• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब है हरियाली तीज? जानें महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
30/06/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
hariyali teej

hariyali teej

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरियाली तीज (Hariyali Teej) का व्रत करवा चौथ की तरह ही होता है. लड़कियां अच्छा जीवन साथी पाने के लिए और सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु तथा सलामती के लिए इस दिन व्रत रखती हैं. एक धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भी भगवान शिव को पाने के लिए हरियाली तीज का व्रत रखकर कठोर तपस्या की थी.

हरियाली तीज (Hariyali Teej) को श्रावणी तीज भी कहते हैं, क्योंकि ये व्रत हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है. इस साल बुधवार, 7 अगस्त 2024 को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा.

इस दिन महिलाएं करती हैं सोलह श्रृंगार

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन से विवाहित को सौभाग्यपूर्ण जीवन और उनके पतियों को दीर्घायु की प्राप्ति होती है. महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए. हरे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए. पूजा के दौरान भगवान को हरे रंग की वस्तुएं, जैसे – भांग, धतूरा आदि अर्पण करना चाहिए.

कब है हरियाली तीज (Hariyali Teej) 

सभी त्यौंहारों की तरह हरियाली तीज (Hariyali Teej)  भी इस साल दो दिन रहेगी. पंचांग के अनुसार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 6 अगस्त 2024 को रात 07 बजकर 52 मिनट से आरंभ होगी. तृतीया तिथि का समापन 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजे होगा. हालांकि, सभी पुरोहितों के मतानुसार हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को ही रहेगा.

पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार हरियाली तीज (Hariyali Teej) के दिन प्रातः 6 से 9 बजे तक, 10:30 से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम 4:30 से 6 बजे तक पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा.

पूजा की विधि

पीले कपड़े पर गणेश जी, शिव पार्वती की प्रतिमाएं, चित्र को रखें. सर्वप्रथम गणेश जी पूजा करें. फिर भगवान शिव और माता पार्वती श्रंगार करके पूजा करें. हरे वस्त्र पहनना चाहिए. भगवान को भोग में हरी चीजें चढ़ाएं. पूजा के पूर्व महिलाओ को सोलह श्रंगार करना चाहिए.

हरियाली तीज (Hariyali Teej) का महत्व

मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था. 108वें जन्म के बाद पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया. कहा जाता है कि श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को ही भगवान शंकर ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था, तभी से इस दिन महिलाएं व्रत करने लगी. इसे शिव और पार्वती के पुनर्मिलन के रूप में भी मनाया जाता है.

Tags: AstrologyAstrology tipshariyali teejhariyali teej 2024Hariyali Teej dateHariyali Teej muhurtHariyali Teej Vrat
Previous Post

शनि की तीसरी दृष्टि मचाएगी कहर, इन जातकों को रहना होगा सावधान

Next Post

61 दिन बाद फिर शुरू हुए सभी मांगलिक कार्य, जानें कब तक कर सकेंगे शुभ कार्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़, किसान से कुंभ तक हर क्षेत्र के लिए बड़ा प्रावधान

27/10/2026
Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Next Post
Marriages

61 दिन बाद फिर शुरू हुए सभी मांगलिक कार्य, जानें कब तक कर सकेंगे शुभ कार्य

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

सिपाही का गोली लगा शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

10/08/2022
Mission Shakti

Mission Shakti 5.0 :आत्मरक्षा के गुर सिखाकर बालिकाओं को सशक्त बना रही योगी सरकार

06/10/2025
arrested

ईद मिलद-उन-नबी के जुलूस में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, तीन गिरफ्तार

21/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version