• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब गुरुग्राम में पशु चिकित्सा देखभाल सेवाओं में व्यापक होगा सुधार: नायब सिंह

Writer D by Writer D
11/07/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Haryana government signed an MoU with Vedanta Group

Haryana government signed an MoU with Vedanta Group

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुरुग्राम। हरियाणा में पशु कल्याण को बढ़ावा देने के लिए अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के तहत द एनिमल केयर आर्गेनाइजेशन (टाको) ने गुरुवार को हरियाणा सरकार (Haryana Government) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) के माध्यम से 100 करोड़ रुपये की राशि लगाने की पेशकश की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

गुरुवार को समझौता ज्ञापन के तहत टाको गुरुग्राम में सरकारी पशु चिकित्सालय को 24गुणा7 मल्टी-स्पेशियलिटी पशु अस्पताल में अपग्रेड करेगा। हरियाणा में अत्यंत गंभीर पशुओं के लिए पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) इकाई, प्रयोगशाला, फार्मेसी, प्रशिक्षण केंद्र और आश्रय का निर्माण शुरू करेगा। यह सुविधा गुरुग्राम के कादीपुर में स्थित पशु चिकित्सालय की 2 एकड़ भूमि पर तैयार की जाएगी। यह समझौता ज्ञापन हरियाणा में पशु कल्याण सेवाओं के सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें राज्य सरकार अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के साथ 10 साल का सहयोग कर रही है। इस सहयोग के तहत टाको आपातकालीन देखभाल सेवाएं घर-घर पहुंचाने के लिए एक एम्बुलेंस और एक उन्नत मोबाइल स्वास्थ्य वैन भी तैनात करेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि द एनिमल केयर ऑर्गनाइजेशन और राज्य सरकार के बीच इस महत्वपूर्ण साझेदारी से पशुओं की उन्नत देखभाल सुनिश्चित होगी। हरियाणा में पशु कल्याण के परिदृश्य को बदलने के प्रयास के अंतर्गत इससे पहले फरीदाबाद में आश्रय और अब गुरुग्राम में पशु चिकित्सा देखभाल सेवाओं में व्यापक सुधार होगा। उन्होंने कहा कि मैं इस पहल का पशुओं के कल्याण और हमारे समुदायों के समग्र स्वास्थ्य पर पडऩे वाले सकारात्मक प्रभाव को देखना चाहता हूं।

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की अध्यक्ष वेदांता में गैर-कार्यकारी निदेशक और टाको की एंकर प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने कहा कि गुरुग्राम में सरकारी पशु चिकित्सा अस्पताल के उन्नयन के लिए 100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक 24गुणा7 मल्टी-स्पेशलिटी पशु अस्पताल का निर्माण और देखभाल केन्द्र स्थापित किया जाएगा। अग्रवाल ने कहा कि हम हरियाणा में अत्याधुनिक पशु चिकित्सा देखभाल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नायब सिंह से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने की मुलाकात, सीएम ने किया सम्मानित

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की अध्यक्ष रितु झिंगोन ने मुख्यमंत्री को बताया कि गुरुग्राम में उनकी संस्था द्वारा ओपीडी, आधुनिक सर्जिकल सुविधाओं और सर्वोत्तम प्रथाओं के उपयोग सहित पशु देखभाल के लिए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर मंडल आयुक्त आर.सी. बिधान, गुरुग्राम पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीनिवास, गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Tags: Chandigarh NewsCM Nayab SinghHaryana newsNational news
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी ने श्रावस्ती में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत पैकेट किए वितरित

Next Post

महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने में मददगार होगा सीएसआर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
Bailey bridge
उत्तराखंड

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

10/08/2026
CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge
Main Slider

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
Next Post
MahaKumbh 2025

महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने में मददगार होगा सीएसआर

यह भी पढ़ें

Rakesh Tikait

किसान आंदोलन के बिखरने के सपने देखना छोड़ दे सरकार : टिकैत

11/02/2021
hair color

लम्बे समय तक बनाये रखें हेयर कलर, तो इन टिप्स की लें मदद

15/08/2025
Sushant Singh Rajput statue

सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टैच्यू देखकर इमोशनल हुईं बहन श्वेता

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version