• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध खरीद फरोख्त के आरोपी गन हाउस संचालक की संपत्ति कुर्क

Writer D by Writer D
01/02/2023
in उत्तर प्रदेश, अमरोहा, क्राइम
0
House Attached

House Attached

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा। जिले में अवैध रूप से कारतूसों की खरीद-फरोख्त के आरोपी गन हाउस स्वामी की 44 लाख की संपत्ति मंगलवार को कुर्क (Property Attached) की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले गन हाउस स्वामी के बेटे प्रतीक सक्सेना की भी अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को भी कुर्क किया जा चुका है। उन्होने बताया कि 22 अप्रैल 2022 को फिरोजाबाद के टूंडला में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध कारतूस का जखीरा बरामद हुआ था।

पुलिस को पूछताछ में बताया था कि अवैध कारतूसों को जनपद अमरोहा के हसनपुर निवासी हरदयाल सिंह एंड संस गन हाउस स्वामी के बेटे प्रतीक सक्सेना से खरीदा गया था। इसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की गहनता से जांच पड़ताल करने परि अवैध रूप से कारतूस की खरीद-फरोख्त की पुष्टि हुई थी।पुलिस ने आरोपी गन हाउस स्वामी एवं उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में जिलाधिकारी (डीएम) के आदेश पर आरोपी गन हाउस की दुकान का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था।

करीब एक माह पूर्व अवैध रूप से धन अर्जित कर खरीदी गई प्रतीक सक्सेना की संपत्ति को भी कुर्क करने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जा चुकी है। मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार यादव, तहसीलदार अर्चना शर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा की संयुक्त टीम के साथ मोहल्ला कायस्थान में हरदयाल सिंह एंड संस गन हाउस एवं दुकान के मालिक के घर व एक प्लाट की करीब 44 लाख की संपत्ति को मुनादी कराने के बाद कुर्क कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ( सीओ) हसनपुर अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि अवैध कारतूस प्रकरण में अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किया गया है।

Tags: Amroha news
Previous Post

शादी में भोजन करने के बाद 50 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबीयत

Next Post

दुकान का शटर तोड़कर चार लाख की बैटरी चुरा ले गए चोर

Writer D

Writer D

Related Posts

Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
NEET-2026
Main Slider

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Illegal notice on Yogi's dream project
Main Slider

मुख्तार की जमीन पर बना योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट अवैध करार, ध्वस्तीकरण की तैयारी

18/06/2026
8 members of TTH module arrested
Main Slider

दिल्ली-NCR में बड़े हमले की तैयारी! ISI की साजिश का खुलासा; 8 सदस्य गिरफ्तार

18/06/2026
Next Post
steal

दुकान का शटर तोड़कर चार लाख की बैटरी चुरा ले गए चोर

यह भी पढ़ें

savin bansal

लखवाड़-व्यासी राज्य, देश व सीएम का Priority Project : डीएम

20/11/2025

टीम-11 की बैठक सीएम योगी ने दिये जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को यह खास निर्देश

20/07/2020
shrikant and sindhu

बैडमिंटन : बुधवार को वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट खेलेंगे सिंधू और श्रीकांत

26/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version