• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब जिला जज करेगा ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर सुनवाई

Writer D by Writer D
20/05/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, वाराणसी
0
Gyanvapi case

Gyanvapi case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) की वहां के जिला कोर्ट में ही सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इस केस की सुनवाई करते हुए इसे वाराणसी जिला कोर्ट को भेज दिया है। अब मुकदमे से जुड़े सभी मामले जिला जज ही देखेंगे।

आठ हफ्ते तक सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश लागू रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने 17 मई को 8 हफ्ते का अंतरिम आदेश जारी किया था कोर्ट ने कहा कि वुजू की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही शिवलिंग का एरिया सील रहेगा।

मुस्लिम पक्ष की एक दलील को सुनने के बाद जस्टिस चंद्रचूड़ सिंह ने कहा कि किसी स्थान के धार्मिक चरित्र का पता लगाना वर्जित नहीं है। दरअसल, मुस्लिम पक्ष के वकील अहमदी ने पूछा था कि अहमदी ने कहा कि पूजा स्थल के धार्मिक चरित्र को बदलने पर स्पष्ट रूप से रोक है। आयोग का गठन क्यों किया गया था? यह देखना था कि वहां क्या था? इस पर जस्टिस चंद्रचूड़ सिंह ने ये टिप्पणी की।

हम ट्रायल कोर्ट को चलने से नहीं रोक सकते हैं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम ट्रायल कोर्ट को चलने से नहीं रोक सकते। शांति बनाए रखने के लिए संविधान में एक ढांचा बनाया गया है। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि निचली अदालत को निर्देश देने के बजाय हमें संतुलन बनाना चाहिए। वहीं, अहमदी ने उपासना स्थल कानून पर चर्चा शुरू की तो जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि ये आपका दूसरा नजरिया है। हम आदेश सात के नियम 11 की बात पर चर्चा कर रहे हैं।

निचली अदालत को 8 हफ्ते का समय

सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को 8 हफ्तों का समय दिया है। तब तक सुप्रीम कोर्ट का 17 मई का अंतरिम आदेश जारी रहेगा। शीर्ष अदालत ने कहा है कि जब तक जिला जज इस मामले का निपटारा नहीं करते हैं तब तक जिला जज वजू के लिए उचित व्यवस्था करें। साथ ही शिवलिंग वाले क्षेत्र की सुरक्षा करें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शिवलिंग की सुरक्षा और नमाज में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए।

Gyanvapi Masjid: जुमे की नमाज के लिए पहुंचे 700 नमाजी, गेट पर लगा ताला

सुप्रीम कोर्ट ने दिए 3 सुझाव

सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने तीन सुझाव दिए। पीठ ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सुनवाई डिस्ट्रिक्ट जज द्वारा ही होनी चाहिए और इसे परिपक्व हाथों द्वारा हैंडल किया जाना चाहिए। अदालत ने कहा कि हमारे पास तीन सुझाव हैं। पहला, ट्रायल कोर्ट के समक्ष लंबित आवेदन पर हम निचली अदालत से निपटाने के लिए कह सकते हैं। हम केस गुण-दोष पर टिप्पणी नहीं करेंगे। दूसरा, हम अंतरिम आदेश को जारी रख सकते हैं। तीसरे, यह मामला बेहत जटिल व संवेदनशील है, ऐसे में हमें लगता है कि इसकी सुनवाई ट्रायल जज द्वारा होनी चाहिए।

मुस्लिम पक्षकारों ने किया विरोध

सुनवाई के दौरान मस्जिद कमेटी के सीनियर एडवोकेट हुजेफा अहमदी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित सभी आदेशों से समाज में गलत फायदा उठाया जा सकता है। मुस्लिम पक्षकारों के वकील हुजैफा अहमदी ने सुनवाई का विरोध करते हुए कहा कि इसे सिर्फ एक मामले के नजरिए से न देखें। इसका असर अन्य मस्जिदों पर भी पड़ेगा। यह शरारती तत्वों की हरकत है जो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं।

Gyanvapi Masjid: सर्वे की दूसरी रिपोर्ट कोर्ट में सब्मिट, मस्जिद में मिले सनातन धर्म के सबूत

मुस्लिम पक्षकार के वकील ने कहा कि बीते 500 साल से उस स्थान का जैसे उपयोग किया जा रहा था, उसे वैसे ही बरकरार रखा जाए। इस पर शीर्ष अदालत ने कहा कि हम सबसे पहले आदेश 7 नियम 11 पर फैसला लेने के लिए कहेंगे। जब तक यह तय नहीं हो जाता, तब तक हमारा अंतरिम आदेश संतुलित तरीके से लागू रहेगा। जस्टिस डीवी चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की संयुक्त पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है।

Tags: gyanvapi mosque surveygyanvapi mosque survey report livegyanvapi survey casegyanvapi survey reportgyanvapi survey report livegyanvapi vivaadhindu symbol in masjidLatest Varanasi News in HindiSupreme Courtvaranasi court newsVaranasi Hindi Samacharvaranasi livevaranasi newsVaranasi News in Hindiज्ञानवापीज्ञानवापी अपडेटज्ञानवापी मामला
Previous Post

अब Google Pay से ले सकते हैं इतने लाख तक का इंसटेंट लोन, जानें कितनी देर में आएगा पैसा

Next Post

बैंक अकाउंट में जरुर रखें 342 रुपए, वरना इतने लाख का हो जाएगा नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
Money

बैंक अकाउंट में जरुर रखें 342 रुपए, वरना इतने लाख का हो जाएगा नुकसान

यह भी पढ़ें

Jammu Kashmir Panchayat Chunav

जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव : पहले चरण के लिए 2473 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

13/11/2020
यूपी में सिनेमा

यूपी में सिनेमा, थियेटर व मल्टीप्लेक्स 15 अक्तूबर से खुलेंगे, पढ़ें गाइडलाइंस

13/10/2020
Kuno National Park

कूनो में आए नन्हें मेहमान, चीता ज्वाला ने दिया तीन शावकों को जन्म

23/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version