• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Happy Mother’s Day: बॉलीवुड की कुछ हसीनाएं जो अब है सुपर मॉम

Desk by Desk
09/05/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Happy Mother's Day: Some Bollywood actresses who are now super mom

Happy Mother's Day: Some Bollywood actresses who are now super mom

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ममता और स्नेह का प्रतीक होती है माँ। हर वर्ष आज के दिन को मातृ दिवस यानी मदर्स डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। हम सब जानते हैं कि न सिर्फ परिवार बल्कि हमारे समाज और हर एक की जिंदगी में मां का बड़ा योगदान होता है। एक माँ ही है जिसके पालन पोषण और आचरण से व्यक्ति जीवन में फलता-फूलता और नई बुलंदियां हासिल करता है। इस कारण उनके प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त के उद्देश से आज के दिन मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है।

आज हम इस खास दिन आप को बताना चाहेंगे कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों को जो इस परिभाषा पर खरी उतरती हैं।
बॉलीवुड में भी हमने कई सारी एक्ट्रेसेस को देखा जिन्होंने सिंगल मदर के रूप में समाज में नए आदर्श कायम किये और अपने बच्चों को हर वो चीज दी जिसका वो हकदार है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही माओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिंगल मदर्स के रूप में बेहद सफल और आदर्श मानी जाती हैं।

 

करिश्मा कपूर

बता दे करिश्मा कपूर ने अपने बिजनसमैन पति संजय कपूर से तलाक लेने के बाद अपने बेटे कियान और नेति समायरा का खुद ख्याल रखा। अपने दोनों ही बच्चों की हर चीज का वो ध्यान रखती है। सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपने बच्चों के साथ अपनी कैंडिड फोटोज पोस्ट करती है जिसमें ये सभी एक दूसरे के साथ भरपूर एन्जॉय करते नजर आते हैं।

 

सुष्मिता सेन 
दूसरे नंबर पर है पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, इन्होनें दो बेटीयों को गोद लिया है। इसमें सबसे बड़ी बेटी का नाम रेनी है जो 19 साल की हैं और छोटी बेटी का नाम अलिसा है जो 10 साल की हैं। सुष्मिता जब 24 साल की थी तब उन्होंने रेनी को गोद लिया था। अपने इस फैसले पर बात करते हुए उन्होंने आईएएनएस से कहा था, “ये मेरी जिंदगी का सबसे समझदारी भरा फैसला है जो मैंने लिया। इसने मेरी जिंदगी में स्थिरता लाइ। लोगों को लगा ये चैरिटी का काम है और बेहतरीन कदम है लेकिन ये मेरी आत्मिक खुशी के लिए भी था। ये एक तरह से स्वयं का रक्षा करने का एहसास था।”

 

चीन के सबसे बड़े रॉकेट Long March 5B का मलबा हिन्द महासागर में गिरा

अमृता सिंह 
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से अलग होने के आबाद एक्ट्रेस अमृता सिंह ने अपनी बेटी सारा अली खान और बेटे इब्राहीम अली खान का पालन पोषण किया। अमृता ने हर तरह से अपने बच्चों का भविष्य संवारने के लिए मेहनत की और नतीजा आज आपके सामने है। सारा बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। बता दे आज भी सारा अपने करियर और पर्सनल लाइफ के कई फैसले लेने से पहले अपनी मॉम की सलाह जरुर लेती हैं।

 

रवीना टंडन
बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम से आने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन ने बेटी छाया और पूजा को 1995 में सिंगल मदर के रूप में गोद लिया था। रवीना भी इसे अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला मानती हैं। रवीना द्वारा गोद ली हुईं ये दोनों ही बच्चियां आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं।  रवीना ने बिजनसमैन अनिल थडानी से शादी की है और उन्हें रणबीर-राशा नाम के दो बच्चे हैं।

इस राज्य ने 17 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, कल से मेट्रो भी रहेगी बंद

 

नीना गुप्ता 

नीना गुप्ता मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता की मां हैं जिनके पिता लीजेंडरी वेस्ट इंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स हैं। सिंगल मदर के रूप में उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है लेकिन वो इन सबसे लड़ी और अपनी बेटी को जिंदगी में आगे बढ़ाया। एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता मैं मसाबा के बिना क्या करती। उसके पास मेरे सिवा कोई नहीं मैंने कई सारी तकलीफें झेलने के बाद भी उसके साथ काफी एन्जॉय किया है। मैंने एक आम महिला की जिंदगी नहीं जी है क्योंकि मुझे काम और उसकी देखभाल दोनों करना होता था।

 

Tags: 24 ghante online24ghante online.comBollywoodbollywood entertainment hindi newsCoronavirusCOVID-19entertainmenthappy mothers dayhindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsMother's Day specialMother’s dayMother’s day 2021NEWSताजा समाचारहिंदी समाचार
Previous Post

CM योगी का बड़ा ऐलान, कोरोना ड्यूटी पर मरने वालों के आश्रितों को मिलेगा 50 लाख रुपए 

Next Post

Mother’s Day के खास मौके पर रिद्धिमा ने साझा की माँ के साथ तस्वीर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Next Post
On the special occasion of Mother's Day, Riddhima shared a picture with her mother

Mother's Day के खास मौके पर रिद्धिमा ने साझा की माँ के साथ तस्वीर

यह भी पढ़ें

disha pataniदिशा पाटनी

दिशा पाटनी के इंस्टाग्राम पर हुये 40 मिलियन फॉलोअर्स, फैंस को कहा- शुक्रिया

25/09/2020
Arjun 'Shaheer Sheikh' of Mahabharata is about to become a father soon

महाभारत के अर्जुन ‘शहीर शेख’ जल्द पापा बनने वाले हैं

14/05/2021
harela

CM आवास परिसर में मंत्रीगणों व विधायकगणों की पत्नियों ने इस तरह मनाया हरेला पर्व

17/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version