• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रयागराज हिंसा के मुख्यारोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर, 11 बजे तक खाली करने का आल्टीमेटम

Writer D by Writer D
12/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Prayagraj Violence

Prayagraj Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रयागराज के अटाला इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा (Prayagraj Violence) का मास्टरमाइंड माने जाने वाले आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप (Javed Pump) के घर पर आज प्रशासन का बुलडोजर (Bulldozer) चलेगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (Prayagraj Development Authority) ने देर रात जावेद पंप के घर पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा किया है। जावेद पंप की गिरफ्तारी के बाद अब प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी पीडीए भी एक्शन में आ गई है।

पीडीए ने जावेद पंप के घर पर नोटिस चिपकाकर उसे खाली करने के लिए कहा है। पीडीए की ओर से चस्पा किए गए नोटिस में आज यानी 12 जून को 11 बजे तक घर में रहने वाले सभी लोगों से अपना सामान हटाने के लिए कहा गया है। पीडीए की ओर से चस्पा नोटिस में कहा गया है कि 12 जून को दिन में 11 बजे तक घर खाली कर दें जिससे अथॉरिटी अपनी कार्रवाई कर सके। नोटिस के बाद पुलिस जावेद के घर पहुंच गई है।

पीडीए की नोटिस

बताया जा रहा है कि पीडीए की ओर से ये नोटिस बुलडोजर की कार्रवाई के लिए चस्पा की गई है। जावेद पंप के घर पर पीडीए और जिला प्रशासन की टीम आज बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि पीडीए की ओर से जावेद पंप के घर पर ये नोटिस रात के समय चस्पा की गई है।

पिछले महीने ही बिल्डिंग को ध्वस्त करने का दिया था नोटिस

प्रयागराज विकास प्राधिकरण का कहना है कि इमारत को ध्वस्त करने लिए नोटिस पहले ही जारी किया गया है और इसके लिए 25/05/2022 को इमारत को ध्वस्त करने के आदेश पारित किए गए थे। जिसकी जानकारी प्राधिकरण की वेबसाइट में दी गई है और जिसमें साफ लिखा है कि इमारत को 12/06/2022 को सुबह 11:00 बजे खाली करें ताकि इमारत के ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा सके।

आतंक पर वार, लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को उतारा मौत के घाट

जावेद पंप कैसे पड़ा नाम

प्रयागराज के अटाला निवासी जावेद पंप का सियासी कनेक्शन भी सामने आया है। जावेद पंप वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया का प्रदेश महासचिव भी है। बताया जा रहा है कि जावेद पंप कभी टुल्लू पंप का काम किया करता था। टुल्लू पंप का काम करने वाले जावेद के नाम के आगे पंप जुड़ गया। लोग उसे जावेद पंप कहकर बुलाने लगे और ये उसकी पहचान बन गया।

संगमनगरी में फिर हिंसा भड़काने की कोशिश, शिवलिंग पर चढ़ाया अंडा

95 के खिलाफ नामजद मुकदमा

प्रयागराज हिंसा में पुलिस ने 95 लोगों के खिलाफ नामजद और पांच हजार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष शाह आलम, जीशान रहमानी के साथ ही सपा के पार्षद फजल खान, दिलशाद मंसूरी, मजदूर सभा के नेता आशीष मित्तल और अटाला इलाके के हिस्ट्रीशीटर टीपू के खिलाफ भी पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

Tags: bulldozerPrayagraj NewsPrayagraj Violenceup news
Previous Post

आतंक पर वार, लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को उतारा मौत के घाट

Next Post

अखिलेश बोले- उठने चाहिए ऐसी हवालात पर सवालात, नहीं तो इंसाफ खो देगा…

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश

22/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का करेंगे शुभारंभ

22/09/2026
Main Slider

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चमकेगा रुहेलखंड, बरेली की जरी से मेंथा-फार्मा को मिलेगा बड़ा बाजार

22/09/2026
Next Post
akhilesh yadav

अखिलेश बोले- उठने चाहिए ऐसी हवालात पर सवालात, नहीं तो इंसाफ खो देगा...

यह भी पढ़ें

Petroleum

खोलना चाहते है खुद का पेट्रोल पंप, जानें कैसे मिलेगा लाइसेंस

21/05/2022
Arrested

दो करोड़ की चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

23/06/2022
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट : असंभव है सिविल सर्विस प्री परीक्षा को स्थगित करना

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version