• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अग्निपथ हिंसा में कोचिंग संस्थानों में छापा, गुरु रहमान फरार

Writer D by Writer D
20/06/2022
in क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
guru rehman

guru rehman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम (Agnipath Yojna) के खिलाफ बिहार सहित देश के अलग-अलग इलाकों में कई दिनों तक हिंसक प्रदर्शन हुए। बिहार में हिंसा के पीछे शुरुआती जांच में कोचिंग संस्थानों का कनेक्शन होने का दावा किया जा रहा है।

ऐसे में पुलिस ने इन कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कड़ी में बिहार की राजधानी पटना में गुरु रहमान (Guru Rehman) के गोपाल मार्केट स्थित कोचिंग पर पटना पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि छापा पड़ने से पहले ही गुरु रहमान फरार हो गए।

बता दें कि गुरु रहमान (Guru Rehman) के खिलाफ दानापुर में 17 जून को दंगा भड़काने का मामला दर्ज किया गया था। सोमवार को जब पटना पुलिस पूछताछ के लिए गुरु रहमान के कोचिंग पहुंची थी, तो वो वहां से गायब हो चुके थे। पटना के पालीगंज में भी अग्निपथ योजना की आड़ में हिंसक प्रदर्शन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हिंसा में शामिल छात्रों की पहचान कर फ़ोटो जारी की गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर इन छात्रों की पहचान की गई है।

पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज ने बताया कि अग्निपथ योजना (Agnipath Yojna) के विरोध में पालीगंज अनुमंडल में तोड़फोड़ और हंगामा को लेकर सोशल मीडिया और सीसीटीवी वीडियो फुटेज के आधार पर कई छात्रों की पहचान कर ली गई है। हिंसा में शामिल जिन छात्रों की तस्वीरें जारी की गई हैं, उनके बारे में जो भी लोग पालीगंज प्रशासन को सूचना देंगे उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।

वैक्सीन ही कोरोना से लड़ाई का मजबूत हथियार: ब्रजेश पाठक

लोगों से पालीगंज प्रशासन के सरकारी नंबर पर फोन कर जानकारी देने को कहा गया है। ऐसे लोगों को पुरस्कार देने का भी ऐलान किया गया है। प्रशासन ने आग्रह करते हुए कहा कि इस तरह की घटना में कोई भी छात्र शामिल ना हो, नहीं तो उनका भविष्य भी खराब भी सकता है।

गौरतलब है कि अग्निपथ योजना (Agnipath Yojna) की आड़ में पालीगंज क्षेत्र में आक्रोशित छात्रों ने जमकर बवाल काटा था, यहां तक कि पालीगंज थाने की दो पुलिस वाहन सहित कई अन्य वाहनों को निशाना बनाते हुए आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद पालीगंज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों की पहचान की है।

Tags: agnipathbihar newscrime newsNational newspatna news
Previous Post

वैक्सीन ही कोरोना से लड़ाई का मजबूत हथियार: ब्रजेश पाठक

Next Post

जलभराव हुआ तो तय होगी अफसरों की जवाबदेही : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post

जलभराव हुआ तो तय होगी अफसरों की जवाबदेही : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

OnePlus 8 Pro found at less than half the price on OLX

OLX पर आधे से भी कम दाम पर पाए OnePlus 8 Pro

13/05/2021

ताइवान : भूकंप के तेज झटके महसूस किए, तीव्रता 5.5 मापी गई

27/07/2020
HIV

इस राज्य में 44 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

09/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version