीर वायु पर आवेदन शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

स्वीडन से CM सैनी का एक्शन, धान भीगने पर अधिकारियों को फटकार

17/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन 500 ठिकानों पर छापे, 175 लोग काबू

17/10/2026
उत्तराखंड

महानवमी पर उत्तराखण्ड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

17/10/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने विकास कार्यों और आपदा प्रभावित परिवारों के लिए दी वित्तीय स्वीकृति, संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार को ₹49.95 लाख मंजूर

17/10/2026
Next Post
Air Force

Indian Air Force में नौकरी का गोल्डन चांस! अग्निवीर वायु पर आवेदन शुरू

यह भी पढ़ें

दो दिन बाद खुल जाएगें देशभर के स्कूल, जानें नियम और कैसी है तैयारी?

18/09/2020
Know how bank fraud is done with QR code, SBI cautioned customers

जानिए कैसे होता है QR कोड से बैंक फ्रॉड, SBI ने किया ग्राहकों को सावधान

04/05/2021
पंचायत चुनाव

मतदान से पहले ही जीत गए 83 क्षेत्र पंचायत सदस्य

08/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version