• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट की चर्बी होगी गायब, करें ये एक्सरसाइज

Writer D by Writer D
11/05/2024
in फैशन/शैली
0
belly fat

belly fat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वर्तमान समय में देखा जा रहा हैं कि लोग मोटापे (Weight Gain) का शिकार हो रहे हैं और लोगों के पेट की चर्बी (Belly Fat) बढ़ती जा रही हैं। इस पेट की चर्बी की वजह से शरीर का आकर्षण तो कम होता ही हैं लेकिन इसी के साथ ही कई बीमारियां भी साथ आती हैं।

देखा जाता हैं कि कई लोगों की पेट की लटकी हुई चर्बी बाहर दिखने लगती हैं और वे उससे छुटकारा पाने की चाहत रखते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज (Excercises) लेकर आए हैं जिनकी मदद से पेट की लटकी हुई चर्बी (Belly Fat) गायब हो जाएगी और एब्स पाने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में…

हाफ गेट-अप

अगर सिट अप करना पसंद करते हैं तो यह एक्सरसाइज जरूर पसंद आयेगी। इसे करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं और एक बॉल को हाथ में ले लें। बॉल हाथ में लेकर हाथ को ऊपर उठा लें। अपने दाएं घुटने को मोड़ लें। दूसरा पैर जमीन पर पूरा फैला कर रखें। इस अवस्था में रह कर अब लेट जाएं और आधे उठें। उठते समय दाएं हाथ में ही बॉल को रखें और दूसरे हाथ को सीधा जमीन पर रखें। दोनों हाथों से एक सीधी रेखा बननी चाहिए।

एब व्हील रोल आउट

यह एब्स के लिए बेस्ट एक्सरसाइज में से एक है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक व्हील की जरूरत होगी। पहले अपने दोनों घुटनों को मोड़ कर बैठ जाएं और आगे इस व्हील को रखें। अब धीरे-धीरे व्हील के साथ-साथ अपने सारे शरीर को भी आगे लेकर जाएं व्हील को पीछे लाते समय अपने पूरे शरीर को भी पीछे लाएं। इस समय काफी सावधानी बरतें।

हैंगिंग लेग लिफ्ट

यह एक्सरसाइज लोअर एब्स के लिए अच्छी होती है और काफी कठिन भी लग सकती है। इस एक्सरसाइज में एक बार पर लटकना है। साथ में इस अवस्था में अपने घुटनों को अपनी छाती तक लाने का प्रयास करना है। अगर इसे और अधिक एडवांस बनाना चाहते हैं तो पैरों को फैला ही रहने दें।

केबल क्रंच

सबसे पहले केबल पुली की रस्सी को अपने शरीर से बांध लें। अब अपने घुटनों को जमीन पर रखें और नीचे की ओर क्रंच करने की कोशिश करें। अपनी हथेलियों को इस समय अपने सिर के पास रखने की कोशिश करें। किसी इंस्ट्रक्टर को अपने साथ रखें ताकि चोट से बचा जा सके।

प्लैंक एक्सरसाइज

प्लैंक करते समय एक एक सेकंड भी घंटों के समान लगता है। हम मानते हैं कि यह एक्सरसाइज कठिन होती है लेकिन इसके माध्यम से पेट पर दिखने वाले नतीजे भी काफी अच्छे होंगे। इसलिए इतनी मेहनत करना तो बनता है। प्लैंक एब्स के लिए खास एक्सरसाइज होती है और जब भी आप कुछ समय के लिए प्लैंक करने लगते हैं तो रोजाना उस समय से अधिक समय प्लैंक करके खुद को चुनौती दें। इसे करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं और अब अपनी कोहनियों को और पैरों के पंजे को ही केवल जमीन पर रखें और इनसे सारे शरीर के भार को उठाने की कोशिश करें।

नी टक्स

सबसे पहले अपने घुटनों को जमीन पर या तोलिया पर रख लें और एक हाई प्लैंक पोजीशन में आ जाएं। अब अपने घुटनों को छाती की ओर लाते हुए आगे की ओर जंप करें। आगे आने के बाद फिर से पीछे जाते हुए भी जंप करें। अपने हिप्स को पुश न करें।

Tags: exercise to reduce belly fathealth tipsHealthy living
Previous Post

चेहरे से ब्लैकहेड्स को इन चीजों से हटाएं

Next Post

घर में न लगाएं ऐसी तस्वीरें, छिन जाएंगी परिवार की खुशियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Plastic Bottles
फैशन/शैली

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

13/09/2026
Plants
फैशन/शैली

पौधों से सजाएं अपना आशियाना, यहां से लें टिप्स

13/09/2026
Mutton Biryani
फैशन/शैली

इस रेसिपी से बनाएं मटन बिरयानी, स्वाद ऐसा की बार-बार होगी डिमांड

13/09/2026
Banana Face Pack
फैशन/शैली

केले के फेस पैक से चेहरे पर आएगा ग्लो, देखें बनाने का तरीका

13/09/2026
Jamun Seeds for Grey Hair
फैशन/शैली

सफेद बालों पर इस्तेमाल करें इन बीजों का, मिलेगा कालापन

13/09/2026
Next Post
Pictures

घर में न लगाएं ऐसी तस्वीरें, छिन जाएंगी परिवार की खुशियां

यह भी पढ़ें

CM Dhami

विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड” के मंत्र पर चल रहा उत्तराखंड – मुख्यमंत्री

09/11/2025
gamblers arrested

मकान को बना दिया जुआघर, छापेमारी में असलहा सहित चार गिरफ्तार

27/01/2022
The entire family was found dead

युवक का पानी में शव मिलने से मचा हडकंप

14/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version