• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Harda Blast: फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, सीएम यादव करेंगे पीड़ितों से मुलाक़ात

Writer D by Writer D
07/02/2024
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Harda Blast

Harda Blast

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल/हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय पर पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट (Harda Blast) के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज स्थितियों का जायजा लेने हरदा जाएंगे।

इसी बीच मामले में पुलिस ने फेक्ट्री संचालक दो भाइयों काे गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से मलबा हटाने का काम लगातार जारी है। हालांकि अब भी कुछ स्थानों से धुआं उठता नजर आ रहा है। प्रशासन का पूरा ध्यान इस समय आग पर पूरी तरह काबू पाने और घायलों को उचित उपचार दिलाने की ओर है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव आज दोपहर लगभग तीन बजे हरदा पहुंचकर वहां पीड़ितों एवं उनके परिवारजन से मुलाक़ात करेंगे। इसके पहले उन्होंने कल इस मामले को लेकर आपातकालीन बैठक कर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए थे।

वहीं अधिकारिक जानकारी के अनुसार इस घटनाक्रम में सिविल लाइन थाना हरदा में प्रकरण कायम कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फैक्ट्री संचालक दो भाई राजेश अग्रवाल एवं सोमेश अग्रवाल हैं।

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

घटना के लगभग 24 घंटे बाद भी घटनास्थल के आसपास एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की हलचल लगातार जारी है। हालांकि प्रशासन मृतकों की संख्या के बारे में अभी कुछ नहीं बोल रहा। अब तक 12 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। घटनास्थल पर पुलिस बल लगातार उपस्थित है। प्रशासन ने घटनास्थल तक अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। जेसीबी मशीनों से मलबे को हटाने का कार्य लगातार जारी है।

हरदा के बैरागढ़ क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित पटाखा फैैक्ट्री में कल सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे विस्फोट के बाद भीषण आग लग गयी। बताया गया कि जिस भवन में पटाखा बनाने का कार्य किया जाता था और जहां विस्फोटक सामग्री रखी हुयी थी, वह लगभग चार पांच मंजिला थी। इसी के आसपास पटाखा से संबंधित दो तीन गोदाम के अलावा कुछ दूरी पर रिहायशी क्षेत्र स्थित है। आग लगने या विस्फोट होने का कारण कल देर शाम तक पता नहीं चल सका, लेकिन अचानक तेज आवाज के साथ लगातार हुए विस्फोटों की आवाज से नगरवासी सहम गए और उन्हें तत्काल पता ही नहीं चल सका कि क्या हुआ है। भीषण और सिलसिलेवार विस्फोटों के कारण आसपास के कई किलोमीटर क्षेत्र में कंपन महसूस हुए। आसमान में धुएं के गुबार छा गए। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में भगदड़ की स्थिति बन गयी।

विस्फोट की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी तथा दमकल वाहन साथ पहुंचे। आग ने आसपास के मकानों को भी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री वाला भवन पूरी तरह नष्ट हो गया। इस भवन में कितने लोग मौजूद थे, यह आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया जा रहा है कि इसमें एक सौ से अधिक श्रमिक और उनके परिजन मौजूद रहे होंगे। भवन के अंदर मौजूद रहे कितने लोग बाहर निकल पाए या नहीं, इसके बारे में शाम तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। आग बुझाने के लिए हरदा के आसपास के जिलों से भी दमकल वाहन बुलाए गए। एंबुलेंस भी आसपास के जिलों से यहां पहुंची और घायलों को भोपाल और इंदौर के अस्पतालों में भेजने की व्यवस्था की गयी। घायलों को प्रारंभिक उपचार यहीं पर दिया गया और कुछ मरीज यहां भी भरती हैं। कम से कम साठ मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

Tags: crime newsHarda Blastharda explosionharda newsmadhya pradesh newsNational news
Previous Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री के 17 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फॉरेस्ट लैंड घोटाले से हुई कार्रवाई

Next Post

Google का बड़ा एक्शन, प्ले स्टोर से डिलीट किए 2200 फर्जी Loan Apps

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड@2047 की विकास रणनीति पर मुख्य सचिव से विश्व बैंक एमडी की चर्चा

27/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में चंपावत को 62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

युवा शक्ति उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, उनके सपनों को देंगे उड़ान: धामी

27/08/2026
Next Post
google

Google का बड़ा एक्शन, प्ले स्टोर से डिलीट किए 2200 फर्जी Loan Apps

यह भी पढ़ें

विराट कोहली virat kohli

नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बाद हुई सबसे ज्यादा चर्चा में छाए विराट कोहली

25/11/2020
Haldwani Violence

Haldwani Violence: ‘पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई’, हिंसा पर डीएम का बड़ा खुलासा

09/02/2024
Pfizer corona vaccine

नार्वे : फाइजर वैक्सीन लगने के बाद 13 लोगों की मौत, उठा सवाल

16/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version