• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लिंक भेजकर महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाला हैकर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
cyber crime

cyber crime

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। युवतियों और महिलाओं की आपत्तीजनक फोटो, चैट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले हाईटेक अपराधी को साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से बरामद हुए लैपटॉप में सैकड़ों लड़कियों की आपत्तीजनक फोटो और चैट बरामद हुई हैं। आरोपित अब कई महिलाओं को ब्लैकमेल कर ठग चुका है।

पुलिस ने बताया कि पीजीआई में रहने वाली एक महिला ने साइबर क्राइम सेल ने शिकायत दर्ज कराई थी। बकौल पुलिस पीडि़ता का कहना था कि फेसबुक अकाउंट पर उनकी आपत्तीजनक फोटो और चैट वॉयरल करने की धमकी अज्ञात व्यक्ति कर रहा है।

अज्ञात व्यक्ति उन्हें ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग कर रहा है। पीडि़ता के द्वारा उपलब्ध कराये गए दस्तावेजों के माध्यम से पुलिस आरोपित तक पहुंच गई। मंगलवार को साइबर क्राइम सेल ने आरोपित को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मस्जिदगंज चौक शाहजहांपुर निवासी विनीत मिश्रा बताया है। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने लैपटॉप, 2 मोबाइल फोन और 2 सिम बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपित के कब्जे से बरामद हुए लैपटॉप की पड़ताल करने पर करीब 400 महिलाओं, युवतियों की आपत्तीजनक फोटो और चैट बरामद हुई है।

23 लाख रुपये समेत 3 सट्टेबाज गिरफ्तार, इण्टरनेशनल सट्टेबाजों से जुड़े है तार

पूछताछ में आरोपित ने कबूला कि वह अब तक कई महिलाओं को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठ चुका है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा है।

यू-ट्यूब के जरिए सीखा था जालसाजी का खेल

पुलिस ने बताया कि आरोपित ने यू-ट्यूब के जरिए ब्लैकमेलिंग का खेल सीखा था। सीखे गए तरीके से इण्टरनेट पर लिंक जनरेट करता था। जनरेट लिंक को महिलाओं, युवतियों के सोशल मीडिया के अकांउट फेसबुक, ब्हाट्सएप और इन्स्टाग्राम पर भेजता था। भेजे गए लिंक के जरिए आरोपित महिलाओं की निजी फोटो, वीडियो और चैट डाउनलोड कर उन्हें ब्लैकमेल करता था।

लिंक खोलने पर मिल जाता है महिलाओं का डाटा

आरोपित इण्टरनेट पर लिंक जनरेट करके उसे महिलाओं, युवतियों के सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक, व्हाटसएप, इन्स्टाग्राम एकाउंट पर भेजता था। जिस पर अरोपित महिलाओं की आपत्तीजनक फोटो होने का दावा करता था और लिंक को खोलने के लिए कहता था। लिंक खोलने के लिए महिलाओं को अपना रजिस्टर ई-मेल और पासवर्ड डालना पड़ता था। जानकारी डालने के बाद आरोपित को सोशल मीडिया, गैलरी का एक्सेस प्राप्त हो जाता था। जिसके बाद आरोपित महिलाओं की आपत्तीजनक वीडियो, फोटो, चैट डाउनलोड कर उन्हें ब्लैकमेल करता था।

मोबाइल चोर को पुलिस ने दबोचा, लूट का फोन बरामद

पुलिस कमिश्नर ने जारी किया क्वीक एलर्ट

ब्लैकमेलिंग की वारदात को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने लखनऊ में क्वीक एलर्ट जारी किया है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम जैसे मैसेन्जर, व्हाटसएप, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम आदि पर यदि कोई भी अनजान लिंक प्राप्त होता है तो उस पर क्लिक न करें और न ही उस लिंक पर आपनी मेल आईडी, फोन नं0, सोशलमीडिया आईडी व पासवर्ड अन्य कोई निजी गोपनीय जानकारी न डालें। आपको ट्रैप किया जा सकता है।

Tags: crime newsCyber crimeLucknow News
Previous Post

चोरी की मोटरसाइकिल व देसी तमंचे समेत आरोपी धरा गया, भेजा जेल

Next Post

अपार्टमेंट में काम कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने की जांच की मांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
suspicious circumstances

अपार्टमेंट में काम कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने की जांच की मांग

यह भी पढ़ें

konthiujam joined bjp

मणिपुर कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए ये दिग्गज नेता

01/08/2021
suresh khanna

UP Election: सुरेश खन्ना ने हनुमान धाम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद किया मतदान

14/02/2022

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच नोएडा अलर्ट, 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू

10/10/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version