• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने छह दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

Writer D by Writer D
26/01/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को रेंजर्स ग्राउंड में केन्द्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की ओर से आयोजित ‘गणतंत्र नमन’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हस्तकला पर आधारित विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश की आजादी के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महापुरुषों एवं क्रांतिकारियों की स्मृति में देश में अनेक कार्यक्रमों के आयोजन किये गये। इनके माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी को हमारे इन महापुरुषों के जीवन दर्शन और उनके ओर से किए कार्यों से भली भांति परिचित होने का मौका मिला। ऐसे महापुरुषों द्वारा किये गये कार्यों एवं उनके जीवन दर्शन का अनुसरण कर हमें आगे बढ़ना होगा।

यह प्रदर्शनी 26 जनवरी से प्रारंभ होकर 31 जनवरी तक चलेगी। चित्र प्रदर्शनी में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी के लिए शुरू होने वाली लड़ाई से लेकर देश के आजाद होने तक पूरी यात्रा को दिखाया जाएगा। इस यात्रा में उत्तराखंड के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को भी दर्शाया गया है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत उत्तराखंड राज्य के पार्टनर स्टेट कर्नाटक की संस्कृति एवं सभ्यता को भी दर्शाया गया है। इसी के तहत मुख्य मंच पर प्रतिदिन उत्तराखंड एवं कर्नाटक के सांस्कृतिक दलों द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी।

युवा पीढ़ी गौरवशाली इतिहास से होते हैं परिचित: सीएम धामी

प्रदर्शनी में आत्मनिर्भर भारत से संबंधित विभिन्न योजनाओं के साथ इस वर्ष भारत की ओर से जी20 की अध्यक्षता किए जाने के विषय को भी इस प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त केवीआईसी द्वारा भी लगभग 40 स्टॉल लगाई गए हैं। साथ ही एमएसएमई द्वारा भी आत्मनिर्भर भारत पर आधारित लगभग 30 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग, पोस्ट ऑफिस, स्टेट बैंक, बाल विकास एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की ओर से भी लगभग 10 स्टॉल का आयोजन किया जा रहा है।

समापन समारोह 31 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल उपस्थित होंगे। इस मौके पर आईएमए, आईटीबीपी, स्काउट एंड गाइड, सीआरपीएफ और पुलिस के बैंड दलों द्वारा परेड की जाएगी। साथ ही आईटीडीए की ओर से द्रोण शो आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नमामि गंगे की ओर से लेजर शो और केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा साउंड एंड लाइट शो का आयोजन भी किया जाएगा। चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता के साथ ही आयोजित प्रदर्शनी पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। प्रातः 10 बजे से सायं 7 बजे तक यह प्रदर्शनी चलेगी।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

युवा पीढ़ी गौरवशाली इतिहास से होते हैं परिचित: सीएम धामी

Next Post

भविष्य बचाने के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बनानी होंगी: मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
Next Post
SS Sandhu

भविष्य बचाने के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बनानी होंगी: मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

cm yogi

गांव आत्मनिर्भर होगा तो बापू का सपना साकार होगाः सीएम योगी

15/09/2022
upay for bussiness

बिजनेस की नींव करना चाहते हैं मजबूत तो आज करें ये खास उपाय

13/10/2020
Pradhanmantri Swamitva Yojna

पीएम मोदी आज करेंगे ‘स्वामित्व योजना’ के तहत ई-संपत्ति कार्डों के वितरण का शुभारंभ

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version