• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Writer D by Writer D
14/02/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Rain Water

Rain Water

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ा है। मौसम विभाग ने बुधवार को बूंदाबांदी या बौछार (Rain) पड़ने की संभावना जताई है। चक्रवाती दबाव (Cyclonic Pressure) से बनी स्थिति के दायरे में लखनऊ भी शामिल हो गया है। आज तेज हवा चल सकती है। लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली है।लेकिन यूपी के कई जिलों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।

बुधवार सुबह को सड़कों पर कोहरा देखा गया। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर हवा का दबाव बढ़ रहा है, जिससे प्रदेश में नम और गर्म हवा का टकराव हो रहा है। जिसके चलते अगले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश (Rain) और ओलावृष्टि (Hail) का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार को एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है।

ओलावृष्टि से किसानों की फसल चौपट

बांदा जनपद  के नरैनी तहसील के कालिंजर क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। लगभग आधा सैकड़ा गांव की फसलें और घरों के खपरैल फूटे। दलहनी तिलहनी फसलों के साथ गेहूं की फसल बर्बाद हुई है। बांदा जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल  ने तत्परता दिखाते हुए किसानों की खराब हुई फसलों और घरों के टूटे खपरैलों का नरैनी एसडीएम और तहसीलदार से निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। जल्द से जल्द निरीक्षण कर शासन को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश हैं।

मेरठ- एक सप्ताह से सामान्य बने मौसम ने सोमवार रात को अचानक करवट ली। पूर्व-मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। कई जगहों पर आकाशीय बिजली कड़की। इस वज्रपात से पांच लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। मीरजापुर में मंगलवार सुबह बेमौसम हुई वर्षा (Rain) के साथ वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग झुलस गए।

इन जिलों में मेघ गर्जन एवं वज्रपात का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर एवं आसपास इलाकों में मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना है।

मौसम ने ली फिर करवट, लखनऊ और उसके आसपास आज हो सकती है बारिश

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है, जिसके चलते किसानों को परेशानी होगी।

ओलावृष्टि का अलर्ट

प्रयागराज, चित्रकूट, कौशाम्बी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर एवं आसपास इलाकों में ओला-वृष्टि होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

आंधी और बिजली चमकने का अलर्ट

14 फरवरी को बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली चमकने की संभावना है।

ऊंचे इलाकों में भारी बर्फ़बारी

ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 17-19 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। 18 और 19 फरवरी, 2024 को आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

यहां होगी बारिश

राज्य में एक या दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना जताई गई है। पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर ओला वृष्टि हो सकती है। बुधवार को भी कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। हालाँकि इसके बाद अगले चार दिन 18 फ़रवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना हैं। इस बीच 24 घटों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने के बाद 3-4 दिनों मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

शीतलहर की संभावना 15 फरवरी तक

मौसम विभाग (Weather Department) ने 13 से लेकर 15 फरवरी के बीच उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में शीतलहर और हल्की बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम में तेज हवाएं चलेंगी और इसके साथ ही बारिश की बौछारें भी पड़ेंगी। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली भी गिरने की संभावना है।

Tags: Lucknow Newsup newsweather departmentweather forecast
Previous Post

बांके बिहारी मंदिर में उड़े गुलाल, ब्रज में शुरू हुआ 40 दिन का उत्सव

Next Post

अशोक गहलोत के करीबी के घर पहुंची ED, इस कारोबारी के ठिकानों पर पड़ा छापा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Ashok Gehlot

अशोक गहलोत के करीबी के घर पहुंची ED, इस कारोबारी के ठिकानों पर पड़ा छापा

यह भी पढ़ें

योगी आदित्यनाथ के ओजस्वी विचार Ojasvi Thoughts of Yogi Adityanath

‘योगी आदित्यनाथ के ओजस्वी विचार’  नामक पुस्तक का विमोचन

19/12/2020
CM Yogi

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया दर्शन-पूजन, कालभैरव का भी लिया आशीर्वाद

12/05/2024
पेंगोंग झील pangong lake

भारतीय सेना ने पेंगोंग झील की ब्लैक टॉप सहित सभी पहाड़ियों पर किया कब्जा!

02/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version