• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपने का मामला अब फास्ट ट्रैक कोर्ट के हवाले

Writer D by Writer D
25/05/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Gyanvapi case

Gyanvapi case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। ज्ञानवापी (Gyanvapi) परिसर हिंदुओं को सौंपने और पूजा-पाठ की मांग के साथ ही इसमें मुस्लिम पक्ष के प्रवेश पर रोक की मांग को लेकर दायर वाद पर सुनवाई अब फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Court) में होगी। बुधवार को सुनवाई के पहले ही डॉ.अजय कृष्ण विश्वेश ने मामले को सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Court) महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में ट्रांसफर कर दिया।

इस पर फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Court)  ने सुनवाई किए बगैर ही अगली तारीख 30 मई नियत कर दी। इस दौरान अदालत परिसर में गहमागहमी की स्थिति बनी रही और सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही।

गौरतलब है कि  इस मामले की सुनवाई आज सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में होनी थी।  भगवान आदि विश्वेश्वर विराजमान के लिए दाखिल यह मुकदमा विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन की पत्नी किरण सिंह की ओर से दाखिल किया गया है। विश्व वैदिक सनातन संघ की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री किरण सिंह गोंडा जिले की बीरपुर बिसेन की निवासी हैं।

सीएम योगी 1 जून को रखेंगे राम मंदिर के गर्भगृह की पहली शिला

ज्ञानवापी (Gyanvapi) परिसर हिंदू पक्ष को सौंपने और वादी गण को ज्ञानवापी में तत्काल प्रभाव से पूजा-पाठ, राग भोग दर्शन की मांग की गई है। मंगलवार को अदालत में अधिवक्ता मानबहादुर सिंह व अनुष्का त्रिपाठी की तरफ से कहा गया शिवलिंग पाए जाने के दावे के बाद दर्शन पूजन, राग भोग पूजा का अधिकार आवश्यक है। विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने बताया कि भगवान आदि विश्वेश्वर विराजमान बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मुकदमे के माध्यम से तीन मांग की गई है।

पहली मांग यह है कि ज्ञानवापी (Gyanvapi) परिसर में तत्काल प्रभाव से मुस्लिम पक्ष का प्रवेश प्रतिबंधित हो। दूसरी, ज्ञानवापी का संपूर्ण परिसर हिंदुओं को सौंपा जाए। तीसरी, भगवान आदि विश्वेश्वर स्वयंभू ज्योतिर्लिंग जो अब सबके सामने प्रकट हो चुके हैं, उनकी पूजा पाठ शुरू करने की अनुमति दी जाए।

Tags: gyanvapi babagyanvapi evidencegyanvapi ka raazgyanvapi ka sachgyanvapi masjid casegyanvapi masjid case in hindigyanvapi masjid history in hindigyanvapi masjid latest news in hindiGyanvapi Masjid newsgyanvapi masjid row
Previous Post

सीएम योगी 1 जून को रखेंगे राम मंदिर के गर्भगृह की पहली शिला

Next Post

प्रदेश में चारों ओर अराजकता और असुरक्षा का माहौल : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री ‘कल्चर’ के होंगे दर्शन

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Sanjay Nishad
उत्तर प्रदेश

‘सपा शासन में थी दंगों की भरमार, लगता था कर्फ्यू, आज संस्कारों से मनाए जाते हैं त्योहार’- अखिलेश पर संजय निषाद का हमला

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘अखिलेश राज में गाय कसाई को देखकर कांपती थी, अब कसाई गाय को देखकर कांपता है’… धर्मपाल सिंह का सपा पर तीखा हमला

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Next Post
akhilesh yadav

प्रदेश में चारों ओर अराजकता और असुरक्षा का माहौल : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Garib Rath Express catches fire

गरीब रथ एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, दिवाली पर घर जा रहे यात्रियों में मचा हड़कंप

18/10/2025
Manika-Batra

खत्म हुआ मनिका का ओलंपिक का सफर, ऑस्ट्रेलिया की सोफिया से मिली शिकस्त

26/07/2021

निराश्रित महिलाओं को सहारा देगी योगी सरकार, जल्द करेगी नई योजना की घोषणा

02/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version