• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुजरात ने राजस्थान को रौंद कर दर्ज की ‘रॉयल’ जीत

Writer D by Writer D
05/05/2023
in खेल
0
Gujarat Titans

Gujarat Titans win by nine wickets

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राशिद खान (14/3) और नूर अहमद (25/2) की घातक स्पिन से राजस्थान रॉयल्स को मात्र 118 रन पर समेटने के बाद रिद्धमान साहा (41 नाबाद), शुभमन गिल (36) और कप्तान हार्दिक पांड्या (39 नाबाद,15 गेंद) की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans ) ने शुक्रवार को यहां खेला गया आईपीएल मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।

राशिद और नूर की अफगानी जोड़ी के आगे राजस्थान के बल्लेबाज असहाय नजर आये और मेजबान टीम इस सीजन का अपना सबसे छोटा स्कोर ही बना सकी। बाद में छोटे से लक्ष्य का पीछा गुजरात (Gujarat Titans ) ने आक्रामक अंदाज में किया। पहले विकेट के लिये 71 रन दसवें ओवर में ही आ गये थे जबकि शुभमन के बाद बल्लेबाजी करने उतरे पांड्या ने राजस्थान के गेंदबाजों की निर्ममता से पिटाई की और लक्ष्य को 37 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। पांड्या ने अपनी तूफानी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाये। इसके साथ ही गत विजेता गुंजरात दस मैचों में सात जीत दर्ज कर 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है।

इससे पहले हार्दिक पांड्या ने टीम को पहली सफलता दिलाते हुए दूसरे ओवर में जॉस बटलर को आठ रन पर पवेलियन लौटाया। पहला झटका लगने के बाद यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिये 37 रन जोड़े, हालांकि यह मैच में रॉयल्स की एकमात्र महत्वपूर्ण साझेदारी थी।

जायसवाल 11 गेंद पर एक चौके और एक छक्के के साथ 14 रन बनाकर पावरप्ले के आखिरी ओवर में रनआउट हो गये, जबकि सैमसन 20 गेंद पर तीन चौकों और एक छक्के के साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रॉयल्स ने सात ओवर में 60 रन पर तीन विकेट ही गंवाये थे, हालांकि मध्य ओवरों में राशिद और नूर की जोड़ी ने मेजबान टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

राशिद ने रविचंद्रन अश्विन और रियान पराग को के विकेट लेकर अपना खाता खोला, जबकि नूर ने देवदत्त पडिक्कल (12) और ध्रुव जुरेल (नौ) को पवेलियन भेजा। शिमरन हेटमायर (सात) ने संयम के साथ 13 गेंदें खेलकर सूझबूझ का परिचय दिया लेकिन राशिद ने अपने आखिरी ओवर में उन्हें भी चलता किया।

रॉयल्स के आठ विकेट 96 रन पर गिरने के बाद ट्रेंट बोल्ट ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया, हालांकि वह भी 11 गेंद पर 15 रन ही बना सके। ऐडम ज़ैम्पा के रनआउट होने के साथ 17.5 ओवर में रॉयल्स की पारी समाप्त हुई।

शमी, हार्दिक पांड्या,और जोश लिटल को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

Tags: gujarat titansIPLipl 2023rajasthan royals
Previous Post

‘गजनी’ के सीक्वल की तैयारी में आमिर खान

Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति का निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
खेल

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

21/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Next Post
RP Yadav

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति का निधन

यह भी पढ़ें

anushka

चुपके से खींची अनुष्का-विराट की फोटो, भड़कीं अनुष्का और कहा इसे बंद करो

07/01/2021
Arjun Kapoor and Malaika Arora bought a luxurious apartment

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने खरीदा आलिशान अपार्टमेंट

30/05/2021
CM Dhami

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश

11/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version