• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुनर्वसु नक्षत्र के साथ होगा गुप्त नवरात्र का आरंभ, इस बार 10 दिन होगी देवी दुर्गा की पूजा

Writer D by Writer D
06/07/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Gupt Navratri

Gupt Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर शनिवार (06 जुलाई, 2024) से गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) का आरंभ होगा। इस बार देवी आराधना का पर्वकाल 10 दिन का रहेगा। शक्तिपीठ हरसिद्धि व गढ़कालिका क्षेत्र में साधक तंत्र, मंत्र व यंत्र की सिद्धि के लिए साधना करेंगे।

इस बार गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) का आरंभ शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र, व्याघात योग व किंस्तुघ्न करण की साक्षी में हो रहा है। इस बार गुप्त नवरात्र 10 दिनों के रहेंगे, ऐसी स्थिति इसलिए हुई क्योंकि आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष का 13 दिन का पक्ष काल था। गुप्त नवरात्र में तिथि की वृद्धि होने से यह स्थिति बनी। श्रीमद् देवी भागवत के अनुसार यदि नवरात्र (Gupt Navratri) में तिथि की वृद्धि होना शुभ माना जाता है।

वर्षभर में चार नवरात्र विशेष

शक्ति उपासना के लिए नवरात्र (Gupt Navratri) विशेष माने जाते हैं। वर्षभर में चार नवरात्र का संयोग बनता है। इसमें दो गुप्त व दो प्रकट नवरात्र कहे गए हैं। चैत्र व अश्विन के नवरात्र प्रकट तथा माघ व आषाढ़ मास के नवरात्र गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) माने जाते हैं।

आदि शक्ति की कृपा प्राप्त करने के लिए देवी की विभिन्न स्तोत्रों का पाठ या मंत्रों के माध्यम से कृपा प्राप्त की जा सकती है। गुप्त साधक गुप्त नवरात्र में वैदिक उपासना करेंगे।

शुभ मांगलिक कार्यों के लिए खास है पक्षकाल

नवरात्र (Gupt Navratri) के 10 दिनों में 15 जुलाई तक शुभ मांगलिक कार्य के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त रहेंगे। पंचांग की गणना के अनुसार जुलाई माह में 8, 9,11,12 व 15 तारीख में विवाह, गृह आरंभ, वास्तु पूजा, नवीन प्रतीष्ठान का शुभारंभ, वाहन व इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद खरीदने के खास मुहूर्त हैं। इसके बाद 17 जुलाई देवशयनी एकादशी से चातुर्मास का शुभारंभ हो जाएगा और अगले चार माह मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा।

ग्रहों का राशि व नक्षत्र परिवर्तन भी होगा

इस बार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) में दो ग्रहों का राशि परिवर्तन एवं दो ग्रह नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है। सात जुलाई को तड़के 4 बजकर 31 मिनट पर शुक्र ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश होगा। शुक्र के राशि परिवर्तन करते ही वर्षा ऋतु की स्थिति में और अनुकूलता आएगी।

वहीं, राहु का उत्तरा भाद्रपद के चौथे चरण में तथा केतु का हस्त नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश होगा। 12 जुलाई को मंगल का वृषभ राशि में प्रवेश होगा। मंगल मेष राशि को छोड़कर वृषभ में प्रवेश करेंगे, मंगल का वृषभ में परिवर्तन भी वर्षा ऋतु के चक्र को स्पष्ट करेगा।

Tags: Gupt NavratriGupt Navratri 2024Gupt Navratri dateGupt Navratri muhurt
Previous Post

गुप्त नवरात्र में इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना, नोट करें विधि

Next Post

कब है स्कंद षष्ठी, संतान प्राप्ति के लिए इस विधि से करें पूजा

Writer D

Writer D

Related Posts

mango pickle
खाना-खजाना

घर में बनाए आम का आचार, भूल जाएंगी मार्केट वाला स्वाद

14/04/2026
Aloe Vera
Main Slider

चेहरे पर रोज लगाती हैं एलोवेरा जेल, तो जान लें ये जरुरी बातें

14/04/2026
hair cut
फैशन/शैली

बालों के अनुसार कराएं अपना हेयर कट, खूबसूरती में आएगा निखार

14/04/2026
Henna
फैशन/शैली

बेजान बालों में जान डाल देंगे ये हेयर पैक, आजमाते ही दिखेगा असर

14/04/2026
purse
धर्म

पर्स में न रखें इन चीजों, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

14/04/2026
Next Post
Skanda Shashthi

कब है स्कंद षष्ठी, संतान प्राप्ति के लिए इस विधि से करें पूजा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

शोभा यात्राओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं गैर भाजपाई सरकारें: सीएम योगी

21/04/2024
CM Yogi

सौर ऊर्जा और गेहूं क्रय में बेस्ट परफॉर्मेंस देगा उत्तर प्रदेशः मुख्यमंत्री

10/04/2025
Akhilesh Yadav

यूपी सरकार मृतकों की संख्या छिपा रही है यूपी सरकार ताकि…, अखिलेश यादव का आरोप

31/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version