• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

Writer D by Writer D
24/03/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार (Share Market) ने आज कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने खरीदारी कर बाजार को संभालने की कोशिश की। इसके बावजूद बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव का रुख बना हुआ है। दिन के पहले सत्र के कारोबार में शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जिसके कारण घरेलू संस्थागत निवेशकों की कोशिश का अभी तक कोई बड़ा असर पड़ता नहीं दिख रहा है।

नकारात्मक संकेतों की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 494.77 अंक की कमजोरी के साथ 57,190.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती मिनट में ही बाजार पर दबाव बढ़ता नजर आया, जिसके कारण सेंसेक्स गिरकर 57,138.51 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार पर बने दबाव को खत्म करने के लिए घरेलू संस्थागत निवेशकों ने (डीआईआई) खरीदारी का मोर्चा संभाल लिया।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स-निफ्टी भी फिसले

डीआईआई की ओर से की जा रही तेज खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स ने दिन के पहले सत्र के निचले स्तर यानी 57,138.51 अंक से 603.56 अंक की शानदार रिकवरी की और हरे निशान में 57,742.07 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली तेज हो गई, जिसके कारण सेंसेक्स के बढ़ने की गति थम गई। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 15.20 अंक की मजबूती के साथ 57,700.02 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण 150.70 अंक का गोता लगाकर 17,094.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। कारोबार के शुरुआती मिनट में निफ्टी में 3.80 अंक की गिरावट भी आई, लेकिन इसके बाद घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी के कारण निफ्टी ने तेजी के साथ ऊपर की ओर बढ़ना शुरू कर दिया।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 329 अंक तक लुढ़का

शुरुआती 45 मिनट के कारोबार में ही सुबह 10 बजे तक निफ्टी आज के निचले स्तर से 172.25 अंक की रिकवरी करके 17,263.40 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया, जिसकी वजह से निफ्टी भी गिरकर दोबारा लाल निशान में पहुंच गया। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 5.50 अंक की कमजोरी के साथ 17,240.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार ने प्री ओपनिंग सेशन में भी कमजोर शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 324.80 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,360.42 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 160.20 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,085.50 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

जबरदस्त मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1027 अंक उछला

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 304.48 अंक की गिरावट के साथ 57,684.82 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 69.85 अंक गिर कर 17,245.65 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic shareniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market update
Previous Post

योगी 2.0 की टीम में इन नेताओं का कट सकता है पत्ता, ये हो सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष

Next Post

भाजपा नेता के बेटे की हत्या, आरोपियों के घर चला प्रशासन का बुलडोजर

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

ओपनिंग बेल के साथ बाजार फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में

11/05/2026
Gold-Silver
Business

फीकी पड़ी सोना-चांदी की चमक

11/05/2026
Gold
Business

सोना हुआ सस्ता, चांदी की भी चमक हुई फीकी; जानिए नए रेट

10/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स ने लगाई ऊँची छलांग

07/05/2026
Next Post
Shot

भाजपा नेता के बेटे की हत्या, आरोपियों के घर चला प्रशासन का बुलडोजर

यह भी पढ़ें

भाजपा से कोई गुरेज नहीं, कर सकते है गठबंधन : ओमप्रकाश

15/10/2021
Farooq Abdullah

‘ढूंढो मोरे राम…’, फारूक अब्दुल्ला ने गाया राम भजन; वीडियो वायरल

05/04/2024
work from home

कर्मचारियों पर वर्क फ्रॉम होम के लिए 40 हजार रुपये का भुगतान करेगी कंपनी Hike

21/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version