• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरदोई: ससुर ने की थी दामाद और बेटी की हत्या, ढाई साल बाद हुआ खुलासा

Writer D by Writer D
13/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हरदोई
0
हत्या

डबल मर्डर का खुलासा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में हरदोई की शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने ढाई साल पहले हुई हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने शुक्रवार को यहां बताया की हरदोई की शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने रामलड़ैते ,लालू और राजेंद्र इन तीन लोगों को ढाई साल पुराने एक गुमशुदगी के मामले में गिरफ्तार किया है जो पुलिस फाइलों में कैद होकर रह गया था। पुलिस की तफ्तीश में यह गुमसुदगी का मामला एक नहीं दो हत्याओं का निकला। उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर में कटरा क्षेत्र के मढ़िया गांव के रहने वाले दिलीप कुमार की ससुराल शाहबाद कोतवाली के हसनापुर गांव में है।

जहां 20 अप्रैल2018 को दिलीप अपनी ससुराल आया था। उसने अपने ससुर को अपनी पत्नी के जेवर गिरवी रखने के लिए दिए थे। ससुर ने जेवर गिरवी रखने की बजाय बेच दिए थे। जेवर की वापसी को लेकर ससुर और दामाद के बीच में मारपीट हुई जिसमें दामाद दिलीप कुमार के बेहोश होने के बाद ससुर रामलड़ैते ने अपने साथी लालू और राजेंद्र के साथ मिलकर अपने दामाद को एक बोरी में भरकर शाहजहांपुर में सेहरामऊ के पास रेल लाइन पर फेंक दिया था। ट्रेन से कटने के बाद बरामद शव को पुलिस ने अज्ञात मानकर अंतिम संस्कार करा दिया था।

हाईकोर्ट की सख्ती के चार साल बाद हुआ आदेश का पालन, मिला कब्जा  

श्री वत्स ने बताया कि पति के वापस ना लौटने पर लगभग 15 दिन बाद उसकी पत्नी सोनी ने अपने पिता रामलड़ैते से अपने पति को लेकर पूछताछ की तो दामाद की हत्या का भेद न खुल जाए इसके लिए रामलड़ैते ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी बेटी का भी कत्ल कर दिया और पहचान न होने के लिए उसका चेहरा बुरी तरह से कुचल कर उसके शव को भी जंगलों में फेंक दिया। जंगलों में पुलिस ने बरामद शव को अज्ञात मानकर अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

इधर ढाई वर्ष पुरानी इस गुमशुदगी के मामले में पुलिस अधिकारियों ने जब थाना पुलिस से पूरे मामले में गहराई से पूछताछ और तहकीकात की तब पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मृतक के घर और ससुराल में जाकर जांच की तो पता चला कि मृतक के ससुराल वाले सब जमीन जायदाद बेचकर उन्नाव के बांगरमऊ में मकान बनाकर रहने लगे हैं।

राममंदिर निर्माण से पीएम मोदी ने पूरा किया कई पीढ़ियों का संकल्‍प : सीएम योगी

इसके बाद पुलिस ने बांगरमऊ में आरोपी रामलड़ैते को हिरासत में लेकर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दामाद ही नहीं बल्कि बेटी की भी हत्या से पर्दा उठा दिया।

पुलिस ने पूरे मामले में राम लड़ैते और उसके साथियों को गिरफ्तार करके ढाई साल से पुलिस की फाइलों में कैद इस मामले का खुलासा करते हुए दामाद और बेटी की हत्या के आरोप में ससुर और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

Tags: crime newscrime news in hindiDouble murderHardoi crime newsHardoi newslatest UP newsmurderMurder News
Previous Post

हाईकोर्ट की सख्ती के चार साल बाद हुआ आदेश का पालन, मिला कब्जा  

Next Post

5.51 लाख दीपों से जगमग हुई रामनगरी, पांच सदी बाद रामभक्तों का सपना हुआ पूरा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

रामलीला में असलहा लहराकर दंगा करने वाले को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा: सीएम योगी

30/07/2026
DGP Rajiv Krishna reviewed the preparations for the Kanwar Yatra.
Main Slider

कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में यूपी सरकार, DGP ने दिए सख्त निर्देश, अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

30/07/2026
Dr. Bhupesh Kumar Goyal appointed Vice-Chancellor of Mahayogi Gorakhnath University.
उत्तर प्रदेश

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. भूपेश कुमार गोयल संभालेंगे कमान

30/07/2026
Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के लिए परकोलेशन टैंक बेहद जरूरी: केशव मौर्य

30/07/2026
Next Post
दीपोत्सव

5.51 लाख दीपों से जगमग हुई रामनगरी, पांच सदी बाद रामभक्तों का सपना हुआ पूरा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

एयरपोर्ट की तर्ज पर यूपी में बनेंगे बस अड्डे: सीएम योगी

10/08/2022
Maha Kumbh

प्रयागराज महाकुम्भ में 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को मिला घर जैसे माहौल में ठहरने का अवसर

07/03/2025
Pets

पटाखों की तेज आवाज से घबरा जाते हैं पेट्स, ऐसे रखें उनका खास ध्यान

05/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version