• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा : आठवीं की छात्रा से पड़ोस में रहने तीन लड़कों ने किया गैंगरेप

Desk by Desk
09/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
पार्किंग में दो बाउंसर और सिक्योरिटी गार्ड ने किया गैंगरेप gangrape

पार्किंग में दो बाउंसर और सिक्योरिटी गार्ड ने किया गैंगरेप

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नोएडा। यूपी में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ये घटनाएं योगी सरकार व उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभर रही हैं। अभी हाथरस, बलरापुर सहित अन्य जिलों का मामला शांत नहीं हुआ कि ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे की कॉलोनी में आठवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।

परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को पड़ोस में रहने वाले तीन लड़के छात्रा को जबरन घर में खींचकर ले गए उसके साथ गैंगरेप किया। गुरुवार को छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

A 12-year-old girl was alleged raped by two persons living in her neighbourhood in Dadri on October 6. An FIR has been lodged and the accused have been taken into custody: Vrinda Shukla, DCP (Women Security) Gautam Buddh Nagar (08.10.2020) pic.twitter.com/FVB474IhJk

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 9, 2020

दादरी कस्बे की कॉलोनी में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा मंगलवार देर शाम को अपने घर के बाहर गली में टहल रही थी। इसी दौरान छात्रा को पड़ोस में रहने वाले तीन लड़के जबरन अपने घर में खींच कर ले गए। वहां पर तीनों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। जब छात्रा ने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो आरोपी पक्ष के लोग समझौता करने का दबाव बनाने लगे। इस दौरान दो दिन गुजर गए।

कोविड -19: मुंबई मलिन बस्तियों से लग-भग 9,420 मामले सामने आए

इस बीच गुरुवार को अचानक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन छात्रा को अस्पताल लेकर गए। गुरुवार देर शाम परिजन दादरी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही, तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

डीसीपी महिला सुरक्षा, गौतम बुद्ध नगर, वृंदा शुक्ला ने बताया परिजनों ने पहले इस मामले में छेड़छाड़ की शिकायत की थी और आरोपी पक्ष से समझौता कर लिया था। गुरुवार को परिजन कोतवाली पहुंचे और गैंगरेप के घटना बताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की हालत ठीक है। उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Tags: 12-year-old girl gangrapedDadrigangrapeGangrape in Greater NoidaGirl student gangrapedGreater Noida Headlinesgreater noida newsGreater Noida News In HindiGreater Noida Samacharhindi newsLatest Greater Noida Newsnews in hindiup newsआठवीं की छात्रा से गैंगरेपगैंगरेपग्रेटर नोएडा न्यूजछात्रा से गैंगरेपदादरी
Previous Post

युवती ने शारीरिक संबंध नहीं बनाया ,तो मालिक बोला-नौकरी पर आने की जरूरत नहीं

Next Post

सीएम योगी कोरोना की चेन तोड़ने के लिए यूपी के इन 7 जिलों में दिए ये सख्त निर्देश

Desk

Desk

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
लव जिहाद पर सीएम योगी की चेतावनी CM Yogi's warning on love jihad

सीएम योगी कोरोना की चेन तोड़ने के लिए यूपी के इन 7 जिलों में दिए ये सख्त निर्देश

यह भी पढ़ें

Jharkhand Assembly Elections

नीतीश की JDU के साथ मिलकर झारखंड में लड़ेगी BJM, सरयू राय ने किया ऐलान

14/07/2024
गायत्री प्रजापति Gayatri Prajapati

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बढ़ी मुश्किलें, आय से अधिक संपत्ति की FIR दर्ज

27/11/2020

नवरात्र में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंगफली के स्पेशल लड्डू

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version