• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Haridwar: राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, महिला की मौत, 38 घायल

Writer D by Writer D
01/06/2026
in उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Haridwar: Bus full of devotees overturns

Haridwar: Bus full of devotees overturns

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। उत्तराखंड की धर्मनगरी में कोतवाली नगर क्षेत्र में सप्तऋषि चौकी के सामने सोमवार सुबह राजस्थान के श्रद्धालुओं की बस एक डंपर की टक्कर के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार राजस्थान के नागौर जिले के श्रद्धालु पूर्णिमा स्नान के बाद तीन बसों पर सवार होकर अपने गृह जनपद लौट रहे थे। श्रद्धालु भूपतवाला स्थित घांची धर्मशाला में ठहरे हुए थे। बताया गया कि राजस्थान के श्रद्धालुओं की बस सुबह करीब 7:15 बजे धर्मशाला से निकलकर सर्विस लेन के रास्ते हाईवे पर हरिद्वार की ओर मुड़ रही थी। इसी दौरान कोतवाली नगर क्षेत्र में सप्तऋषि चौकी के सामने श्रीराम पंजाबी ढाबे के पास देहरादून की ओर से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने बस के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर जिला मेला अस्पताल और महिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों अस्पतालों में राजस्थान के अन्य श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में 38 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 30 महिलाएं, 6 पुरुष और 2 बालिकाएं शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है। वहीं एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जिसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं। चिकित्सकों की निगरानी में घायलों का उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags: Bus accidentharidwarUttarakhand News
Previous Post

JEE Advanced रिजल्ट जारी, शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर

Next Post

लुधियाना में जहरीली गैस रिसाव से मचा कोहराम, पिता-बेटे समेत 3 ने तड़पकर तोड़ा दम

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
Toxic Gas Leak

लुधियाना में जहरीली गैस रिसाव से मचा कोहराम, पिता-बेटे समेत 3 ने तड़पकर तोड़ा दम

यह भी पढ़ें

Rinda

‘जिंदा हूं मैं’…, खालिस्तानी आतंकी रिंदा ने फेसबुक पोस्ट में कहा- मरा नहीं हूं

20/11/2022
Special trains will run for PET exam

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने इतनी स्पेशल ट्रेनों को बदला रूट, देखें लिस्ट

27/06/2021

प्रेमजाल में फंसाकर लूटने वाली महिला पति सहित गिरफ्तार

22/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version