• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स-निफ्टी भी फिसले

Writer D by Writer D
23/03/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में आज एक बार फिर उतार-चढ़ाव का रुख बनता नजर आ रहा है। शेयर बाजार (Share Market)  ने आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की। शुरुआती कारोबार में खरीदारी के सपोर्ट से ऊपर की छलांग भी लगाई, लेकिन बाद में बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। जिसकी वजह से सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों सूचकांकों में गिरावट का रुख नजर आया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स ने आज 209.34 अंक की मजबूती के साथ 58,198.64 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती मिनट में ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स 427.26 अंक की छलांग लगाकर 58,416.56 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा की गई बिकवाली के कारण सेंसेक्स लगातार नीचे लगता गया।

बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली करके सेंसेक्स को सहारा देने की कोशिश भी की, लेकिन ये सूचकांक लगातार गिरता चला गया। खरीद-बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 169.13 अंक की मजबूती के साथ 58,158.43 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 329 अंक तक लुढ़का

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने आज 89.55 अंक की मजबूती के साथ 17,405.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी में भी 126.90 अंक की मजबूती आई और ये सूचकांक उछलकर 17,442.40 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण निफ्टी भी लगातार गोता लगाने लगा।

बीच में कुछ खरीदारों ने लिवाली करके इस सूचकांक को सहारा देने की कोशिश भी की, जिससे निफ्टी में मामूली उछाल आता नजर आया। लेकिन विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि थोड़ी देर में ही निफ्टी फिर लुढ़कने लगा। लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटा कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 50.75 अंक की मजबूती के साथ 17,366.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार से उतरी होली की खुमारी, खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

आज मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 102.12 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,091.42 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 22.20 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,337.70 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 696.81 अंक की उछाल के साथ 57,989.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 197.90 अंक मजबूत होकर 17,315.50 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic shareniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market update
Previous Post

शपथ से पहले धामी ने मंदिर और गुरद्वारे में टेका मत्था

Next Post

उत्तराखंड के 12वें सीएम के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे पुष्कर धामी, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

10/09/2026
Next Post

उत्तराखंड के 12वें सीएम के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे पुष्कर धामी, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

यह भी पढ़ें

Holashtak

होलाष्टक कब से शुरू हो रहा है, जानें इस दिन क्या करें-क्या नहीं

03/03/2025
Farmer dies after being hit by train

घने कोहरे के चलते ट्रेनों से टकराकर तीन लोगों की मौत

04/01/2022
Sanyukta Bhatia

संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन

02/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version