• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Google का बड़ा एक्शन, प्ले स्टोर से डिलीट किए 2200 फर्जी Loan Apps

Writer D by Writer D
07/02/2024
in Tech/Gadgets
0
google

google

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Loan Apps का जाल इंटरनेट पर काफी ज्यादा फैला हुआ है। कई ऐसे फर्जी लोन ऐप्स मौजूद हैं, जो लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे बड़ी रकम वसूलते हैं। कुछ मामलों में ये फर्जी लोन ऐप्स जानलेवा साबित हुए हैं। दरअसल, कर्ज के जाल में फंसकर कई कंज्यूमर्स को जान तक गंवानी पड़ी है। Google ऐसे ऐप्स से यूजर्स को बचाने के लिए समय समय पर इन्हें प्ले स्टोर से रिमूव करता रहता है।

कंपनी ने सितंबर 2022 से अगस्त 2023 के बीच में 2200 फर्जी लोक ऐप्लिकेशन को Google Play Store से रिमूव किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फर्जी ऐप्स को रोकने के लिए सरकार के प्रयासों की दिशा में कंपनी ने ये कदम उठाया है।

संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने जानकारी दी कि कैसे सरकार RBI जैसी रेगुलेटरी अथॉरिटीज के साथ मिलकर इन लोन ऐप्स से मुकाबले के लिए काम कर रहा है। IT मिनिस्ट्री के मुताबिक Google ने अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के बीच 3500 से 4000 ऐप्स का रिव्यू किया था।

इसके बाद कंपनी ने प्ले स्टोर से 2500 ऐप्स को रिमूव किया था। वहीं सितंबर 2022 से अगस्त 2023 के बीच फर्जी लोन ऐप्स पर गूगल की कार्रवाई चलती रही। इस दौरान गूगल ने Play Store से 2200 फर्जी लोन ऐप्स को रिमूव किया है। इसके साथ ही गूगल ने प्ले स्टोर पर लोन ऐप्स को लेकर अपनी पॉलिसी भी अपडेट की है।

Google कंपनी को बड़ा झटका, कोर्ट ने लगाया 7 हजार करोड़ रुपये जुर्माना

अब गूगल प्ले स्टोर पर सिर्फ उन्हीं लोन ऐप्स को परमिशन मिलेगी, जो रेगुलेटेड एंटिटी या फिर इन एंटिटी के साथ कोलैबोरेशन में पब्लिश किए जाएंगे। इसके साथ ही दिग्गज टेक कंपनी ने एडिशनल पॉलिसी रिक्वायरमेंट और इंफोर्समेंट को लागू किया है।

ऐसे बच सकते है आप फर्जी लोन ऐप्स से

– ऑनलाइव वर्ल्ड में आपकी सावधानी ही आपको सुरक्षित रख सकती है। इसलिए यूजर्स को किसी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से रिसर्च कर लेना चाहिए।
– रिव्यू चेक करने के साथ ही कंपनी के बारे में भी पता करें।
– ऐप आपसे कौन-कौन सी परमिशन मांग रहा है, इस पर भी ध्यान दें।
– हमेशा सिक्योर पेमेंट चैनल का इस्तेमाल करें और अपनी सेंसिटिव डिटेल्स को शेयर करने से बचना चाहिए।
– हमेशा अपने ऐप और डिवाइस अपडेट रखें।
– किसी भी ऐप को डाउनलोड करने के लिए Google Play Store या फिर ऐपल App Store का ही इस्तेमाल करें।

Tags: fake loans appGoogleGoogle Play StorePlay store
Previous Post

Harda Blast: फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, सीएम यादव करेंगे पीड़ितों से मुलाक़ात

Next Post

संसद के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की सुरक्षा में बड़ी चूक, फर्जी आईडी के सहारे घुसा युवक

Writer D

Writer D

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
Home Ministry

संसद के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की सुरक्षा में बड़ी चूक, फर्जी आईडी के सहारे घुसा युवक

यह भी पढ़ें

Prabhas's voice worked its magic in Spirit.

आ रहा है तूफान! ‘स्पिरिट’ ऑडियो टीज़र में प्रभास की आवाज़ ने मचाई सनसनी

24/10/2025
Anandiben Patel

यूपी बन चुका है एक्सप्रेसवे प्रदेश : राज्यपाल

18/02/2025

1 अप्रैल से करना होगा 12 घंटे काम, बदल जाएंगे पीएफ़ और सैलरी के नियम

24/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version