• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी में भोजन करने के बाद 50 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबीयत

Writer D by Writer D
31/01/2023
in बिहार, राष्ट्रीय
0
wedding

ill after having food at a wedding

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सारण। बिहार के सारण जिले के पानापुर के कोंध खीरी टोला में सोमवार रात वैवाहिक (Wedding) कार्यक्रम में भोजन करने के बाद 50 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीती रात कथा मटकोर में ग्रामीणों ने चावल, दाल और सब्जी खाई थी। बताया जा रहा है कि भोजन करने के बाद आज सुबह से ही ग्रामीणों को पेट दर्द के साथ-साथ उल्टी, दस्त और बेचैनी होने लगी। बीमार होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती गई। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की सूचना पर पानापुर PHC से स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची और मरीजों का इलाज शुरू किया।

पानापुर PHC के चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार गौरव ने कहा कि यह फूड प्वाइजनिंग का मामला है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तरैया अस्पताल से भी चिकित्सा कर्मियों की टीम को बुलानी पड़ी। इसी के साथ पानापुर, तरैया व मशरक से एंबुलेंस मंगवा ली गईं।

शादी (Wedding) में भोज के बाद इन लोगों की हालत गंभीर

जिनकी हालत ज्यादा गंभीर है, उनमें ओमप्रकाश सिंह की पुत्री सोनाली कुमारी, सतीश सिंह की पुत्री रितिका कुमारी, रीता देवी व रंधीर सिंह को छपरा रेफर कर दिया गया है। इनके अलावा 80 वर्षीय सुशीला देवी, 13 वर्षीय रणधीर कुमार, 11 वर्षीय रणवीर कुमार, 50 वर्षीय हीरा साह, सरस्वती देवी, ओमप्रकाश साह, विकास कुमार सिंह शामिल हैं।

चार मंज़िला इमारत में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

इनके अलावा विक्की कुमार, नवीन सिंह, अंकिता कुमारी, सुबोध सिंह, अमितेज कुमार, रवीश कुमार, सुजाता देवी, चांदनी कुमारी, पप्पू कुमार पंडित, प्रियंका कुमारी, रूपकांती देवी, विनीता देवी, रामदयाल सिंह, आकाश कुमार, विवेक कुमार, मुन्ना कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह व आयुष कुमार सहित 4 दर्जन लोग बीमार हैं।

गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य टीम ने शुरू किया इलाज

प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी के साथ ही थानाध्यक्ष सहित डॉक्टरों की टीम ने प्रभावित क्षेत्र में कैंप लगा दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कथा मटकोर समारोह में चावल, दाल, दम आलू, बैगन, पालक व अदौरी की सब्जी बनी थी। खाना खाने के बाद कुछ लोगों ने तबीयत खराब होने की आशंका जाहिर करते हुए फूड प्वाइजनिंग की बात कही थी। वहीं कुछ लोगों ने बैंगन व पालक पर कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के कारण इसके विषाक्त हो जाने की आशंका व्यक्त की।

Tags: bihar newsNational news
Previous Post

चार मंज़िला इमारत में लगी आग, एक की मौत

Next Post

अवैध खरीद फरोख्त के आरोपी गन हाउस संचालक की संपत्ति कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Anil Vij-JP Nadda
हरयाणा

जेपी नड्डा से मिले अनिल विज, पुराने रिश्तों की दिखी मिठास

07/07/2026
Next Post
House Attached

अवैध खरीद फरोख्त के आरोपी गन हाउस संचालक की संपत्ति कुर्क

यह भी पढ़ें

चर्च में भीषण विस्फोट, पादरी सहित पांच लोग झुलसे

18/02/2026
Gorakhnath University

सोशल मीडिया पर हैशटैग गोरखनाथ यूनिवर्सिटी को मिला अपार समर्थन

08/04/2023
Dono

राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘Dono’ का पोस्टर रिलीज

24/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version