• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, 5 प्रहर की होती है पूजा

Writer D by Writer D
06/09/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Hartalika Teej

Hartalika Teej

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए सुहागिन महिलाएं छह सितम्बर (शुक्रवार) को हरतालिका तीज (Hartalika Teej ) का व्रत रखेंगी। इस वर्ष हरतालिका तीज पर रवि योग, शुक्ल योग के साथ हस्त नक्षत्र व चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। जो बहुत शुभ माना जा रहा है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रख कर माता पार्वती और भगवान शिव की विधिवत पूजा करती हैं। पूरे दिन पूजा ध्यान करने के बाद प्रदोष काल में पूजा करती है।

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज (Hartalika Teej ) का व्रत रखा जाता है। तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12.21 बजे से शुरू हो रही है, जो 6 सितंबर को दोपहर 3.01 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर हरतालिका तीज छह सितंबर शुक्रवार को मनाई जाएगी।

मां पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए रखा था व्रत

ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को पहली बार मां पार्वती ने भगवान शंकर को प्राप्त करने के लिये रखा था। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए और कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए इस व्रत को रखती हैं।

हरतालिका तीज पर पांच प्रहर यानी दिनभर में पांच बार पूजा-अर्चना की जाती है। मिट्टी के शिवलिंग बनाए जाते हैं। तीज के बाद चतुर्थी की सुबह मिट्टी से बने शिव जी, पार्वती जी और गणेश जी की पूजा करती हैं। पूजा के बाद नदी-तालाब या किसी अन्य जलस्रोत में इन मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। इस पूजा के बाद दान-पुण्य किया जाता है और फिर महिलाएं अन्न-जल ग्रहण करती हैं।

हरतालिका तीज (Hartalika Teej ) से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं

तीज यानी तृतीया तिथि की स्वामी देवी पार्वती हैं। हरतालिका तीज (Hartalika Teej ) व्रत के संबंध में पौराणिक मान्यता है कि सबसे पहले देवी पार्वती ने ही ये व्रत किया था। पार्वती शिव जी को पति रूप में पाना चाहती थीं और इसी कामना को पूरा करने के लिए देवी ने हरतालिका तीज से कठोर तप शुरू किया। देवी के तप से शिव जी प्रसन्न हुए और उन्हें देवी को मनचाहा वर दिया था। इसके बाद पार्वती और शिव जी का विवाह हुआ था।

Tags: Hartalika Teej 2024hartalika teej muhurathartalika teej pujahartalika teej vrat
Previous Post

हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार करें दान, पूर्ण होगी हर मनोकामना

Next Post

गणेश चतुर्थी पर भूल से हो जाए चंद्र दर्शन, तो फौरन कर लें ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
CM Dhami reached Malagram on Harela
Main Slider

हरेला पर मालाग्राम पहुंचे धामी, पौधरोपण कर दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

14/07/2026
Farmers protest at toll plaza
Main Slider

पंजाब में किसानों का अमेरिका से ट्रेड डील व लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

14/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी खत्म! फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस-2026 लागू

14/07/2026
Next Post
Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी पर भूल से हो जाए चंद्र दर्शन, तो फौरन कर लें ये काम

यह भी पढ़ें

Pamela Chopra

डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी का निधन, 85 की उम्र में ली अंतिम सास

20/04/2023
Female drugs mafia arrested

26 लाख के मादक पदार्थ सहित महिला ड्रग्स माफिया गिरफ्तार

23/04/2021
Medical jet plane crashes in Philadelphia

वाशिंगटन के बाद फिलाडेल्फिया में एक विमान हुआ क्रैश, घरों पर गिरा प्लेन का मलबा

01/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version