• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सफलता के लिये परिश्रम, लगन एवं सकारात्मक सोच होना आवश्यक : सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Cm yogi

Cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सद्प्रयासों से विकास की प्रक्रिया को गति देने पर बल देते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उद्यमियों, निवेशकों तथा उद्योगपतियों को दी जा रही सुविधाओं तथा सुरक्षा के वातावरण से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश हुआ है।

श्री योगी ने शुक्रवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के औद्योगिक सेक्टर में चैम्बर आफ इण्डस्ट्रीज के नवनिर्मित उद्योग भवन के लोकार्पण अवसर पर कहा कि परम्परागत उद्योग एक बड़े निवेश का आधार है। इसे विकसित करने के लिये नीति भी प्रख्यापित की गयी है। ‘एक जनपद, एक उत्पाद‘ योजना को बढ़ावा दिया गया है। गोरखपुर में इस योजना के तहत टेराकोटा को चयनित किया गया है।

उन्होंने कहा कि कुम्हारों को अपने हस्तशिल्प विकसित करने के लिये अप्रैल से जून तक तालाबों से निःशुल्क मिट्टी निकालने की अनुमति दी गयी, जो उनके लिए काफी उपयोगी सिद्ध हुई। परिणामस्वरूप कारीगरों ने मिट्टी के बर्तन व्यापक तौर पर तैयार किए।

औवैसी के गढ़ में बीजेपी का डंका, 48 सीटों पर दर्ज की जीत

मुख्यमंत्री ने कहा कि हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें प्रशिक्षण, उन्नत टूल किट्स तथा बैंकों से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरन्तर कार्य किया जा रहा है। गोरखपुर की प्रत्येक महानगर से कनेक्टिविटी है। प्रदेश में सात एयरपोर्ट क्रियाशील हैं और 14 पर कार्य चल रहा है। कुशीनगर में अन्र्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का जाल फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर औद्योगिक विकास की आधारशिला होती है।

उद्योगों को विकसित करने के लिये गीडा को लैण्ड बैंक बढ़ाने के निर्देश देते हुये उन्होने कहा कि गोरखपुर में औद्योगिक विकास की अपार सम्भावनाएं हैं। उद्यमियों की समस्याओं का समय-सीमा के अन्दर निस्तारण किया जाए। बैंकर्स को उद्योगों के साथ जोड़ने तथा व्यापार की सुगमता को बनाए रखने के दृष्टिगत नियमों में सरलीकरण के साथ शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने औद्योगिक विकास को ऊंचाइयों पर पहुंचाने, स्थानीय स्तर पर रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह आनलाइन करने के निर्देश दिए।

अयोध्या में फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग करना चाहते हैं अक्षय कुमार

श्री योगी ने कहा कि सफलता का कोई शाॅर्टकट नहीं होता। सफलता के लिये परिश्रम, लगन एवं सकारात्मक सोच होना आवश्यक है। वास्तविक कार्यों को समयबद्ध ढंग से किया जाए और निवेश को आसान बनाने के लिए शासन की नीतियों के अनुरूप कार्य किया जाए। चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उसका मुकाबला करना चाहिए। विकास के लिए सकारात्मक सोच आवश्यक है। नकारात्मक सोच विकास में बाधा होती है। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सभी को मिलकर सकारात्मक भूमिका के साथ आगे आना होगा।

इस अवसर पर गोरखपुर के मण्डलायुक्त ने मण्डल में औद्योगिक विकास की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उद्योगों के विकास के लिये गोरखपुर में 300 एकड़ भूमि भीटी रावत में प्रस्तावित की गई है। उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है।

Tags: cm yogicm yogi in gorakhpurFilm City in UPgorakhpur newsinvestors for uplatest UP newsup newsYogi News
Previous Post

औवैसी के गढ़ में बीजेपी का डंका, 48 सीटों पर दर्ज की जीत

Next Post

नकारात्मकता किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Next Post
cm yogi

नकारात्मकता किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता : योगी

यह भी पढ़ें

Absconded

दो बदमाश पुलिस हिरासत से फरार

19/02/2023
CM Yogi

सिंगापुर में सीएम योगी ने जीआईसी के साथ की दीर्घकालिक निवेश पर विस्तृत चर्चा

23/02/2026
CM Yogi

नौकरी की गारंटी होगी प्रदेश के वानिकी विश्वविद्यालय की डिग्री: मुख्यमंत्री

14/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version