• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरिद्वार कुम्भ 2021: नागा सन्यासियों का कुंभनगरी में पहुंचना शुरू

Writer D by Writer D
25/02/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
naga baba
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुंभ मेले में शामिल होने के लिए नागा संन्यासी पहुंचने शुरू हो गए हैं। गुरुवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी से सुबह 9.30 बजे जमात एसएमजेएन कॉलेज की छावनी के लिए रवाना होगी। बुधवार से अखाड़े में कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई।

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव और मेला प्रभारी श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए नागा संन्यासियों का होना बहुत जरूरी है। मुगल शासकों के समय में नागा संन्यासियों ने लड़ाई लड़कर सनातन धर्म की रक्षा की है। कहा कि कुंभ के लिए पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के नागा संन्यासी हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गये हैं। यह बात उन्होंने बुधवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में कन्या पूजन के दौरान कही। अखाड़ा के सिद्ध महात्मा माने जाने वाले नागा संन्यासी श्रीमहंत रामवन हरिद्वार पहुंच गए हैं। उन्होंने अखाड़ा में कन्या पूजन किया। श्रीमहंत रामवन के अखाड़ा में पहुंचने पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी और अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी ने सांसद के तौर पर पूछी अपनी परफॉर्मेंस, तो यूपी अध्यक्ष ने जोड़ा हाथ

श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि भगवान शंकर की तरह ही नागा संन्यासी वस्त्र नहीं पहनते हैं। श्रीमहंत राम रतन गिरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा के साथ ही प्रचार-प्रसार के लिए संत समाज ने हमेशा अपना योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि नागा संन्यासी एसएमजेएन कॉलेज स्थित छावनी में पहुंचना शुरू हो गये हैं। गुरुवार को जमात निकाली जाएगी। अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने कहा कि रमता पंच आज पहुंच जाएंगे। इसके लिए सभी व्यवस्था कर ली गई है।

इस अवसर पर श्रीमहंत मनीष भारती, श्रीमहंत नरेश गिरी, श्री महंत राधे गिरी, गंगा गिरि, निलकंठ गिरी, राजगिरी, आनंद गिरि, राजेंद्र भारती, राकेश गिरी, रतन गिरी, दिगंबर विनोद गिरी, महेश गिरी, अनुज पुरी, नीतीश पुरी, सौरव गिरी, आनंद अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत शंकरानंद सरस्वती आदि शामिल रहे।

पुडुचेरी में कांग्रेस ने लोगों के भरोसे पर पानी फेरा : पीएम मोदी

श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने बताया कि श्रीमहंत रामवन अखाड़ा के सिद्ध महात्मा हैं। उन्होंने आजीवन वस्त्र नहीं पहने हैं। देशभर में 50 से अधिक मंदिर उन्होंने बनवाये हैं। जिस स्थान पर जाते हैं, वहां ज्यादा दिन नहीं रुकते हैं। दूसरे स्थान पर तपस्या के लिए निकल जाते हैं। कभी पक्के मकान में निवास नहीं करते। हमेशा तंबू में ही रहकर अपनी तपस्या की है।

हरिद्वार में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की 3 मार्च को निकलने वाली पेशवाई में उत्तराखंड की कुमाऊं और गढ़वाल की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं कॉलेज के छात्र-छात्राएं संगीतमय प्रस्तुतियां भी देंगे।

Tags: haridwar kumbh 2021naga babaUttrakhand News
Previous Post

एलपीजी मूल्य वृद्धि पर प्रियंका गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

Next Post

Drishyam 2 रीमेक बनाने की तैयारी शुरू, फिर लीड रोल में होंगे Ajay Devgn और Tabu

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Next Post
Ajay Devagn

Drishyam 2 रीमेक बनाने की तैयारी शुरू, फिर लीड रोल में होंगे Ajay Devgn और Tabu

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal Sharma

गोपालन और पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध -सीएम भजनलाल

06/09/2024

सोने-चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन भी दिखी गिरावट

04/09/2020
arrested

3 गौकश गिरफ्तार, कार व हथियार बरामद

28/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version