• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश के आधे चेहरे ने किया बाबा साहब का पूरा अपमान

Writer D by Writer D
29/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के होर्डिंग में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आधी तस्वीर काटकर उस हिस्से में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की तस्वीर लगाए जाने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री असीम अरुण, विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, राज्य सभा सदस्य बृजलाल, बीजेपी विधायक मीनाक्षी सिंह और प्रो. श्याम बिहारी लाल समेत कई नेताओं ने घोर निंदा की है। भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कृत्य को बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कड़ी प्रतिक्रया जताते हुए कहा कि यह बाबा साहब और उनके अनुयायियों का अपमान है।

बाबा साहब का जिस तरह से सपा ने अपमान किया, उसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी: डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने होर्डिंग पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ये सपा की दूषित मानसिकता है। बाबा साहब का जिस तरह से इन लोगों ने अपमान किया है इसको देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी और समय आने पर इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इससे पहले भी कई बार समाजवादी पार्टी के नेता बाबा साहब का अपमान कर चुके हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में बाबा साहब के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज और बाबा साहब की पत्नी रमाबाई आंबेडकर के नाम से बने जिले कानपुर देहात से भी रमाबाई अंबेडकर का नाम हटाया था। बाबा साहब के प्रति सपा की घृणा पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित हो रही है। डिप्टी सीएम ने पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की बात भी कही।

सपा ने बाबा साहब के अनुयायियों पर किया है कुठारा घात: असीम अरुण

समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सपा द्वारा लगाई गई होर्डिंग में बाबा साहब का बहुत बड़ा अपमान किया गया है। यह लाेग हमेशा से बाबा साहब का अपमान करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि होर्डिंग में बाबा साहब के बराबर खुद को प्रदर्शित करना, इनकी दूषित मानसिकता को दर्शाता है। यह एक कानूनी जुर्म के साथ बाबा साहब के अनुयायियों की आस्था पर कुठारा घात है। ये हम सभी को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है। हम सभी इसकी निंदा करते हैं। मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग की जितनी भी योजनाएं थीं, सभी को समाप्त कर दिया था। इन्होंने सारे महापुरुषों का अपमान किया है। इसे जनता कभी भी नहीं भूलेगी।

सपा का कृत्य दलित विरोधी, अपने शासनकाल में दलित कार्मिकों के प्रमोशन में आरक्षण पर लगाई थी रोक: डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल
दलित चिंतक एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हम अंबेडकरवादी लोग बाबा साहब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का कृत्य खुद दलित विरोधी है, उन्होंने अपने शासनकाल में दलित कार्मिकों के प्रमोशन में आरक्षण पर रोक लगाई, जिससे लाखों दलित अधिकारियों और कर्मचारियों को डिमोशन का दंश झेलना पड़ा। दलित समाज अभी तक इसे भूला नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव दलितों को अपमानित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। बाबा साहब की आधी तस्वीर काटकर उसमें अपनी आधी तस्वीर लगाकर वे शायद दलित समाज को यह बताना चाहते हैं कि वे बाबा साहब के बराबर हैं, लेकिन उनके इस कृत्य से दलित समाज न सिर्फ आहत है बल्कि इसे अखिलेश द्वारा जानबूझकर बाबा साहब का अपमान किए जाने का कुत्सित प्रयास मान रहा है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की हरकत पर उन्हे देश की जनता माफ नहीं करेगी: बृज लाल

राज्य सभा सदस्य बृज लाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने ये जो पोस्टर लगाया है और पोस्टर के माध्यम से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जो संदेश देना चाहते हैं उसकी हम लोग निंदा करते हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने आपको बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के बराबर समझ रहे हैं जबकि अखिलेश यादव बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के पैरों की धूल भी नहीं हैं। उनकी इस हरकत पर उन्हे देश की जनता माफ नहीं करेगी।

सपा अध्यक्ष की अपमानजनक कृत्य में है मूक सहमति: मीनाक्षी सिंह

बीजेपी विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का फोटो आधा काटकर लगाया गया जोकि बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पीडीए की बात करती है और दूसरी तरफ इस पार्टी के कार्यकर्ता बाबा साहब का आधा फोटो लगाकर उनका अपमान कर रहे हैं। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस कृत्य पर मौन धारण किये हुए हैं। इसका सीधा अर्थ है कि बाबा साहब के इस अपमानजनक कृत्य में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मूक सहमति है। मैं स्वयं और दलित समाज के सभी लोग बाबा साहब का यह अपमान कदापि सहन नहीं करेंगे। मैं अखिलेश यादव से मांग करती हूं कि वो इस अक्षम्य कृत्य के लिए माफ़ी मांगें।

सपा द्वारा लगाई गई हाेर्डिंग, उनकी कुंठित मानसिकता का प्रतीक : प्रो. श्याम बिहारी लाल

प्राेफेसर श्याम बिहारी लाल ने सपा के कृत्य पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और लाेहिया वाहिनी की कुंठित मानसिकता का प्रतीक है। इसे बाबा साहब के अनुयायी स्वीकार नहीं करेंगे। वह आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को एक वोट नहीं देंगे आैर बता देंगे कि बाबा साहब का अपमान करना, उन्हे कितना भारी पड़ा।

Tags: akhilesh yadav
Previous Post

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी में रच रहा नए प्रतिमान : मुख्यमंत्री साय

Next Post

यूपीएससी उत्तीर्ण हरियाणा के अभ्यर्थी लिखेंगे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की पटकथा: नायब सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi government holds a class on YouTube as well.
उत्तर प्रदेश

हर बच्चे तक शिक्षा की डिजिटल पहुंच, योगी सरकार ने यूट्यूब पर भी लगाई कक्षा

27/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

जेपीएनआईसी की लीज पर भड़के अखिलेश, बोले- जनता के पैसे से बनी इमारत का काम पूरा क्यों नहीं कराया?

27/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा को 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता फिर से झटक देगी : केशव मौर्य

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

CM योगी ने यूपी का स्टार्टअप मिशन किया लॉन्च, 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ की मदद

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

नेपाल में बाढ़ प्रभावित यूपी के नागरिकों की मदद के लिए योगी सरकार सक्रिय

27/08/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

यूपीएससी उत्तीर्ण हरियाणा के अभ्यर्थी लिखेंगे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की पटकथा: नायब सैनी

यह भी पढ़ें

गणेश विसर्जन पर भद्रा का साया, जानें बप्पा को विदा करने का शुभ मुहूर्त

17/09/2024
shot

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बदलापुर, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

03/08/2021
Police Encounter

मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

10/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version