• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Gyanvapi Masjid: प्रशासन ने 9 ताले लगाकर वजूखाना किया सील, CRPF करेगी सुरक्षा

Writer D by Writer D
18/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
vazukhana

vazukhana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) के वजूखाने (Vazukhana) को प्रशासन ने 9 ताले लगाकर सील कर दिया है। इसके साथ ही वजूखाने (Vazekhana) की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ (CRPF) को सौंप दी गई है। सीआरपीएफ के दो जवान 24 घंटे सील किए गए वजूखाने (Vazukhana) की रखवाली करेंगे।

सीआरपीएफ के दोनों जवानों की ड्यूटी शिफ्ट के हिसाब से चौबीसों घंटे लगी हुई।

यानी हर शिफ्ट में दो-दो जवान वहां मुस्तैदी से डटे रहेंगे ताकि शिवलिंग के उस स्थान को कोई नुकसान ना पहुंचाया जा सके। हर शिफ्ट में मंदिर सुरक्षा के प्रमुख डिप्टी एसपी रैंक के मंदिर सुरक्षा अधिकारी और सीआरपीएफ के कमांडेंट औचक निरीक्षण करेंगे और शिवलिंग के स्थान की सुरक्षा देखेंगे। कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

वाराणसी प्रशासन के मुताबिक, वजू के उस स्थान पर छोटा सरोवर है जिसे सील कर लिया गया है क्योंकि यह इलाका पहले से लोहे के बैरिकेड और जालों से घिरा हुआ है। यह वही स्थान है, जहां हिंदू पक्ष ने शिवलिंग मिलने का दावा किया है। हालांकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वजूखाने में शिवलिंग नहीं बल्कि फव्वारा मिला है।

वजूखाने (Vazukhana)  में शिवलिंग या फव्वारा?

इस बीच मस्जिद के वजूखाने (Vazukhana) से जुड़ा एक और वीडियो सामने आ गया है। ये दूसरा वीडियो भी पुराना बताया जा रहा है। इसे लेकर अब तक कुल दो वीडियो वायरल हैं। प्रशासन का कहना है कि दोनों वीडियो एक-दो महीने पुराने हैं। खैर अब सबके मन में सवाल है कि वजूखाने में मिली पत्थरनुमा आकृति वाकई में क्या है शिवलिंग है या फव्वारा?

Gyanvapi Masjid: आज नहीं होगी सुनवाई, स्ट्राइक पर है कोर्ट के वकील

अगर ये साबित हो गया कि ये वाकई शिवलिंग ही है तो मंदिर के अस्तित्व को लेकर अंधेरे की गुंजाइश ही खत्म हो जाएगी, लेकिन ये तय कर पाना आसान नहीं। इसे वैज्ञानिक और पुरातत्विक पैमाने पर परखना-जांचना होगा। अभी तो सिर्फ मोटे तौर पर तर्क -वितर्क चल रहे हैं। हिंदू पक्ष इसे शिवलिंग बता रहा है तो मुस्लिम पक्ष इसे फव्वारा।

हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष के अपने-अपने तर्क

दरअसल -हिंदू पक्ष कह रहा है आकृति साफ-साफ बता रही है ये शिवलिंग है। मुस्लिम पक्ष कह रहा है उपरी हिस्से की बनावट बता रही ये फव्वारा है। हिंदू पक्ष तर्क दे रहा है कि ये एक ही पत्थर से बनी संरचना है, शिवलिंग ऐसे ही बनते हैं। मुस्लिम पक्ष की दलील है कि ये अभी कैसे तय हो गया कि ये एक ही पत्थर से बना है।

Gyanvapi Masjid: हटाए गए कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा, विशाल सिंह पर लगाया ये आरोप

हिंदू पक्ष का सवाल है कि फव्वारा है तो इससे पानी क्यों नहीं निकलता? पानी का प्रवाह क्यों नहीं दिख रहा? मुस्लिम पक्ष का जवाब है कि गहरे सुराख दिख रहे हैं इसलिए ये फव्वारा ही है। खैर ज्ञानवापी में बाबा मिले या नहीं, ये तो कोर्ट को तय करना है, लेकिन जिन महिलाओं की अर्जी पर ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) में सर्वे हुआ, उन्होंने अदालत में नई अर्जी दाखिल कर दी है।

कोर्ट में महिला वादियों ने दी नई अर्जी

नई अर्जी में कहा गया है कि ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) के पूर्वी हिस्से में नंदीजी के सामने व्यासजी के तहखाने में एक अस्थायी दीवार है, उसे हटाकर शिवलिंग तक पहुंचने का रास्ता बनाया जाए। साथ ही शिवलिंग वाली जगह के आसपास का मलबा हटाया जाए। महिला वादियों का कहना है कि चूंकि ज्ञानवापी में बाबा मिल गए हैं इसलिए पूजा की अनुमति मिलनी चाहिए।

Tags: gyanvapi babagyanvapi evidencegyanvapi filesgyanvapi masjidup newsvaranasi newsvazukhana
Previous Post

राजकीय डिग्री कालेजों में बढ़ेंगी खेलकूद की सुविधाएं

Next Post

Gyanvapi Masjid: तहखाने की दीवार तोड़कर नापी जाएगी शिवलिंग की गहराई, इस हाल में मिली यह जगह

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
gyanvapi masjid

Gyanvapi Masjid: तहखाने की दीवार तोड़कर नापी जाएगी शिवलिंग की गहराई, इस हाल में मिली यह जगह

यह भी पढ़ें

Rape

चुनाव न लड़ने का बनाया दबाव, नहीं माना तो प्रत्याशी की बेटी को अगवा कर 4 लोगों ने किया गैंगरेप

18/03/2021
Anand Bardhan

भूलेख पोर्टल के नये साल में शुरू होने की संभावना

18/12/2025
Prakash Jarwal

योगी सरकार का विकास से कोई लेना-देना नहीं : प्रकाश जरवाल

04/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version