• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिश्तों में मिठास घोल देगा यह ड्रिंक, चारों ओर से हो जाएगी तारीफों की बौछार

Writer D by Writer D
07/06/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Gulab Sharbat
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रिश्तों में मिठास घोलने के लिए गुलाब का शरबत (Gulab Sharbat)  सर्व किया जा सकता है। बढ़ती गर्मी के बीच घर आए मेहमानों को तरोताजा महसूस कराने के लिए यह एक परफेक्ट ड्रिंक है। इसका स्वाद बच्चों को काफी पसंद आता है। यह न सिर्फ टेस्टी है बल्कि ये काफी हेल्दी भी होता है। इसे बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। इसे तैयार करने के लिए गुलाब के फूलों के साथ ही चुकंदर और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इस शानदार हेल्दी ड्रिंक के साथ किसी भी मौके को खास बना सकते हैं। यह महफिल में चार चांद लगा देगा। इसे पीने वाले हर शख्स के मुंह से तारीफों की बौछार हो जाएगी। बेमिसाल जायके वाले इस शरबत का मजा लेने में अब देर नहीं करें।

गुलाब का शरबत (Gulab Sharbat) बनाने की सामग्री

गुलाब की ताजी पत्तियां – 1 कप
चुकंदर – 1
तुलसी पत्ते – 15-20
पुदीना पत्ते – 1 टेबल स्पून
धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
इलायची – 5-6
नींबू – 2
चीनी – 1 किलो

गुलाब का शरबत (Gulab Sharbat) की बनाने की विधि

– सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को पानी में डालें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें। अब बर्तन में एक कप पानी डालकर उबाल लें और गैस बंद कर दें।
– पानी के हल्के गरम होने का इंतजार करें। अब मिक्सर जार में गुलाब की पंखुड़ियां और हल्का गरम पानी डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
– अब पिसी हुई गुलाब की पंखुड़ियों को छन्नी की मदद से छानकर गुलाब का रस एक बाउल में निकाल लें और अलग रख दें।
– अब चुकंदर के टुकड़े करें और उसे भी मिक्सर जार में डाल दें। अब जार में धनिया पत्ती, तुलसी पत्ते, पुदीना पत्ते डालें और सभी चीजों को बारीक पीस लें।
– अब पिसे हुए मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और उसमें एक कप पानी मिला दें। अब इस मिश्रण को उबालने के लिए गैस पर रखें।
– धीमी आंच पर मिश्रण को उबलने दें। जब इसमें उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें और मिश्रण के ठंडा होने का इंतजार करें।
– मिश्रण जब ठंडा हो जाए तो छन्नी की मदद से इसे भी एक बाउल में छान लें।
– अब आधा किलो से ज्यादा चीनी को एक बर्तन में डालकर एक कप पानी मिलाएं और इसे उबलने के लिए रख दें।
– इसे तब तक पकाएं जब तक चीनी पानी में घुलकर चाशनी न बन जाए। इसके बाद गैस बंद करें और चाशनी को ठंडा होने दें।
– इसके बाद बची हुई चीनी में इलायची दाने मिलाकर पीस लें। फिर नींबू को काटकर उनका रस एक कटोरी में निकाल लें।
– अब चीनी की चाशनी में चुकंदर का रस, गुलाब पंखुड़ियों का रस और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
– इसके बाद पिसी हुई चीनी भी चाशनी में डाल दें। सारी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद शरबत (Gulab Sharbat) को 5-6 घंटे के लिए ढककर रख दें। गुलाब शरबत तैयार है।
– इसे जब भी बनाना हो तो एक ग्लास ठंडे पानी में 2 टेबल स्पून गुलाब का शरबत (Gulab Sharbat) डालें और 1-2 बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।

Tags: gulab sharbatgulab sharbat partygulab sharbat special drink
Previous Post

माथे के कालेपन को दूर कर देंगे ये नुस्खे, मिलेगा जबरदस्त निखार

Next Post

सोमवती अमावस्या के दिन बनेगा दुर्लभ संयोग, जानिए महत्व और उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Next Post
Somvati Amavasya

सोमवती अमावस्या के दिन बनेगा दुर्लभ संयोग, जानिए महत्व और उपाय

यह भी पढ़ें

Millet

छोटे किसानों का संबल बनेंगे श्रीअन्न

30/03/2023
Vivek Agnihotri

‘अब यूट्यूब पर दे दीजिए गुजरात चुनाव का विजयी भाषण’, विवेक अग्निहोत्री का केजरीवाल पर तंज

09/12/2022
kartik purnima

कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये कार्य

11/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version